दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,एक किलोमीटर निजी केवल डालकर जला रहे बिजली, नहीं है गांव में ट्रांसफार्मर, कई बार दे चुके अधिका
फर्रुखाबाद। द्वारिका धाम कॉलोनी के दर्जनों नागरिकों ने श्याम बाबू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा है कि गांव में कई साल से ना तो कोई ट्रांसफार्मर लगा है और ना ही बिजली है 1 किलोमीटर दूर से निजी केवल डालकर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं जबकि कई बार इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में सड़क और बिजली न होने से कॉलोनी में बीमारी फैल रही है सफाई का भी बुरा हाल है। कच्ची सड़कों पर पानी भर जाने से आने-जाने में दिक्कतें हो रही है।
गैंगस्टर आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ लंगड़ा,चोरी लूट और डकैती की घटनाओं को भी दिया अंजाम, पुलिस मुठभेड़ को कराया भर्ती

फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे साथ ही चोरी,लूट और डकैती की घटनाओं को अंज़ाम देने वाला आरोपी कपिल थाना पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से लंगड़ा हो गया है जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10 जून को रात्रि कपिल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा था तभी एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की वाइक से आता हुआ दिखाई दिया जब पुलिस के द्वारा उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह तेजी से आगे बढ़ा लें गया और पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा तो कंपिल पुलिस ने ज़बाब में फायरिंग की तो उसके दाहिने पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया और पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर लिया । गिरफ़्तार अभियुक्त ने अपना नाम रविदास उर्फ करिया जनपद कन्नौज का रहने वाला है किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं,10 से अधिक अपराधिक मामले थानों में दर्ज हैं उन सभी की पड़ताल की जा रही है।
जेल जाने के बाद भी भू माफिया ने जबरन कब्जा करके जमीन बेच दी, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की न्याय की गुहार
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला कोट मऊ रशीदाबाद निवासी ज्या अजमत जमाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर भू माफिया के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा है कि भू माफिया जेल जाने के बावजूद भी जमीन पर जबरन कब्जा करके बेंच रहे हैं, ऐसे माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जिससे उसे उसकी भूमि मिल सके।
3 साल के पुत्र को लेकर विवाहिता मायके से हुई गायब, पति ने पुलिस और जिलाधिकारी को पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद। शादी के 4 साल बाद विवाहित अपनी अपनी तीन वर्षीय पुत्र को लेकर अपने मायके से गायब हो गई है पति ने पुलिस और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाइए।
थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी निवासी पवन पुत्र सतीश चंद्र ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को पत्र दिया है जिसमें कहा है कि उनकी पत्नी किसी के साथ घर छोड़कर कहीं चली गई है घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच ने की भोजन और रहने की निशुल्क व्यवस्था
फर्रुखाबाद।
पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के आखिरी दिन 10 जून के लिए जनपद फर्रुखाबाद में बनाए गए परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का आना प्रारंभ हुआ फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने इन परीक्षार्थियों के रहने भोजन चाय नाश्ते आदि की निशुल्क व्यवस्था कर रखी है बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को दिसंबर दयाल धर्मशाला ,हिंदी भवन ,दुर्गा मंदिर, सिंधी धर्मशाला आदि जगहों पर रुकाया जा रहा है जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि 10 जून को भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है और परीक्षा देने के लिए आज सर्वाधिक भीड़ आ रही है क्योंकि जो छात्र एवं छात्राएं यहां पर रख कर गए उन लोगों ने अपने परीक्षितों को बताया कि वहां पर सब व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है इस वजह से आज बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं आ रहे हैं या हम सब लोगों के लिए बाद खुशी का विषय है कि हम लोगों को मेहनत सफल हो रही है आज लगभग  700 से अधिक परीक्षार्थी हम लोगों के द्वारा बनाए गए स्थान पर ढहराये गए हैं इनकी सारी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की इनको परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी टीम विशेष ध्यान रख रही है उन्होंने बताया कि सर्वाधिक छात्र ललितपुर की तरफ से आए हैं इसके अलावा उरई जालौन कानपुर देहात  हरदोई  के भी परीक्षार्थीआए हुए हैं बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों ने  यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी है जहां पर बिना किसी स्वार्थ के इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि घर जैसा वातावरण घर जैसा खाना आदि मिल रहा है इसके लिए हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ऐसी व्यवस्था अगर सब जगह होने लगे तो हम सब छात्रों को बहुत सुविधा हो जाएगी
परमार्थ संस्थान केशव भान साध के द्वारा जो छात्र बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से धर्मशाला तक आए उसके लिए उन्होंने ई-रिक्शा की व्यवस्था निशुल्क की थी उसका भी लाभ बहुत से परीक्षार्थियों ने उठाया
