आजमगढ़ : जीवित महिला को मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काटने का आरोप,5 किलो राशन मांगना पड़ा महंगा
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्युरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के ओरिल बनपुरवा गांव निवासी बलभद्र यादव ने कोटेदार एवं सप्लाई इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी पत्नी भागीरथी देवी को जीवित होने के बावजूद मृत दर्शाकर राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार को दिए गए शिकायती पत्र बालभद्र ने आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित किया जा रहा था। विरोध करने पर उनका नाम राशन कार्ड से कटवा देने की धमकी दी गई। बाद में राशन लेने पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का नाम कार्ड से हटा दिया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कोटेदार और आपूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से उनकी जीवित पत्नी भागीरथी को मृत दिखाकर नाम काटा गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी का नाम पुनः राशन कार्ड में जोड़ने, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। वहीं भागीरथी का कहना है कि मैं अभी जीवित हूं। इसके बाद भी कोटेदार द्वारा मेरा नाम कटवाया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आजमगढ़ : मुंशी जी ने ब्रिटिश हुकूमत के समय जलाई थी शिक्षा की अलख ,आँधीपुर में सादगी के साथ मनाई गयी 129वीं जयंती
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। जिले के फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय रामनरेश यादव के पिता आदर्श शिक्षक स्वर्गीय मुंशी गया प्रसाद यादव की 129 वीं जयंती सादगी के साथ मनायी गयी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस दौरान लोगों ने मुंशी गया प्रसाद यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया । पूर्व विश्लेषक हिंडाल्को डॉ सुरेश यादव ने कहा कि मुंशी गया प्रसाद यादव आजादी की लड़ाई के समय एक तरफ जहां बच्चा बच्चा अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए लड़ रहा था तो वहीं मुंशी गया प्रसाद युवाओं में शिक्षा की अलख जगा रहे थे। मुंशी गया प्रसाद 1917 से 1958 तक प्राइमरी पाठशाला अंबारी में अध्यापक रहे। मुंशी जी का विश्वास था कि बिना शिक्षा के सामाजिक की कुरीतियों को दूर नही किया जा सकता। उन्होंने 1950 में जनता जूनियर हाईस्कूल की स्थापना करने के साथ ही इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगायी थी। जो आज जनता इंटर कालेज अम्बारी के नाम से विख्यात हैं । दया नन्द सरस्वती के विचारों से प्रभावित होकर मुंशी जी ने अम्बारी में आर्य समाज के मंदिर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही । मुंशी जी उस समय सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका सहयोग के तहत कार्य करते थे। मुंशी जी के सपनो को साकार करने के लिए मुंशी के बेटे पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने बालिकाओं की शिक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज के साथ गयाप्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना किया । राजकीय आईटीआई की स्थापना किया । आज जिले में अंबारी क्षेत्र शिक्षा की नगरी के रूप में ख्याति अर्जित कर रहा है। इस अवसर पर डॉ सुरेश यादव सावित्री यादव, पूनम यादव, नूतन यादव, पूर्व प्रधानाचार्य हरिबंश यादव , कुणाल यादव, बाबूराम यादव, सुरेंद्र यादव , भोनू यादव ,परशुराम यादव , बाल कृष्ण यादव , बाके लाल यादव सहित आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये ।
आजमगढ़ : दुर्वासा धाम में श्री हरिहरात्मक यज्ञ में शामिल हुए एमएलसी विजय बहादुर पाठक, कहा- धर्म समाज को जोड़ने का माध्यम
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल दुर्वासा ऋषि धाम पर आयोजित सात दिवसीय श्री हरिहरात्मक यज्ञ में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया तथा यज्ञ में सहभागिता निभाई। दुर्वासा धाम पर 25 मई से सात दिवसीय श्री हरिहरात्मक यज्ञ का आयोजन चल रहा है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन सुबह से धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ मंडप की परिक्रमा की जा रही है। वहीं रात्रि में रामकथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। शुक्रवार को यज्ञ के पांचवें दिन लखनऊ से सीधे दुर्वासा धाम पहुंचे एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ में आहुति दी और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का