लेखपाल भर्ती परीक्षा का डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से परीक्षा कराने के निर्देश

फर्रुखाबाद l जनपद में हो रही लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा आज संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ तथा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को शासन की मंशानुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी तथा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस मौके पर संबंधित उपजिलाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अप्रेंटिशिप मेला में 36 युवाओं को मिला रोजगार
फर्रुखाबाद l राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिशिक्षु/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया। मेला में दो कम्पनियों ने प्रतिभाग किया है , इन कंपनियों में रिक्त 150 पद के सापेक्ष मेला मे 41 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 41 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 36 अभ्यर्थियों का (मारुति सुजुकी इण्डिया लि०, गुजरात के लिए 32 (अप्रेन्टिसशिप/एफ०टी०सी०), एन०टी०एफ० इण्डिया के लिए चयन हुआ l प्रा०लि०, मानेसर हरियाणा ने 04 जॉब ट्रेनी) अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बृजेश कुमार कार्यदेशक, सुनील कुमार प्लेसमेन्ट प्रभारी, रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो एंव समस्त स्टॉफ रा०औ०प्र०संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का ज़बरदस्ती दबाव, नहीं करेंगे नहीं करेंगे, आशा वर्कर्स यूनियन ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन,

डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

फर्रुखाबाद l आशा वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जबरदस्ती आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि पूर्व में किए गए कार्य का अभी तक भुगतान नहीं मिला है l यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक भुगतान नहीं होगा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य नहीं करेंगे नहीं करेंगे, जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया l यूनियन नेताओं का कहना था कई बार जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रशासनिक तौर पर आश्वासन मिला लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका है l उन्होंने कहा कि अब यूनियन आरपार की लड़ाई लड़ेगी l यूनियन अध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी और सचिव सपना कटियार के नेतृत्व में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बिजली-पानी संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, पारा में मोहान रोड जाम
* घंटों ठप रहा यातायात, महिलाओं-युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
लखनऊ। राजधानी के पारा इलाके में लगातार बनी बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने मोहान रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क पर प्रदर्शन के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और स्थानीय निवासी शामिल हुए। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई दिनों से बिजली और पानी का गंभीर संकट बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के बीच हालात और खराब हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
रोड जाम की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर पुलिस और प्रशासन की देरी से पहुंचने को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। काफी देर तक चले प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
दवा विक्रेताओ ने मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी

फर्रुखाबाद l अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, जनस्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरे तथा छोटे केमिस्टों के संरक्षण हेतु तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया l बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया l
बुधवार को जनपद भर के सभी दवा दुकानें एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में बंद रखी है। यह कदम लंबे समय से संबंधित प्राधिकरणों से लगातार चल रहा है l उन्होंने कहा कि इंटरनेट माध्यम से हो रही अवैध दवा बिक्री पर कोई प्रभावी कार्यवाही न होने के विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि
देशभर के लाखों केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं में व्याप्त गहरे असंतोष के कारण, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड इगिस्टस तथा उत्तर प्रदेश राज्य केमिस्ट एंड इगिस्टस एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने सयुक्त एवं सर्वसम्मति से इस आंदोलन में भाग लिया है। स्थानीय प्रशासन / शासन को ज्ञापन प्रस्तुत कर ध्यान जनस्वास्थ्य एवं मरीजों की सुरक्षा से जड़े अत्यंत गंभीर विषयों की ओर आकर्षि करना चाहते हैं। बिना किसी स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बि वैध चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण तथा अत्यधिक छूट  जैसी गतिविधियाँ करो मरीजों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। साथ ही ये देशभर के लाखौं लाइसेंसधारी छोटे केमिस्ट ए ऑनलाइन दवा बिकी का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के बावजूद विभिन्न ऑनलाइन कंपनियों वर्षों से दवाओं की विन दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर भी सीधा संकट उत्पन्न कर रही है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा की गई


