रामगढ़ माइंस हादसा मामले में एसपी और डीसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर हो कार्रवाई : आदित्य साहू

रामगढ़ अवैध माइंस हादसा में चार मजदूरों की मौत मामले में भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस मामले में जिले के एसपी और डीसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

श्री साहू ने कहा कि झारखंड में स्थिति कितनी भयावह है कि राज्य के वित्त मंत्री की बात पुलिस प्रशासन नहीं सुन रहा है। मजबूरन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को खुद छापामारी करनी पड़ रही है। सोचिए झारखंड सरकार किस प्रकार चल रही है।

श्री साहू ने कहा कि हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री खनन विभाग की समीक्षा की थी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री और डीजीपी ने कई बार अवैध खनन मामले में कड़ी कार्रवाई की बात की है। बावजूद राज्य में कहीं भी मुख्यमंत्री के इस निर्देश का कोई असर नहीं दिखता और पूरे राज्य में माफियाओं द्वारा अपना साम्राज्य जारी है।

श्री साहू ने कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री का अवैध खनन पर सख्ती का निर्देश केवल आईवॉश होता है। यह सख्त निर्देश काला कारोबार रोकने के लिए नहीं बल्कि अपना कमीशन का रेट बढ़ाने के लिए दिया जाता है। राज्य सरकार बतलाए कि उस समीक्षा के बाद कितने अफसरों और माफियाओं पर कार्रवाई की गई।

श्री साहू ने कहा कि झारखंड अवैध खनन का अड्डा बन चुका है। पूरे राज्य में आए दिन अवैध खनन में लोगों की मौत, गोलीबारी, बमबाजी आम बात हो गई है। सरकार और प्रशासन के संरक्षण में सारा खेल खेला जा रहा है।

झारखंड में अवैध खनन मामले में ईडी, सीबीआई की इंट्री हो या हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के ही संज्ञान में सारा मामला क्यों ना हो परंतु धनबाद, संताल परगना सहित पूरे राज्य में माफियाओं द्वारा अवैध कारोबार का अपना साम्राज्य स्थापित किया गया है। कोयला, बालू, पत्थर, जमीन सहित खनिज संपदाओं की खुलेआम लूट खसोट जारी है।

श्री साहू ने कहा कि रामगढ़ में अवैध खदान में अवैध कोयला निकालने का किया जा रहा था। बड़ा प्रश्न है कि इस प्रकार का अवैध खनन का कारोबार किसकी शह पर होता है, सारी जिम्मेदार एजेंसियां क्या करती हैं ? स्पष्ट है कि सब कुछ सरकार और पुलिस प्रशासन के संरक्षण में अंजाम दिया जाता है। हर घटना की तरह इस मामले में भी दोषियों पर कार्रवाई की बजाय सरकार लीपापोती का खेल अगर खेलती है तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तमाड़ के दिउड़ी मंदिर में की पूजा, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में माता रानी की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए माता रानी के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। पूजन कार्य धार्मिक पुरोहित श्री मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन श्री सुखराम जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत हमारी पहचान है। प्रसिद्ध माँ दिउड़ी मंदिर श्रद्वालुओं के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। माँ दिउड़ी मंदिर परिसर आगमन से ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पीवीयूएनएल में धूमधाम से मना पर्यावरण सप्ताह, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से लगे 800 पौधे

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पर्यावरण सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल, श्री अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना निर्माण), श्री जे.सी. पात्रा, श्री मनीष खेतरपाल एवं श्री बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की।

पर्यावरण सप्ताह का प्रमुख आकर्षण “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में लगभग 800 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण रहा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति पीवीयूएनएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है, बल्कि परियोजना क्षेत्र में हरित आवरण के विस्तार एवं वैधानिक ग्रीन बेल्ट विकास के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाती है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा सहयोगी संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

“आज लगाया गया प्रत्येक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का एक संकल्प है।”

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

आज दिनांक 12/6/26 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह ने मुझे कैलाश यादव को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है !

श्री गुलाब सिंह ने कहा कि कैलाश यादव एक प्रखर एवं जुझारू वक्ता है यह एक सुलझे हुए वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व है ! इनका अनुभव श्रमिकों के हित में कार्य करने का लंबा रहा है !

