छगन भुजबल के जन्मदिन पर 40 जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित
![]()
मुंबई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल के जन्मदिन के अवसर पर एनसीपी की मुंबई सचिव ममता शर्मा की पहल पर सूखाग्रस्त क्षेत्रों की गरीब एवं जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 40 साइकिलों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को Education Excellence Certificate प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सामाजिक पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों और आवागमन की समस्याओं के कारण शिक्षा से वंचित होने की आशंका झेल रही छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सहायता प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाना है। इस अवसर पर एनसीपी की मुंबई सचिव ममता शर्मा ने कहा कि छगन भुजबल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से इस साइकिल वितरण अभियान को पूरे महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से चलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग मिल सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक जरूरतमंद विद्यार्थी को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सांसद समीर भुजबल एवं विधायक पंकज भुजबल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


मुंबई। जैन इंटरनेशनल वुमेन ऑर्गनाइजेशन (JIWO), दक्षिण मुंबई शाखा द्वारा आयोजित जीवो बाज़ार 2026 का दूसरा भव्य आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन महिला उद्यमियों, डिज़ाइनरों, कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष मंच प्रदान करेगा। गामदेवी स्थित शारदा मंदिर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले इस बाज़ार में फैशन, आभूषण, जीवनशैली, उपहार एवं खरीदारी से जुड़ी विविध वस्तुएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह आयोजन खरीदारी के साथ-साथ महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनके व्यवसाय को नई पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करेगा। इस आयोजन को आचार्य नयपद्मसागर सूरीश्वरजी महाराज एवं विदुषी आर्या गुरुवर्या मयणा श्री जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा इस परियोजना के प्रमुख स्तंभ हैं तथा लोढ़ा फाउंडेशन भी इस आयोजन से जुड़ा है।
भायंदर। श्री साधुमार्गी जैन संघ मीरा भायंदर के अध्यक्ष श्री पारस चपलोत के अनुसार श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा भायंदर के अंतर्गत आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती, शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में चल रहे चातुर्मास के दौरान, एक अत्यंत ही प्रेरणादायी और गौरवशाली तपस्या संपन्न हुई है। कांता अभय सिंह ओस्तवाल द्वारा किए गए 36 उपवास की इस महान तपस्या की हृदय से हम सपरिवार और समस्त समाज की ओर से अनुमोदना करते हैं। संघ अध्यक्ष पारस चपलोत ने तप की अनुमोदना करते हुए बताया कि 'तपः कर्मक्षयहेतुः' - तप कर्मों की निर्जरा का अचूक साधन है। उन्होंने कहा कि श्री साधुमार्गी जैन संघ, मीरा-भायंदर के लिए यह अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि वर्तमान चातुर्मास काल में जैन शासन को गौरवान्वित करने वाली एक महान तपस्या संपन्न हुई है। पारस चपलोत ने आगे कहा कि आचार्य भगवंत 1008 श्री रामलाल जी म.सा. उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा के असीम अतिशय से शासन दीपिका संयती श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 की पावन निश्रा एवं प्रेरणा से, तप, धर्माराधना की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कांता अभय सिंह ओस्तवाल ने अपनी आचार्य भगवन के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा, उत्कृष्ट संयम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर 36 उपवास की कठिन तपस्या पूर्ण की है। इतने लंबे उपवासों की श्रृंखला किसी साधारण मानव के लिए संभव नहीं है। यह कांता अभय सिंह की आत्मिक शक्ति, अटूट आस्था और गुरुभक्ति का ही प्रतिफल है। आगे कहा कि ओस्तवाल परिवार के साथ-साथ संपूर्ण श्री साधुमार्गी जैन संघ, सकल जैन संघ मीरा-भायंदर इस महान तपस्या की पूर्णाहुति पर गर्व महसूस कर रहा है। अन्न-जल का त्याग कर केवल और केवल आत्मा की शुद्धि और कर्मों की निर्जरा के मार्ग पर आगे बढ़ने वाली ऐसी तपस्वनाएं जैन धर्म की असली शान हैं। उन्होंने कहा कि हम श्रीमती कांता अभय सिंह ओस्तवाल की इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी तपस्या की बारंबार हृदय से अनुमोदना करते हैं। परमात्मा से प्रार्थना है कि इस सौभाग्यशाली दंपति की यह तपस्या इनके जीवन में आरोग्य, दीर्घायु, और मोक्ष मार्ग की प्रशस्ति लेकर आए। पारस चपलोत ने कहा कि इनकी इस तपस्या से प्रेरित होकर समाज के अन्य लोग भी धर्म और संयम के मार्ग पर आगे बढ़ें, यही मंगलकामना है। गौरतलब हो कि संघ की ओर से अनुमोदना पत्र संघ संरक्षक उमराव सिंह ओस्तवाल, अध्यक्ष पारस चपलोत, शकेंद्र छाजेड, महावीर सुराणा, दिनेश चोरड़िया, कमलेश छाजेड, कमलेश नागौरी, पदम कुकड़ा, समता महिला मंडल, समता युवा संघ, मीरा-भायंदर आदि पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए अनुमोदना की।
ठाणे । ठाणे डॉक्टर्स फाउंडेशन (TDF) की ओर से ज्यूपिटर हॉस्पिटल के सहयोग से ठाणे के श्रीनगर स्थित मंगल कार्यालय में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया।
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से एवं मागाठाणे के विधायक प्रकाश दादा सुर्वे के नेतृत्व तथा उत्तर भारतीय सेल के महाराष्ट्र अध्यक्ष तथा शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दुबे व उत्तर भारतीय सेल के मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में शिवसेना उत्तर मुंबई जिला, उत्तर भारतीय सेल के जिला प्रमुख शिवदयाल मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में सक्रिय पदाधिकारियों को विभाग प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। मागाठाणे वार्ड क्र. 12, 14, 25, 26 के विभाग प्रभारी सुभाष तिवारी, कांदिवली विभाग के विभाग प्रभारी एडवोकेट राहुल उपाध्याय, मागाठाणे वार्ड क्र. 3, 4, 5, 10 के विभाग प्रभारी जिग्नेश चौबे,दहिसर विभाग के विभाग प्रभारी अनुज अवस्थी,चारकोप विभाग के विभाग प्रभारी सुनील मौर्या, वार्ड क्र. 8 और 13 के विभाग प्रभारी - संतोष जायसवाल विभाग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर जिला प्रमुख शिवदयाल मिश्रा ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी मेहनत और लगन से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Oct 18 2026, 14:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k