पिछले चार दिनों से लगातार दिन रात मेहनत करने वाले अपने सभी साथियों का फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं हुई और कितनी बड़ी संख्या में लोगों के रोकने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं  हुई यह बहुत बड़ी बात है इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्याम बाबू वर्मा, सुनील बाजपेई, मुकेश सक्सेना,कोमल पांडे जिला महामंत्री अतराष्ट्रीय हिंदू परिषद, प्रिंस शुक्ला,निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद, ओम निवास पाठक, आशुतोष त्रिपाठी, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, लकी गुप्ता ,नीरज गुप्ता , आलोक दुबे भरे, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, आशू मिश्रा,रईस नवाब, हाजी शादाब, राजीव वर्मा, अराफात खान, शमशाद खान मुन्नी , अनंत राम श्रीवास्तव कुलदीप दीक्षित, मोहित खन्ना, सहित  बड़ी संख्या में लोगों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया
बरसात से पहले नगर पालिका एवं नगर पंचायतो को नालों की सफाई कराएं,  जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
फर्रुखाबाद l
वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई कार्य में तेजी, 102 में से 65 नालों की सफाई पूर्ण
जलभराव की समस्या से निपटने हेतु सभी निकायों को निर्धारित समयावधि में शेष नालों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश
आगामी वर्षा ऋतु के दौरान नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को रोकने तथा वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में नालों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में स्थित प्रमुख एवं सहायक नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित कराने, नियमित निरीक्षण करने तथा सफाई कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर विकास विभाग द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद के सभी नगरीय निकायों में स्थित नालों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिशासी अधिकारियों से प्राप्त अद्यतन सूचना के अनुसार जनपद में कुल 102 नालों के सापेक्ष अब तक 65 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष 37 नालों की सफाई का कार्य प्रगति पर है, जिसे निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत 15 जून एवं 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद क्षेत्र में कुल 16 नालों के सापेक्ष 05 नालों की सफाई पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 11 नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, जिसे 20 जून, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। नगर पालिका परिषद कायमगंज में कुल 15 नालों में से 05 नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है तथा शेष 10 नालों की सफाई 15 जून, 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
नगर पंचायत शमशाबाद में सभी 08 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नवाबगंज में कुल 16 नालों में से 12 नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है तथा शेष 04 नालों की सफाई 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी। नगर पंचायत संकिसा-बसंतपुर में स्थित सभी 09 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में भी सभी 08 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायत कमालगंज में कुल 07 नालों में से 03 नालों की सफाई पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष 04 नालों की सफाई 20 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत खिमसेपुर में कुल 17 नालों में से 10 नालों की सफाई पूर्ण कर ली गई है तथा शेष 07 नालों की सफाई चरणबद्ध ढंग से 15 जून एवं 20 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। नगर पंचायत कम्पिल में स्थित सभी 06 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पूर्व सभी नालों की सफाई शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाए तथा निकाले गए सिल्ट, कूड़ा-कचरे एवं अवशेषों का तत्काल निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे पुनः नालों में अवरोध उत्पन्न न हो। साथ ही संवेदनशील एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मियों एवं संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि नालों की नियमित सफाई से न केवल जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि मच्छरों के प्रजनन पर भी प्रभावी नियंत्रण होगा तथा संक्रामक एवं जलजनित रोगों की संभावना में कमी आएगी। वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के नालों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई कार्य की दैनिक समीक्षा भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी अवशेष कार्य पूर्ण किए जा सकें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में स्थानीय निकायों का सहयोग करें। नागरिकों के सहयोग से ही जलभराव मुक्त एवं स्वच्छ नगरीय वातावरण का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेंट हाउस में भीषण आग, डीजे स्पीकर समेत डेढ़ लाख से अधिक का सामान जलकर राख
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घिर सामु खा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेराज हुसैन के नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेंट हाउस फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा सामान चपेट में आ गया ।  घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आग की इस  घटना में डीजे स्पीकर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टेंट हाउस का कीमती सामान सहित करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार कई महंगे साउंड सिस्टम और डीजे उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, लेकिन  टीम सातनपुर मंडी से  वापस लौट गई जबकि डायल 112 पर भी सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस चली गई। थाना कोतवाली पुलिस को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें और जलता हुआ सामान साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों में दमकल व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। पीड़ित मेराज हुसैन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मामले की गंभीर जांच की मांग की है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है,पूरा मामला घेर शामू खां गौसिया मस्जिद के पास है।
अज्ञात कारणों से लगी आग घरेलू सामान जला


