खराब प्रगति पर डीएम ने लिया एक्शन,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,मुख्य सेविका और बाल विकास परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
फर्रुखाबाद l बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में बाल विकास विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार (मनरेगा), उपायुक्त श्रम एवं रोजगार (एन०आर०एल०एम०), अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी एन०आर०सी०, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविका सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का सही ढंग से वजन एवं लंबाई मापन सुनिश्चित कर सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों का चिन्हांकन करते हुए उनके स्वास्थ्य प्रबंधन एवं पोषण सुधार के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें कुपोषण की श्रेणी से बाहर लाया जा सके।
माह जून 2026 में आयोजित होने वाले “संभव अभियान” की सफलता हेतु प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों की ड्यू-लिस्ट तैयार कर वजन एवं लंबाई मापन सुनिश्चित करने तथा ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस की उपलब्धता एवं कार्यशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषण ट्रैकर एप पर सैम एवं मैम बच्चों का वजन एवं लंबाई सही-सही अंकित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी निरीक्षण के दौरान गलत आंकड़े पाए जाने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मुख्य सेविका एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
बैठक में समस्त मुख्य सेविकाओं को उनकी दैनिक एवं पाक्षिक डायरी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं एवं कार्यकत्रियों का नियमित अभिमुखीकरण प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों में गतिशीलता लाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने विगत माह की निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं जिन केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो, उनका सर्वे कर तत्काल आख्या जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किए जाने तथा केवल नियमानुसार पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ दिए जाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं मुख्य सेविकाएं सैम एवं मैम श्रेणी के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के घर-घर भ्रमण कर उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जनजागरूकता का प्रसार सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले क्षेत्रों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि जिन मुख्य सेविकाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मोहम्मदाबाद एवं संबंधित क्षेत्रीय मुख्य सेविका को खराब प्रगति के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए गए।
नसबंदी को पकड़े गए कुत्ते मोहल्ले में नहीं छोड़े गए, डीएम को दिया ज्ञापन

फर्रुखाबाद l नगर पालिका परिषद द्वारा डीएम के निर्देश पर आवारा घूमने वाले तीन हज़ार कुत्तों को नसबंदी कराने के लिए कैद किया गया लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया l कुत्तों की समस्या को लेकर एडवोकेट आयुष सक्सेना मंगलवार को जिला अधिकारी डॉ अंकुर लाठर को इस संबंध में ज्ञापन दिया है जिन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें अवगत कराया कि डॉग स्ट्रीट जो की नसबंदी के लिए पकड़े गए थे नसबंदी होने के बाद उन मोहल्ले में नहीं पहुंचाएं गए ऐसे गली मोहल्ले के कुत्तों की  संख्या लगभग 3000 है , लेकिन इन कुत्तों की नसबंदी   हुई है कि नहीं बल्कि जहा से पकड़ा गया वहां पर नहीं छोड़ा गया है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है l जिलाधिकारी ने नगर पालिका ईओ से कहा है कि तत्काल प्रभाव से कारवाई करने के निर्देश दिए हैं l
सर्राफा व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, व्यापारियो ने प्रशासन को दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

फर्रुखाबाद l मंगलवार को जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित की गई l इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील के समर्थन एवं सहयोग प्रदान करने हेतु व्यापारियों से अनुरोध किया गया। बैठक में जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित सर्राफा व्यापारियों से आह्वान किया गया कि वे समाज एवं राष्ट्र के व्यापक हित में संचालित प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करें। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि व्यापारिक समुदाय समाज की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और उनकी सहभागिता से जनकल्याणकारी प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बैठक में व्यापारियों ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा कहा कि वे राष्ट्रहित एवं जनहित से जुड़े प्रत्येक अभियान एवं अपील में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा प्रशासन एवं व्यापारियों के मध्य बेहतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने पर बल दिया गया।
मंडी में भीषण आग से आधा दर्जन दुकानों का सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

फर्रुखाबाद l  नवीन मंडी समिति में रविवार को देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से बारदाना व अन्य सामान सहित करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग से व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी विकराल थी कि दुकानों में लगी सीमेंट की टीन तक गर्म होकर पिघलने लगी। दुकानों में रखा बारदाना, प्लास्टिक की क्रेट और लकड़ी की पेटियां आग के तेजी से फैलने से जलकर राख हो गई l घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
प्रशासन ने करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ देर रात तक मौजूद रहे। आग की गंभीरता को देखते हुए मंडी परिसर में पहले से मौजूद फायर ब्रिगेड वाहन सहित अलीगंज आसपास क्षेत्रों से भी चार से पांच दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
घटना के दौरान मंडी परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंच गए ,प्रांतीय मंत्री, जिलाध्यक्ष अग्निहोत्री, जिला मंत्री नीरज राठौर, संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, रामू पंडित, ओम कालेश्वर पाठक, शफीक भाई, मोहम्मद रफी और पप्पू भाई समेत अनेक लोग मौजूद रहे। आग से प्रभावित दुकानों में भाई मियां, सानू खां, इफ्तिखार खां, इकदार मियां सहित दो अन्य व्यापारियों की दुकानें शामिल हैं। प्रशासन नुकसान का आकलन करा रहा है।
बाइक की टक्कर से महिला की मौत