फर्रुखाबाद l जिला गंगा समिति,वन विभाग के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन केशव शरण कांति देवी इंटर कॉलेज शमशाबाद में किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन लाइफ कार्यक्रम को बढ़ावा देते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं जैसे- जल संरक्षण,वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, वन्य जीव संरक्षण आदि पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

युवाओं को अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न स्तरों से का कार्य करने के लिए जागरूक किया।उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में हमारा पर्यावरण असंतुलित होता  जा रहा है जिसका कारण है प्रतिदिन होने वाला प्रदूषण। हम जाने अनजाने में पर्यावरण को प्रदूषित करते जा रहे हैं। अनावश्यक जल का प्रयोग कर रहे हैं‌, पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं, वन्यजीवों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है एवं ऐसे विभिन्न कार्य है जो हम अपने दिनचर्या में करते हैं जिसके वजह से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है फल स्वरुप हम देख रहे हैं कि अत्यधिक गर्मी, अत्यधिक सर्दी,  बिना मौसम बरसात आदि का सामना कर रहे हैं जो की न सिर्फ प्राकृतिक आपदा का संकेत है बल्कि हमें इससे कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। यदि समय रहते हम सभी इसके लिए प्रयास नहीं करेंगे तो आने वाले समय में इससे भी अधिक भीषण परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए समय रहते हम सभी को अपने जिम्मेदारी समझनी चाहिए एवं पर्यावरण को बचाने के लिए अपने स्तर से जो भी हो सके वह प्रयास करना चाहिए।

प्रशिक्षक रोहित दीक्षित जी ने बताया कि प्रत्येक युवा यदि सप्ताह में एक दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करें एवं वह अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें तो हम पर्यावरण संरक्षण करने में सहायक हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपस्थित युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पंपलेट व पोस्टर भी वितरण किए गए एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर प्रबंधक सोमेश कुमार गंगवार,प्रधानाचार्य सतपाल सिंह गंगवार,शिक्षक गण चंद्र प्रकाश,धीरेंद्र,बृजेश, सर्वेश,मीनू,दिव्यांशी,वैष्णवी, प्रिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
भीषण गर्मी और तापमान बढ़ने पर पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश डीएम

फर्रूखाबाद l जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका परिषद फर्रूखाबाद द्वारा आमजन को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के घड़े रखवाकर प्याऊ व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
गर्मी के मौसम में जनसामान्य, अधिवक्ताओं, फरियादियों एवं कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले अन्य नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कलेक्ट्रेट परिसर के प्रमुख स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्याऊ स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा नगर निकायों द्वारा जनसुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में अत्यंत उपयोगी कदम बताया।
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि, NEET घोटाले पर कांग्रेस का प्रदर्शन:भदोही कलेक्ट्रेट पर धरना, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा



रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही।‌भदोही जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पेट्रोल - डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों, महंगाई तथा नीट परीक्षा घोटाले के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से आम जनता, किसानों, मजदूरों छात्रों और मध्यम वर्ग पर पड़े रहे महंगाई के बोझ से तत्काल राहत देने की मांग की गई। कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई को गंभीर मुद्दा बताया और सरकार से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया।‌ज्ञापन में प्रमुख रूप से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत कम करने, बढ़ती मंहगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने और पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए अत्यधिक टैक्स को घटाने की मांग की गई। नीट परीक्षा घोटाले और पेपर लीक मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र के इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को तत्काल भंग कर एक न‌ई , पारदर्शी एवं जवाबदेही परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर जिला वसीम अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल - डीजल पर टैक्स बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने बताया कि मंहगाई चरम पर है, जिससे अधिक प्रभावित है। अंसारी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने पिछले वर्षों में पेट्रोलियम पदार्थों से भारी टैक्स वसूला है, फिर भी आप जनता को कोई राहत नहीं दी जा रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र कुमार दूबे राजन ने नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने देश के लाखों का भविष्य संकट में डाल दिया है और परीक्षा प्रणाली से छात्रों व अभिभावकों का विश्वास उठ रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों को सजा और NIT को भंग कर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।‌इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्रा,  किसान कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, मुशीर इकबाल, सुरेश गौतम, सुबुकतगीन अंसारी,  राजेन्द्र प्रसाद मौर्य,नाजिम अली, सुरेश चौहान,शिव पूजन मिश्रा, सवालेह अंसारी, शमशीर अहमद,  अशोक मिश्रा पाराशर, विष्णु जी उपाध्याय, सुमित शुक्ला, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल,  विशाल गौतम , अजय प्रजापति,  गुलाब धर प्रजापति, मोनीश अंसारी,  नरेश पाल,  जनार्दन पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहें.
भीषण गर्मी एवं लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