कार्य करता है और ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों में आपसी सद्भाव बढ़ता है। इस अवसर पर यज्ञकर्ता श्री श्री 108 शुभम दास महाराज ने भी वैदिक रीति से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। यज्ञ स्थल पर दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर श्री श्री 1008 शुभम दास, दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा , जयराम उपाध्याय, बलराम तिवारी सहित कई गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : शासनादेश के विरुद्ध स्टेट हाइवे पर चल रही माहुल में शराब की दुकानें , नगर पंचायत अध्यक्ष पहले ही कर चुके हैं हटाने की मांग
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत क्षेत्र में इंटर कॉलेज से महज 200 मीटर की दूरी पर संचालित हो रही देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानो को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर के इतने करीब शराब की दुकान होना छात्रों के भविष्य और सामाजिक माहौल दोनों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। जबकि शासनादेश का खुला उलंघन हो रहा है । नगर पंचायत अध्यक्ष लियाकत अली पहले भी एसडीएम से नगर पंचायत के आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान को हटवाने की मांग कर चुके हैं। यहां के अहरौला रोड पर स्थित देशी शराब की दुकान से 50 मीटर पर महिला महाविद्यालय और 100 मीटर की दूरी पर इंटर कालेज है।यही हाल अंग्रेजी शराब और बियर की कंपोजिट दुकान है इसे भी विभाग द्वारा बाजार के मध्य और बुढ़नपुर औड़िहार स्टेट हाइवे पर खोला गया है।इन दुकानों पर आए दिन शराब के नशे में धुत होकर लोग उत्पात मचाते है जिससे आसपास के परिवार से लेकर छात्र छात्राएं सब परेशान है।कंपोजिट अंग्रेजी और बियर की दुकान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग इसे प्रशासनिक नियमों और नैतिकता के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजस्व और सुविधा से जोड़कर देख रहे हैं। राजनाथ पाण्डेय, चंद्रशेखर, राजू गनेश, फारूक,अविनाश पांडेय,मनीष ,शौकत ,शाहिद आदि नागरिकों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज के आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए। अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं का रोजाना इसी रास्ते से आना-जाना होता है, ऐसे में शराब की दुकान से गलत संदेश जा सकता है। वहीं युवाओं पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस मुद्दे को लेकर नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त है । लोगों ने मांग की है कि शासनादेश के अनुसार शराब की दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि शैक्षणिक वातावरण प्रभावित न हो। आबकारी निरीक्षक फूलपुर सन्दीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि दुकान शासनादेश के अनुसार सही स्थानों पर है ।अगर कोई शिकायत आती है तो जांचकर कार्यवाही की जाएगी ।
आज़मगढ़ : अम्बारी में इंसानियत का जश्न: 50 रक्तवीरों, जिला टॉपर्स और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी का हुआ भव्य सम्मान

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ़
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के अम्बारी क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम “एक शाम रक्तवीर नौजवानों के नाम” इंसानियत, भाईचारे और सम्मान का ऐसा खूबसूरत संगम बन गया, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। समाज सेवा, रक्तदान, शिक्षा और युवाओं के उत्साहवर्धन को समर्पित यह कार्यक्रम देर रात तक तालियों, उत्साह और मोहब्बत से गुलजार रहा। समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि ज़ाकिर हुसैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान और समाज सेवा इंसानियत की सबसे बड़ी इबादत है। युवाओं को ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में समाज के लिए प्रेरणा बन चुके 50 रक्तवीर नौजवानों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं साक्षी यादव और विवेक यादव को जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। वहीं नेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीलेश यादव को भी विशेष सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सम्मान पाकर युवाओं और छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में विवेक विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, अबु शहमा, आज़म कुरैशी, मो. जावेद, तौहीद