उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का किया गया गठन, विशाल कपूर को चुना गया नगर अध्यक्ष
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई का किया गया गठन, विशाल कपूर को चुना गया नगर अध्यक्ष। शनिवार को नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विभूति पुरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विभू पुरी व जिला उपाध्यक्ष व लहरपुर प्रभारी अखिलेंद्र यादव ने बैठक में संगठन की नई नगर इकाई का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे, जिसमें नगर अध्यक्ष विशाल कपूर, नगर महामंत्री पद पर सलीम चौधरी, कोषाध्यक्ष हेतु निखिल मेहरोत्रा, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कलीम चौधरी, सतीश जायसवाल, लईक अंसारी व राजकुमार कश्यप को मनोनीत किया गया, वहीं नगर मंत्री के रूप में पंकज रस्तोगी, पंकज यादव, सुजल चौरसिया, रुखसार व संदीप को जिम्मेदारी दी गई।
मीडिया प्रभारी के रूप में ज्ञानेंद्र पाण्डेय व रवि शाक्य को दायित्व दिया गया। व्यापार मंडल को और अधिक गतिशील बनाने के लिए आकाश शुक्ला, अजीम, सगीर, मुनीर, रियाज, शानू टंडन, शिवम गुप्ता, अकरम, डॉ. नदीम, अनुज मेहरोत्रा व रामजी खन्ना को संगठन का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विभूति पुरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह व्यापारियों का सबसे बड़ा और पुराना संगठन है उन्होंने आशा प्रगट की सभी पदाधिकारी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल कपूर ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी प्राथमिकता संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने के साथ साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष व सेवा करना है। बैठक में संगठन के पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k