*जनपद में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सावधानी बरतने की अपील*


रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है। आमजन को लू (हीट स्ट्रोक) से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश एवं एडवाइजरी जारी की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत दिनों से जनपद का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है तथा आगामी दिनों में इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसी स्थिति में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि लू लगने की स्थिति में शरीर का अत्यधिक गर्म एवं लाल हो जाना, त्वचा का शुष्क होना, तेज नाड़ी चलना, सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, थकान तथा पसीना कम या बंद हो जाना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हीट वेव एवं लू प्रकोप से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए अपने-अपने विभागीय दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील की कि भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
आलू की सरकारी खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन, जल्द ही डीएम से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल

फर्रुखाबाद l आलू मंडी सातनपुर में सरकारी आलू खरीद केंद्र पर किसानों का आलू नहीं खरीदने का विरोध प्रदर्शन किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में किया गया, आज एशिया प्रसिद्ध सातनपुर आलू मंडी मेंआड़ गत 28 अप्रैल को सरकारी खरीद केंद्र का शुभारंभ हुआ था जिसकी अवधि मात्र 20 दिन खुला रहा , पिछले दिन 18 मई को बन्द कर दिया गया इन 20 दिनों में किसानों का एक किलो आलू भी नहीं खरीदा गया , बिल्कुल भी आलू नहीं खरीदने से गुस्साए किसानों ने विरोध में प्रदर्शन किया गया जिसकी अगुवाई कर रहे अशोक कटियार ने कहा आलू की घोर मंदी से बदहाल किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित 650 रुपए कुंतल भाव में खरीद होने की आशा जगी थी लेकिन सरकारी खरीद केंद्र पर किसानों का आलू न खरीदकर क्रूर मजाक किया गया जिसकी घोर निन्दा करता हूं, उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जनपद में शीघ्र ही आलू पर आधारित उद्योग की स्थापना की जाए, सरकार द्वारा पोलैंड, चीन,रूस आदि में अपने प्रतिनिधि मंडल भेजकर वहां से तकनीक मंगाकर आलू से बोदका,स्टार्च, शराब व कार्बोहाइड्रेट वाली व कैंसर रोधी दवाएं आदि बनाने हेतु उद्योग लगवाए जाएं ,आलू को राशन की दूकानों पर वितरण करवाया जाए तथा पड़ोसी देशों में निर्यात करवाया जाए इसके साथ ही सरकार ने दिल्ली हरियाणा तमिलनाडु , पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में कहीं 200 यूनिट , कहीं 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात की है फिर उत्तर प्रदेश को क्यों अछूता किया गया है यहां उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली उपभोक्ताओं को फ्री दी जाए , आज प्रमुख रूप से नेतृत्व कर्ता अशोक कटियार, आकाश कटियार , राजवीर कठेरिया, विजय आचार्य, राजीव यादव लालू, परशुराम वर्मा, रामलड़ैते राजपूत, आढ़ती एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू , अरविन्द राजपूत, मुन्ना सिंह, श्रीचंद मिश्रा, योगेन्द्र सिंह राठौर,आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, हरिश्चंद्र राजपूत, रक्षपाल सिंह, सुभाष चन्द्र आदि रहे। अशोक कटियार ने कहा कि आलू किसानों को न्याय मिलने तक सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। यदि समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान सत्याग्रह करने पर विवश होंगे।यह भी निर्णय लिया गया है कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिले गा ।