इल्तेज़ा, मो. खालिद, नोमान संजरी, ज़िया ख़ालिद, अखिलेश मौर्य, हाफ़िज़ जालीस, शुभम जायसवाल, महफूज़ अहमद, मो. अनवर, अंबिका यादव, अबु जैद, जीशान ,डॉ आरडी यादव, आदि रक्तवीर दानियों को सम्मानित किया गया । लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई सोच, सेवा भावना और युवाओं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। अंत में आयोजक महफूज़ आज़मी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि इंसानियत और भाईचारे को सलाम करने वाली यादगार शाम थी, जिसे अम्बारी लंबे समय तक याद रखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन माहुल बदरे आलम ने की, जबकि संचालन युवा समाजसेवी महफूज़ आज़मी ने अपने शानदार अंदाज़ में किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, महाप्रधान मकसूदियां प्रमोद यादव, पूर्व महाप्रधान कैलाश कुमार, शिक्षक राजेश यादव, पूर्व प्रधान अम्बारी कृष्ण कुमार, पूर्व महाप्रधान जनमेजय यादव, सिद्धेश्वर पाण्डेय,रबीन्द्र यादव रवि ,बृजेन्द्र यादव , विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर, एडवोकेट अब्दुल वाहिद ,मो आज़म कुरैशी , तथा सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र मौर्य समेत क्षेत्र की कई सम्मानित हस्तियां मौजूद रहीं।
आजमगढ़ : संतोष सिंह बबलू बने सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ,बधाई देने वालो का लगा तांता
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । अभी हाल में ही सुभासपा में शामिल हुए प्रमुख समाजसेवी संतोष सिंह बबलू को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर संतोष सिंह बबलू को उत्तरप्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जब से इस बात की सूचना उनके समर्थकों को हुई है क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हो गया है। संतोष सिंह बबलू फूलपुर तहसील क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर(मियापुर) गाँव के निवासी है और समाज के हर वर्ग में उनकी एक अलग पहचान है। सात मई को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी में शामिल किया था उसके दो दिन बाद उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनके निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उत्तरप्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार देर शाम जैसे ही इसकी सूचना उनके गांव और उनके समर्थकों में हुई उसी समय से लोगों में हर्ष व्याप्त है और समर्थक एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मना रहे। जिसमें सतीश सिंह, वीरेंद्र राजभर, राजबहादुर यादव, राकेश राजभर, अंश सिंह, अर्जुन राजभर, अभिषेक उपाध्याय आदि प्रमुख है।।
आजमगढ़ : कैफ़ी आज़मी की 24वीं पुण्यतिथि पर मिजवाँ में भावभीनी श्रद्धांजलि । विचारों, ग़ज़लों और संकल्पों से गूँजी फतेह मंजिल

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आज़मगढ़ । प्रगतिशील शायर और मिजवाँ की माटी के गौरव स्वर्गीय कैफ़ी आज़मी की 24वीं पुण्यतिथि पर मिजवाँ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में फतेह मंजिल मिजवाँ में एक भावपूर्ण स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैफ़ी साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को श्रद्धा और संवेदनाओं से भर दिया। डारीडीह एवं मिजवाँ ग्राम प्रधान राहुल, मिजवाँ वेलफेयर सोसाइटी की बोर्ड मेंबर संयोगिता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरजीत कौर, वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक सलीम ख़ान तथा उपप्रबंधक मनोज कुमार प्रजापति ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से कैफ़ी साहब के व्यक्तित्व, साहित्य और सामाजिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब जितेंद्र पांडेय ने कैफ़ी साहब से जुड़ी व्यक्तिगत स्मृतियाँ और उनके जीवन दृष्टिकोण को साझा किया। उनके संस्मरणों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। साहित्यप्रेमियों द्वारा कैफ़ी साहब की ग़ज़लों का भावपूर्ण पाठ भी किया गया। इस अवसर पर गुरजीत कौर ने कहा — “मिजवाँ की हर बेटी की पढ़ाई ही कैफ़ी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।” कार्यक्रम का समापन प्रेरक शायरी एवं जलपान के साथ हुआ। यह आयोजन इस बात का प्रमाण बना कि कैफ़ी साहब के विचार, उनकी ग़ज़लें और उनका सपना आज भी मिजवाँ की माटी में उतनी ही शिद्दत से जीवित हैं। इस अवसर पर राजेश यादव, नज़ीश, लल्लन, सुरेश, चंद्रेश, नीरज, ओमप्रकाश, संदीप, सुरेंद्र, रामफेर, संतरा एवं जुगुंतरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : कैफ़ी आज़मी की 24वीं पुण्यतिथि पर मिजवाँ में भावभीनी श्रद्धांजलि विचारों, ग़ज़लों और संकल्पों से गूँजी फतेह मंजिल