ये जनहित में और मजदूर के हितों के लिए आवाज उठाने का काम करते हैं तथा पिछड़े व अतिपिछड़े के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी हमेशा लड़ते रहे है , इसलिए इन्हें कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है !

हमें उम्मीद है श्री यादव अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यशैली का प्रयोग कर सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल (कोलफील्ड) एवं अन्य क्षेत्रों में ओबीसी क्लास के समुचित विकास एवं उनके अधिकारों के लिए कार्य करेंगे !

श्री यादव के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मध्यप्रदेश सतना से 5 बार के माननीय लोकसभा सांसद एवं अध्यक्ष लोकसभा कमिटी अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति श्री गणेश सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव कोल इंडिया जय बहादुर सिंह यादव एवं समस्त राजद व श्रमिक संगठन के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है

रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने 13-14 जून को मतदाता मैपिंग शिविर के प्रचार का दिया निर्देश

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 12.06.2026 को जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उपविकास आयुक्त, रांची श्री संजय भगत, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर समाहर्त्ता श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले में जनगणना कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों द्वारा उनके क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जनगणना कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। जिन घरों में सर्वेक्षण के दौरान लोग अनुपस्थित या घर बंद पाए गए हैं, वहां भारत सरकार एवं जनगणना निदेशालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनः संपर्क स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की मैपिंग के लिए दिनांक 13 एवं 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं तक इसकी जानकारी पहुंचायें। उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर निर्धारित समय पर कार्य प्रारंभ हो तथा सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हो।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मैपिंग कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक बीएलओ को इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी एईआरओ के पद रिक्त हैं, वहां यथाशीघ्र रिक्ति भरें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की पदस्थापना हो तथा सभी बीएलओ सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हों। उन्होंने बीएलओ पर्यवेक्षकों (बीएलओ सुपरवाइजर) को भी अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा प्रतिनियुक्त बीएलए-2 की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत सीट पर निःशुल्क नामांकन की समीक्षा करते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक का निदेशित किया गया कि प्रथम चरण में लॉटरी में सेलेक्ट सभी छात्रों का नामांकन स्कूल लें, यह सुनिश्चित करें।

आगामी प्रमुख कार्यक्रमों एवं पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक समय पर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा विधि-व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

राजस्व संबंधी शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि अगले सप्ताह इस विषय पर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सक्षम पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जाए, जो शिकायतों के आधार पर आवश्यक प्रतिवेदन एवं आरोप-पत्र तैयार करने सहित संबंधित कार्रवाई को त्वरित रूप से आगे बढ़ा सके।

बैठक में हाल ही में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के पहचान पत्र बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिया कि सभी नए पदस्थापित पदाधिकारियों/कर्मियों के पहचान पत्र तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में कोषागार से संबंधित अनुपालन कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित समय के भीतर आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करें तथा वित्तीय अनुशासन बनाए रखें।

समाहरणालय परिसर में जलजमाव एवं जल निकासी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्था को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

मंत्री चमरा लिंडा सख्त: दिसंबर से पहले छात्रवृत्ति भुगतान, पारदर्शी मैकेनिज्म बनाने का निर्देश

रांची। माननीय मंत्री चमरा लिंडा द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की गति और प्रभावशीलता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने छात्रवृत्ति योजना पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान दिसंबर माह से पूर्व हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही छात्रवृत्ति वितरण को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए एक प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में आदिवासी कल्याण आयुक्त ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-कल्याण पोर्टल 15 मई से ही खोल दिया गया है, जिससे आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

साइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं के ड्रॉपआउट को कम करने के उद्देश्य से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कम से कम 50 प्रतिशत साइकिलों का वितरण अगले एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

वहीं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गहन अध्ययन कर नई रूपरेखा के साथ विकसित करने तथा नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।

बैठक में सचिव एवं विशेष सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आदिवासी कल्याण आयुक्त, प्रबंध निदेशक (आदिवासी सहकारी विकास निगम), राज्य परियोजना निदेशक (JTDS) एवं परियोजना निदेशक (ITDA), रांची सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

