आज़मगढ़ : अम्बारी में इंसानियत का जश्न: 50 रक्तवीरों, जिला टॉपर्स और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी का हुआ भव्य सम्मान
![]()
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ़
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के अम्बारी क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम “एक शाम रक्तवीर नौजवानों के नाम” इंसानियत, भाईचारे और सम्मान का ऐसा खूबसूरत संगम बन गया, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। समाज सेवा, रक्तदान, शिक्षा और युवाओं के उत्साहवर्धन को समर्पित यह कार्यक्रम देर रात तक तालियों, उत्साह और मोहब्बत से गुलजार रहा। समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि ज़ाकिर हुसैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान और समाज सेवा इंसानियत की सबसे बड़ी इबादत है। युवाओं को ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में समाज के लिए प्रेरणा बन चुके 50 रक्तवीर नौजवानों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं साक्षी यादव और विवेक यादव को जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। वहीं नेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीलेश यादव को भी विशेष सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सम्मान पाकर युवाओं और छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में विवेक विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, अबु शहमा, आज़म कुरैशी, मो. जावेद, तौहीद इल्तेज़ा, मो. खालिद, नोमान संजरी, ज़िया ख़ालिद, अखिलेश मौर्य, हाफ़िज़ जालीस, शुभम जायसवाल, महफूज़ अहमद, मो. अनवर, अंबिका यादव, अबु जैद, जीशान ,डॉ आरडी यादव, आदि रक्तवीर दानियों को सम्मानित किया गया । लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई सोच, सेवा भावना और युवाओं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। अंत में आयोजक महफूज़ आज़मी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि इंसानियत और भाईचारे को सलाम करने वाली यादगार शाम थी, जिसे अम्बारी लंबे समय तक याद रखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन माहुल बदरे आलम ने की, जबकि संचालन युवा समाजसेवी महफूज़ आज़मी ने अपने शानदार अंदाज़ में किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, महाप्रधान मकसूदियां प्रमोद यादव, पूर्व महाप्रधान कैलाश कुमार, शिक्षक राजेश यादव, पूर्व प्रधान अम्बारी कृष्ण कुमार, पूर्व महाप्रधान जनमेजय यादव, सिद्धेश्वर पाण्डेय,रबीन्द्र यादव रवि ,बृजेन्द्र यादव , विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर, एडवोकेट अब्दुल वाहिद ,मो आज़म कुरैशी , तथा सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र मौर्य समेत क्षेत्र की कई सम्मानित हस्तियां मौजूद रहीं।


सिद्धेश्वर पाण्डेय

सिद्धेश्वर पाण्डेय
सिद्धेश्वर पाण्डेय
सिद्धेश्वर पाण्डेय
सिद्धेश्वर पाण्डेय
सिद्धेश्वर पाण्डेय
आजमगढ़ : यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल के जिला टॉपर एवं प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले विवेक यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में विवेक यादव ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप करते हुए प्रदेश में 8 वां स्थान प्राप्त किया है जबकि अंशिका यादव ने 93.3, सत्यम यादव ने 89.5, आस्था यादव ने 88.3 तथा मंगल यादव ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में अर्चिता यादव ने 87.4, शिवांगी यादव ने 85, गौरव प्रजापति ने 84.2 तथा अनुज ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर की प्रबंधक सुनीता यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान्न खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान भारद्वाज सिंह यादव, अरबिंद यादव, बृजेश यादव, अबुजर, बीरेंद्र यादव, इम्तियाज अहमद, बृजेंद्र यादव, मुक्तेश्वर पाण्डेय, राजेश यादव, सुजीत यादव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k