191.13 करोड़ की लागत से बन रहे से तु का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

फर्रूखाबाद l  हरदोई-कमालगंज मार्ग पर गंगा नदी पर लगभग ₹191.13 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सेतु, पहुँच मार्ग एवं कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने पहुँच मार्ग पर संभावित कटान वाले स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नदी किनारे कराए जा रहे पिचिंग कार्यों का भौतिक सत्यापन भी किया तथा कार्यों की गुणवत्ता को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता एवं मानक के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि परियोजना जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करने तथा कटान प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की क्षति की संभावना न रहे।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, सेतु निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिक्षक नेताओं ने बीएसए से समायोजन केडर के अनुसार करने की मांग की
फर्रुखाबाद l शिक्षक संगठन ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र दिया जिसमे जनपद के शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारण करने की मांग की गई है l संगठन के पदाधिकारी ने बीएसए से कहा कि समायोजन सूची में कमपोजिट विधालय में प्राथमिक का प्रधान अध्यापक उच्च प्राथमिक में सहायक प्रदर्शित किया गया है जबकि प्राथमिक का समायोजन प्राथमिक संवर्ग में एवं जूनियर हाईस्कूल का समायोजन जूनियर संवर्ग में ही किया जाना चाहिए।
विषय आवंटन में कामर्स को समाजिक विषय में भाषा में भाषा को भी भाषा और साहित्यिक भाषा को भी भाषा,कही पर भाषा और समाज शास्त्र को सामाजिक विषय में और कहीं भाषा में जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से समस्त शिक्षकों का निर्देश अथवा ड्यूटी की सूचना वाट्स अप पर दें दी जाती है पर विधालय की सूचनाएं भौतिक रूप से कार्यालय आ कर जमा करने के निर्देश दिए जाते हैं, इसलिए इन्हें भी वाट्स अप पर ही स्वीकार करने के आदेश करने की मांग की है l
बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को समायोजन श्रेणी से बाहर रखा जाएगा l प्राइमरी के प्रधानाध्यापक को जूनियर के सहायक के पद पर समायोजित नहीं किया जाएगा,,
44 छात्राओं को सम्मानित किया गया, मोबाइल लैपटॉप के साथ-साथ किताबों पर ध्यान दें विद्यार्थी  डीआईंओएस

फर्रुखाबाद l
पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फ़तेहगढ़ में मेधावी छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 12 में अनामिका शर्मा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हाईस्कूल में दिव्या ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त हाईस्कूल में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली तथा इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली कुल 11 छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 6 से 11 तक की गृह परीक्षाओं एवं वार्षिक परीक्षा 2026 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मान प्रदान किया गया। बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं की माताओं को शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 44 छात्राओं एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया गया।
बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा के साथ संस्कार अपनाने से छात्राओं का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा। अभिभावक को शिक्षकों के साथ अपने बच्चों का ध्यान रखना होगा।लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर बैठे बच्चे का ध्यान रखना चाहिए कि वह क्या अध्ययन कर रहे हैं पुस्तक पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे भविष्य में और अधिक परिश्रम कर अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका ऋचा तिवारी के मार्गदर्शन में शैलजा मौर्य ने किया। व्यवस्थाओं में आरती यादव, ज्योति, निर्मला सिंह, गरिमा पांडेय,अल्पना द्विवेदी एवं मोनी चौहान का योगदान रहा। गुलशन जहाँ, एनसीसी प्रभारी के नेतृत्व में एनसीसी छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, जो अत्यंत सराहनीय रहा। सभी मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सपा संसद माफी मांगे
 
