विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
फर्रुखाबाद l
जनपद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बैकुंठ धाम बेवर रोड में विधिक सेवा दिवस एवं विधिक जागरूकता दिवस के पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद की सचिव/ न्यायाधीश बिंदिया भटनागर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में सचिव/ न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद बिंदिया भटनागर ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में महिलाओं को जागरूकता सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी। महिलाओं से कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संबंधित विभाग एवं हेल्पलाइन की सहायता लें। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सुरेन्द्र कुमार राणा डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल द्वारा साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट के बारे में बचाव व सहायता की विधिक जानकारी प्रदान कर
बताया और कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, महिला, वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में जवाहर सिंह गंगवार पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसियेशन ने
लोगों को घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा उपभोक्ता अधिकारों के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दौरान शिव नरेश सिंह, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,ने उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में लोगों को न्याय तक सरल पहुंच सुनिश्चित करने तथा कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। प्रिंसीपल द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज में विधिक जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रीमती बिंदिया भटनागर - सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
जवाहर सिंह गंगवार पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसियेशन फर्रुखाबाद
शिव नरेश सिंह, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,
सुरेन्द्र कुमार राणा डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,सीता सिंह असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, प्रशान्त गुप्ता - असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल,
राम सिंह मौर्या प्रशासनिक अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद, अधिकार मित्र/ परा विधिक स्वयं सेवक देवराज सिंह, देवेन्द्र सिंह यादव - संयुक्त सचिव बार एसोसियेशन
अधिवक्ता छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद l

फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l शिक्षक संगठन ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र दिया जिसमे जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारण करने की मांग की गई है l संगठन के पदाधिकारी ने बीएसए से कहा कि समायोजन सूची में कमपोजिट विधालय में प्राथमिक का प्रधान अध्यापक उच्च प्राथमिक में सहायक प्रदर्शित किया गया है जबकि प्राथमिक का समायोजन प्राथमिक संवर्ग में एवं जूनियर हाईस्कूल का समायोजन जूनियर संवर्ग में ही किया जाना चाहिए।
फर्रुखाबाद l
1 hour and 1 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1