पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच ने की भोजन और रहने की निशुल्क व्यवस्था
फर्रुखाबाद।
पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के आखिरी दिन 10 जून के लिए जनपद फर्रुखाबाद में बनाए गए परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों के द्वारा परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का आना प्रारंभ हुआ फर्रुखाबाद विकास मंच जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने इन परीक्षार्थियों के रहने भोजन चाय नाश्ते आदि की निशुल्क व्यवस्था कर रखी है बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को दिसंबर दयाल धर्मशाला ,हिंदी भवन ,दुर्गा मंदिर, सिंधी धर्मशाला आदि जगहों पर रुकाया जा रहा है जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि 10 जून को भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है और परीक्षा देने के लिए आज सर्वाधिक भीड़ आ रही है क्योंकि जो छात्र एवं छात्राएं यहां पर रख कर गए उन लोगों ने अपने परीक्षितों को बताया कि वहां पर सब व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है इस वजह से आज बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं आ रहे हैं या हम सब लोगों के लिए बाद खुशी का विषय है कि हम लोगों को मेहनत सफल हो रही है आज लगभग 700 से अधिक परीक्षार्थी हम लोगों के द्वारा बनाए गए स्थान पर ढहराये गए हैं इनकी सारी सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की इनको परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी टीम विशेष ध्यान रख रही है उन्होंने बताया कि सर्वाधिक छात्र ललितपुर की तरफ से आए हैं इसके अलावा उरई जालौन कानपुर देहात हरदोई के भी परीक्षार्थीआए हुए हैं बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों ने यहां की व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था हमने कहीं नहीं देखी है जहां पर बिना किसी स्वार्थ के इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि घर जैसा वातावरण घर जैसा खाना आदि मिल रहा है इसके लिए हम बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ऐसी व्यवस्था अगर सब जगह होने लगे तो हम सब छात्रों को बहुत सुविधा हो जाएगी
परमार्थ संस्थान केशव भान साध के द्वारा जो छात्र बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से धर्मशाला तक आए उसके लिए उन्होंने ई-रिक्शा की व्यवस्था निशुल्क की थी उसका भी लाभ बहुत से परीक्षार्थियों ने उठाया
पिछले चार दिनों से लगातार दिन रात मेहनत करने वाले अपने सभी साथियों का फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सबके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था किसी भी छात्र को कोई परेशानी नहीं हुई और कितनी बड़ी संख्या में लोगों के रोकने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई यह बहुत बड़ी बात है इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्याम बाबू वर्मा, सुनील बाजपेई, मुकेश सक्सेना,कोमल पांडे जिला महामंत्री अतराष्ट्रीय हिंदू परिषद, प्रिंस शुक्ला,निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद, ओम निवास पाठक, आशुतोष त्रिपाठी, शिवांग बाजपेई, राम जी मिश्रा, लकी गुप्ता ,नीरज गुप्ता , आलोक दुबे भरे, दिलीप भारद्वाज, आयुष सक्सेना, आशू मिश्रा,रईस नवाब, हाजी शादाब, राजीव वर्मा, अराफात खान, शमशाद खान मुन्नी , अनंत राम श्रीवास्तव कुलदीप दीक्षित, मोहित खन्ना, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया

फर्रुखाबाद।

फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घिर सामु खा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेराज हुसैन के नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेंट हाउस फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा सामान चपेट में आ गया । घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
बिना रजिस्ट्रेशन मेडिकल स्टोरों और झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, ग्रामीणों की जान से हो रहा खिलवाड़
फर्रुखाबाद l अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा की निष्पक्षता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं प्रभावी ड्यूटी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश द्वारा 'फिट इंडिया मूवमेंट' तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा द्वारा विशाल साइकिल रैली एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k