फर्रुखाबाद l
गुरुवार को भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया गया l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुई भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव व सपा सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद से माफ़ी माँगने को कहा है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा प्रधानमंत्री का पद सम्मानित पद होता है जिसकी गरिमा होती है सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है. समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र की भी मर्यादा का हनन किया है , सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का चुप होना ये बताता है कि वह इस अमर्यादित टिप्पणी का समर्थन करते हैं, सपा लोकतंत्र संविधान और महिलाओं का सम्मान नहीं करती है अपने मुखिया को खुश करने के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग किया है. सपा सपा मुखिया में ज़रा सी भी शर्म बची हो तो उस सांसद को पार्टी से बर्ख़ास्त करों ,
जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्वेता दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करके समाजवादी पार्टी में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है l लोकसभा अध्यक्ष को इस मामले को संज्ञान में लेकर सपा सांसद की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेता हैं l समाजवादी पार्टी कभी भी लोकतंत्र और संविधान का सम्मान नहीं करती है 2027 के विधान सभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता लोकतंत्र व जनतंत्र की ताकत का एहसास कराएगी l
इस मौके पर ममता सक्सेना मीना मिश्रा डॉ विनीता मिश्रा चित्रा अग्निहोत्री रमला राठौर प्रतिभा राजपूत सुमन राजपूत रेखा सोमवंशी मीरा सिंह किरन सिंह नीलम शाक्य अनिल तिवारी वीरेंद्र कठेरिया कृष्ण मुरारी राजपूत अभिषेक बाथम गौरव सक्सेना सर्वेश कुशवाह शिवांग रस्तोगी उपस्थित रहे l
फर्रुखाबाद घराने के ख़लीफा उस्ताद साबिर खां का हृदयाघात से निधन
फर्रुखाबाद l
सम्पूर्ण विश्व मे फर्रुखाबाद तबला घराने का नाम विख्यात करने वाले फर्रुखाबाद के चीनी ग्रान मोहल्ले के पूर्व निवासी फर्रुखाबाद घराने के ख़लीफा और विश्व प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद साबिर खां का हृदयाघात से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। गुरुवार 14 मई की सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें  कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।  इनका जन्म 4 दिसंबर 1959 को रामपुर में हुआ था। उनके पिता उस्ताद करामतउल्लाह खां रामपुर छोड़कर कोलकाता चले गए थे तब से यह परिवार कोलकाता  के राजारहाट क्षेत्र में निवास कर रहा है । अभी 16 एवं 17 मई को कोलकाता में उस्ताद साबिर खां अपने दादा उस्ताद मसीत खां की स्मृति में दो दिवसीय संगीत सम्मेलन ' नौ बहार ' का आयोजन करने वाले थे।
फर्रुखाबाद घराने के संस्थापक उस्ताद हाजी विलायत अली खां के प्रपौत्र तथा इस घरानें के आदि पुरुष मीर अकासा की जीवंत सांगीतिक विरासत के उत्तराधिकारी उस्ताद साबिर खां निर्बाध 33वीं पीढ़ी के तबला वादक थे। आपके तीन पुत्र आरिफ खां , आसिफ खां तथा अमीन खां 34वीं पीढ़ी के तबला वादक हैं।
फर्रुखाबाद के कला प्रेमियों साहित्कारों और समाज सेवियो ने ख़लीफ़ा साबिर खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।
कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में हुई चर्चा