अमृतपुर फर्रुखाबाद 10 जून। बीती रात अज्ञात कारणों के चलते थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर घाट में निवास करने वाले रामबाबू व रंजीत के घरों में आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जब आग की लपटे उठने लगी तो सो रहे लोग जाग गए और भाग कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। गांव के अन्य लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। लेकिन तब तक उसके अंदर रखा हुआ 5 कुंतल से अधिक गेहूं सोलर प्लेट बैटरी चार्जर घरेलू कपड़े व अन्य सामान पूरी तरीके से जल चुका था भूसे के ढेर में भी आग पहुंच गई। जिसे बुझाना मुश्किल हो गया। जब इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो क्षति आकलन को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी जुटाई। लोगों का कहना है कि गांव में प्रति वर्ष किसी ने किसी कारण से आग लग जाती है जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है।
पुलिस के सामने कई ऐसे चैलेंजज होते हैं, तब उसके बाद पुलिस उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करती अपर पुलिस महानिदेशक

फर्रुखाबाद l पुलिस के सामने जनपद स्तर पर कई ऐसे चैलेंजज होते हैं जिन पर कार्य किया जाना है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि माफियाओ पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति बनाई जाएगी जिससे माफियाओं को अपराध ही नहीं बल्कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा सके, उन्होंने कहा कि आज युवा छात्र-छात्राएं बिना बताए घर से भाग रहे हैं जो एक बहुत बड़ा चैलेंज है उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मिशन शक्ति के द्वारा छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर उनसे संवाद किया गया और उन्हें बच्चों पर अंकुश कम लगाने के संबंध में जानकारियां दी गई ।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुँचकर गार्द की सलामी ली, सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर साइबर अपराध, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं, प्रभावी अभियोजन, अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाहियों तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिसिंग संबंधी विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, संवेदनशील प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों के कल्याण, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। गोष्ठी एवं निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी/व्यापारी बन्धुओं द्वारा सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ,

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थाना मऊदरवाजा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रख-रखाव एवं परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर पुलिस सेवा की गरिमा तथा अनुशासन, समर्पण और जनसेवा के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
रतनपुर पमारान में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
बिना रजिस्ट्रेशन मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, ग्रामीणों की जान से हो रहा खिलवाड़


अमृतपुर फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद के विकास खंड राजेपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर गुडेरा संपर्क मार्ग पर स्थित रतनपुर पमारान  में बिना पंजीकरण संचालित मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कथित अनदेखी के चलते अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक और मेडिकल स्टोर ग्रामीणों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं। जबकि स्वयंभू डॉक्टर बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री और चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का उपचार कर रहे हैं। मरीजों को मनमाने ढंग से दवाएं देकर मोटी रकम वसूली जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के पास इलाज कराने जाना पड़ रहा है। जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि रतनपुर पमारान में संचालित अवैध मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जांच कराई जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
जबकि अवैध बंगाली डॉक्टर की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रमित राजपूत द्वारा क्लीनिक को सील कर दिया गया था लेकिन जवाब दे नोटिस भी चश्मा किया गया था पता नहीं किस कारण वर्ष उसका फिर से क्लिनिक फलने फूलने लगा है क्या यही स्वास्थ्य व्यवस्था है और विभाग में बैठे अधिकारी भी मोटी रकम लेकर ऐसे बिना लाइसेंस धारक डॉक्टरों को शरण दे देते हैं जो अवैध तरीके से डॉक्टर कर रहे हैं