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आज़मगढ़ । प्रगतिशील शायर और मिजवाँ की माटी के गौरव स्वर्गीय कैफ़ी आज़मी की 24वीं पुण्यतिथि पर मिजवाँ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में फतेह मंजिल मिजवाँ में एक भावपूर्ण स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैफ़ी साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को श्रद्धा और संवेदनाओं से भर दिया। डारीडीह एवं मिजवाँ ग्राम प्रधान राहुल, मिजवाँ वेलफेयर सोसाइटी की बोर्ड मेंबर संयोगिता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरजीत कौर, वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक सलीम ख़ान तथा उपप्रबंधक मनोज कुमार प्रजापति ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से कैफ़ी साहब के व्यक्तित्व, साहित्य और सामाजिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब जितेंद्र पांडेय ने कैफ़ी साहब से जुड़ी व्यक्तिगत स्मृतियाँ और उनके जीवन दृष्टिकोण को साझा किया। उनके संस्मरणों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। साहित्यप्रेमियों द्वारा कैफ़ी साहब की ग़ज़लों का भावपूर्ण पाठ भी किया गया। इस अवसर पर गुरजीत कौर ने कहा — “मिजवाँ की हर बेटी की पढ़ाई ही कैफ़ी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।” कार्यक्रम का समापन प्रेरक शायरी एवं जलपान के साथ हुआ। यह आयोजन इस बात का प्रमाण बना कि कैफ़ी साहब के विचार, उनकी ग़ज़लें और उनका सपना आज भी मिजवाँ की माटी में उतनी ही शिद्दत से जीवित हैं। इस अवसर पर राजेश यादव, नज़ीश, लल्लन, सुरेश, चंद्रेश, नीरज, ओमप्रकाश, संदीप, सुरेंद्र, रामफेर, संतरा एवं जुगुंतरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : बंगाल फतह के बाद आजमगढ़ में भाजपा का जश्न, जयनाथ सिंह का किया गया स्वागत
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आजमगढ़ जिले में भी भाजपा समर्थकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। फूलपुर क्षेत्र के मकसुदिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार जश्न मनाया। पूरे गांव में विजय उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया गया। एडवोकेट पवन सिंह चौहान और राममिलन गुप्ता ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में बोलते हुए एडवोकेट पवन सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार हिंदू समाज ने एकजुट होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद, विकास और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ सदर सीट पर भी बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। पवन सिंह चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी से टिकट मिलने बड़े भैया जयनाथ सिंह भारी मतों से जीत दर्ज कर आजमगढ़ में नया इतिहास रचेंगे और जिले को पहली बार एक मजबूत कैबिनेट मंत्री मिलेगा, जिससे हर वर्ग के लोगों को विकास का सीधा लाभ पहुंचेगा।” जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से पूरे क्षेत्र को भाजपा-मय कर दिया।
आजमगढ़ :  मेडल-शील्ड पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे, कनेरी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया परीक्षा परिणाम समारोह
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
     व्यूरो चीफ
आजमगढ़ ।  फूलपुर क्षेत्र के कनेरी गांव स्थित राम समुझ स्मारक प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को परीक्षा फल व अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी व फूलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृगांक यादव उर्फ टाइगर रहे। मृगांक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि उनके अंदर सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने का जज्बा भी पैदा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक काशी राम यादव ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी एक-दूसरे के पूरक हैं। इन तीनों के समन्वय के बिना शिक्षा का समुचित विकास संभव नहीं है। इस मौके पर प्रवेश यादव, प्रवीण विश्वकर्मा, समीर यादव, सर्वेश यादव, प्रधानाचार्य दिनेश यादव, सुशांत प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, राधेश्याम यादव, सरोज चौरसिया, सुमन, रितिका, रेनू, प्रतिभा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।