धुर्वा के 3 बच्चे 12 दिन से लापता, पुलिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा सवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने धुर्वा एवं जगरनाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चे करण, अर्जुन और शिवा के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और मामले की वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा बताई गई बातें और थाने में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के विवरण में गंभीर विरोधाभास दिखाई देता है। बच्चों की माता का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बातें दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार पढ़ा-लिखा नहीं है और पुलिस ने अपने बचाव में मनमाने ढंग से प्राथमिकी दर्ज करने का काम किया है। इससे पुलिस की भूमिका पर संदेह उत्पन्न होता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से तीनों बच्चों की अविलंब बरामदगी सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

उन्होंने धुर्वा मंडल एवं भाजपा राँची महानगर के कार्यकर्ताओं और आम जनता से आह्वान किया कि बच्चों की बरामदगी और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में कल शाम 6 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही कहा कि यदि इसके बाद भी बच्चों की बरामदगी नहीं होती है तो पार्टी आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय करेगी।

श्री साहू ने कहा कि रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नं-02 से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति का आज तक कोई पता पुलिस प्रशासन नहीं लगा सकी है। स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन अपने दायित्वों को लेकर गंभीर नहीं दिखती है। इस दिशा में भी पुलिस ठोस कदम उठावें।

श्री साहू ने कहा कि राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बच्चों के अपहरण और लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। भाजपा ऐसे प्रत्येक मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ता जनहित में आवाज उठाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को भी इस देश में समान अधिकार प्राप्त हैं। धुर्वा इलाके के बच्चों के लापता होने के लगभग 12 दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस केवल औपचारिकताएं पूरी कर रही है और अब तक प्रभावी खोजबीन नहीं की गई है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सरोज सिंह, अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन, रमेश सिंह, उमेश यादव, शुचिता रानी राय, जितेंद्र वर्मा, वीणा मिश्रा, दीपक लोहरा, पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, राजेंद्र मुंडा सहित कई लोग थे।

झामुमो साहेबगंज की बूथ स्तरीय व BLA-2 बैठक संपन्न, SIR अभियान पर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

आज साहेबगंज के टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक जिला अध्यक्ष अरुण सिंह जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में माननीय केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद पांडेय जी, माननीय केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा जी, माननीय सांसद श्री विजय कुमार हांसदा जी, राजमहल विधायक एमटी राजा जी, बोरियो विधायक श्री धनंजय सोरेन जी तथा जिला सचिव सुरेश टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी जी, केंद्रीय समिति सदस्य संजीव शामू हेंब्रम जी, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा जी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कू जी, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान जी, नगर पंचायत अध्यक्ष किताबुदीन शेख जी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में BLA-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया, ताकि किसी भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से न छूटे या कटे।

रांची: 14 जून को झारखण्ड पात्रता परीक्षा-2024, नकल रोकने को 5 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

सचिव, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, राँची द्वारा आयोजित झारखण्ड पात्रता परीक्षा, 2024 (विज्ञापन सं०-08/2025) के सुचारू संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आज समाहरणालय, ब्लॉक-ए सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), राँची श्री धनंजय ने की।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, राँची श्री विनय कुमार सहित सभी प्रतिनियुक्त गश्ती-सह-जोनल दण्डाधिकारी, प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक-सह-स्टैटिक दण्डाधिकारी, केंद्र अधीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अपर जिला दण्डाधिकारी श्री धनंजय द्वारा परीक्षा से संबंधित सभी मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, नकल-उड़ान रोकथाम, विद्यार्थियों की सुविधा, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

झारखण्ड लोक सेवा आयोग, राँची से प्राप्त सूचना के अनुसार झारखण्ड पात्रता परीक्षा, 2024 दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को 05 (पाँच) उप-केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड की तैनाती एवं अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने एवं परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री धनंजय ने कहा कि “यह परीक्षा झारखण्ड के युवाओं के भविष्य से जुड़ी हुई है। इसे पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांति के साथ सम्पन्न कराना हमारा दायित्व है। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करने का निर्देश दिया गया है।