अमृतपुर फर्रुखाबाद 18 मई। थाना क्षेत्र के बांसी अड्डा के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान मुजहा निवासी लज्जावती पत्नी सुरेंद्र के रूप में हुई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर अमृतपुर थाना पुलिस भी  पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। जहा जांच के बाद डॉक्टर द्वारा  महिला को मृत घोषित  कर दिया गय।महिला की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही  कोहराम मच गया। घर में मौजूद महिलाएं चीखने और चिल्लाने लगी। परिजनों ने बताया है कि महिला अमृतपुर स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेने के लिए गई थी। मृतका का एक लड़का विनोद है जिसकी उम्र 32 वर्ष है जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। एक लड़की है जिसका नाम मीना है जिसकी शादी हो चुकी है। मृतका के पति सुरेंद्र की भी लगभग 2 वर्ष पहले मौत हो चुकी है.वही अमृतपुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और उपनिरीक्षक खूबेलाल को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। आगे अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग, सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम  को दिया

फर्रुखाबाद l सोमवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने 17 मई 2026 को लखनऊ पुलिस द्वारा लखनऊ के अधिवक्ता साथियों के गलत तरीके से तोड़े गए चेम्बर एवं अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर डीएम डॉ अंकुर लाठर को ज्ञापन दिया है जिसमें बार एसोसिएशन फतेहगढ़ ने घोर निन्दा करते हुए  मुख्यमंत्री से मांग की है कि निर्दोष अधिवक्ता साथियों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए l साथ ही उन पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाए l बार एसोशिएसन द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की है कि अधिवक्ता साथियों के बैठने के लिए तत्काल बैकल्पिक चेम्बर की व्यवस्था की जाए । साथ ही अधिवक्ताओं की नाराज़गी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम लागू किया जावे। लखनऊ पुलिस द्वारा निर्दोष अधिवक्ता साथियों पर किये गये लाठी चार्ज से अधिवक्ताओं में काफी रोष है अधिवक्ता साथियों के रोष को देखते हुए प्रस्ताव की मांगों को पूरा किया जाना अधिवक्ता हित में आवश्यक है।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के गोली लगने पर हुआ लंगड़ा, किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद l थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइयां में 17 मई को अधिवक्ता राजेश पाठक के घर पर चोरी और भतीजों पर फायरिंग करने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे,घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। इस शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से लंगड़ा होने पर गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को आरोपी का सुराग मिला। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
देर रात मसेनी चौराहे पर सीएनजी टैंकर से गैस लीकेज, सफेद धुआं देख हाईवे पर मौत का मंजर देख मची भगदड़
आसपास के दुकानदार दुकानों से भाग गए, वाहनों का हाइवे  पर लगा जाम, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंच कर गैस के दबाव को किया कम

फर्रुखाबाद। रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब सीएनजी गैस टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होता देख चालक टैंकर छोड़कर हाइवे पर भागने लगा ,गैस लीक होते ही धीरे धीरे हवा में सफेद धुआं सा छा गया, यह नज़ारा देख आसपास के लोगों में मौत का मंजर देख भय भीत हो गए । टैंकर से गैस लीक होते देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद बरेली-इटावा हाईवे पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई l बताते हैं कि
शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद आ रहा टैंकर, मसेनी चौराहे पर रविवार की रात रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हो सकती थी । सीएनजी गैस से भरा एक बड़ा टैंकर शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर आ रहा था। जैसे ही टैंकर मसेनी चौराहे के पास पहुंचा तो उसके मुख्य वाल्व या पाइपलाइन में अचानक तकनीकी खराबी आने पर सीएनजी गैस तेजी से हवा में लीक होने लगी। गैस का प्रेशर इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी।
तो आसपास के दुकानदारों और वाहन चालकों ने सीएनजी का रिसाव और विस्फोट की आशंका को लेकर चालक अपनी गाड़ियां और दुकानदार दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए l

गैस लीकेज की स्थिति देख कर टैंकर चालक अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी को सड़क किनारे अंधेरे में छोड़कर भाग गया l चालक को भागता हुआ देख हाईवे पर चालकों के इधर उधर वाहनों को खड़ा कर दिया और देखते ही देखते कुछ ही पल में बरेली-इटावा हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीर अपनी गाड़ियों को बंद कर दूर जाकर खड़े हो गए, जिससे किसी अनहोनी से बचा जाए।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी तो कुछ ही मिनटों में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस ने सबसे पहले सुरक्षा के लिहाज से मसेनी चौराहे की ओर आने जाने वाले रास्ता पर बैरीकेडिग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया। बाद में दमकलकर्मियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए टैंकर से लीकेज हो रही गैस को बंद करने का काम शुरू किया। कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद गैस दबाव कम करने के बाद स्थिति पर काबू पाया, तब कही जाकर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
देर रात मसेनी चौराहे पर सीएनजी टैंकर से गैस लीकेज, सफेद धुआं देख हाईवे पर मौत का मंजर देख मची भगदड़
आसपास के दुकानदार दुकानों से भाग गए, वाहनों का हाइवे  पर लगा जाम, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहुंच कर गैस के दबाव को किया कम

फर्रुखाबाद। रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब सीएनजी गैस टैंकर से अचानक गैस का रिसाव होता देख चालक टैंकर छोड़कर हाइवे पर भागने लगा ,गैस लीक होते ही धीरे धीरे हवा में सफेद धुआं सा छा गया, यह नज़ारा देख आसपास के लोगों में मौत का मंजर देख भय भीत हो गए । टैंकर से गैस लीक होते देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद बरेली-इटावा हाईवे पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई l बताते हैं कि
शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद आ रहा टैंकर, मसेनी चौराहे पर रविवार की रात रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हो सकती थी । सीएनजी गैस से भरा एक बड़ा टैंकर शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर आ रहा था। जैसे ही टैंकर मसेनी चौराहे के पास पहुंचा तो उसके मुख्य वाल्व या पाइपलाइन में अचानक तकनीकी खराबी आने पर सीएनजी गैस तेजी से हवा में लीक होने लगी। गैस का प्रेशर इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी।
तो आसपास के दुकानदारों और वाहन चालकों ने सीएनजी का रिसाव और विस्फोट की आशंका को लेकर चालक अपनी गाड़ियां और दुकानदार दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए l

गैस लीकेज की स्थिति देख कर टैंकर चालक अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी को सड़क किनारे अंधेरे में छोड़कर भाग गया l चालक को भागता हुआ देख हाईवे पर चालकों के इधर उधर वाहनों को खड़ा कर दिया और देखते ही देखते कुछ ही पल में बरेली-इटावा हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीर अपनी गाड़ियों को बंद कर दूर जाकर खड़े हो गए, जिससे किसी अनहोनी से बचा जाए।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी तो कुछ ही मिनटों में पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
पुलिस ने सबसे पहले सुरक्षा के लिहाज से मसेनी चौराहे की ओर आने जाने वाले रास्ता पर बैरीकेडिग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया। बाद में दमकलकर्मियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए टैंकर से लीकेज हो रही गैस को बंद करने का काम शुरू किया। कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद गैस दबाव कम करने के बाद स्थिति पर काबू पाया, तब कही जाकर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
40 लाख से अधिक जनपद में होगा वृक्षारोपण डीएम ने ली बैठक
फर्रूखाबाद l जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, वन बन्दोबस्त समिति एवं आर्द्रभूमि समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं गंगा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी (डी0एफ0ओ0) द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद हेतु वृक्षारोपण का कुल लक्ष्य 40,82,488 निर्धारित किया गया है, जिसमें वन विभाग को 21,00,000 तथा अन्य विभागों को 19,82,488 पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा अब तक कार्ययोजना, स्थल चयन एवं गड्ढा खुदान संबंधी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है, वे अनिवार्य रूप से 30 मई 2026 तक सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में गंगा नदी में गिरने वाले नालों को टैग करने हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बीबीगंज नाला हेतु पम्पिंग स्टेशन स्थापित करने तथा सोताबहादुरपुर नालों को 30 एमएलडी क्षमता में टैप करने के लिए गंगा प्रदूषण जल निगम को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने गंगा घाटों पर कार्यरत नाविकों, गोताखोरों, पंडा-पुजारियों एवं दुकानदारों के पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि सभी पंजीकृत व्यक्तियों का पुलिस विभाग द्वारा सत्यापन कराया जाए, जिससे सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के समस्त चिकित्सालयों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए l इस मौके पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग राजीव कुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।