फर्रुखाबाद l पीएमश्री महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, में अभिभावक-शिक्षक संघ की छात्रा नामांकन वृद्धि हेतु बैठक का आयोजन किया गया। नवीन सत्र 2026-27 हेतु कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोज प्रकाश अभिभावक,उपाध्यक्ष दीपिका राजपूत प्रधानाचार्या एवं मंत्री निर्मला सिंह सहायक अध्यापिका उपमंत्री ऋचा तिवारी प्रवक्ता तथा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अभिभावक निर्विरोध चयनित किए गए।
अभिभावक सदस्यों में पूनम राजपूत अमन कुमार, पवन राजपूत पूनम शुक्ला राजबाला, रमेशचन्द्र कश्यप, देवेन्द्र कुमार आदि का चयन किया गया तथा शिक्षक सदस्यों में शैलजा मौर्य, अर्चना गुप्ता, आरती यादव एवं दीप्ति सिंह को सम्मिलित किया गया।
प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को राज्य आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना,इंस्पार अवार्ड ख़ान एकेडमी स्वयं पोर्टल आदि के विषय में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है समाज में एक भी छात्रा पढ़ाई से वंचित न रहे सभी प्रतिशत नामांकन कराई जाएं । आर्थिक स्थिति में कमज़ोर परिवार की मेधावी छात्राओं की पढ़ाई में शासन द्वारा संचालित योजनाएं सहायक सिद्ध हो रही हैं।
पी०टी०ए० प्रभारी निर्मला सिंह ने विद्यालय के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा नई आवश्यक योजनाओं एवं बजट के संबंध में जानकारी दी।शिक्षिका शैलजा मौर्य ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों के विषय में बताया।प्रवक्ता ऋचा तिवारी ने विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व एवं अनुशासन पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में अभिभावकों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा कर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में लगभग 150 अभिभावक उपस्थित रहे ।
कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में हुई चर्चा


फर्रुखाबाद l पीएमश्री महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, में अभिभावक-शिक्षक संघ की छात्रा नामांकन वृद्धि हेतु बैठक का आयोजन किया गया। नवीन सत्र 2026-27 हेतु कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोज प्रकाश अभिभावक,उपाध्यक्ष दीपिका राजपूत प्रधानाचार्या एवं मंत्री निर्मला सिंह सहायक अध्यापिका उपमंत्री ऋचा तिवारी प्रवक्ता तथा कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अभिभावक निर्विरोध चयनित किए गए।
अभिभावक सदस्यों में पूनम राजपूत अमन कुमार, पवन राजपूत पूनम शुक्ला राजबाला, रमेशचन्द्र कश्यप, देवेन्द्र कुमार आदि का चयन किया गया तथा शिक्षक सदस्यों में शैलजा मौर्य, अर्चना गुप्ता, आरती यादव एवं दीप्ति सिंह को सम्मिलित किया गया।
प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को राज्य आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना,इंस्पार अवार्ड ख़ान एकेडमी स्वयं पोर्टल आदि के विषय में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है समाज में एक भी छात्रा पढ़ाई से वंचित न रहे सभी प्रतिशत नामांकन कराई जाएं । आर्थिक स्थिति में कमज़ोर परिवार की मेधावी छात्राओं की पढ़ाई में शासन द्वारा संचालित योजनाएं सहायक सिद्ध हो रही हैं।
पी०टी०ए० प्रभारी निर्मला सिंह ने विद्यालय के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा नई आवश्यक योजनाओं एवं बजट के संबंध में जानकारी दी।शिक्षिका शैलजा मौर्य ने वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों के विषय में बताया।प्रवक्ता ऋचा तिवारी ने विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व एवं अनुशासन पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में अभिभावकों की विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा कर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक में लगभग 150 अभिभावक उपस्थित रहे ।
सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए लीगल हेल्पडस्क शुरू, विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया उद्घाटन

फर्रुखाबाद l उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष /जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/ न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ तथा जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध बंदीगण से मिलने आने वाले उनके परिवारीजनों  व रिश्तेदारों की सहायता हेतु तथा बंदीगण के लंबित प्रकरणों की विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु "लीगल हेल्प डेस्क" का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/ न्यायाधीश बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया लीगल हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन कार्य करने के लिए परा विधिक स्वयंसेवक की नियुक्तियां की गई, जो प्रतिदिन जिला कारागार फतेहगढ़ तथा केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में स्थापित लीगल हेल्प डेस्क पर उपस्थित रहकर वहां आने वाले बंदियों के पारिवारिक जनों को विधिक राय देकर जागरूक करेंगे l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश बिंदिया भटनागर द्वारा वहां उपस्थित बंदीगण व उनके रिश्तेदारों, परिवार वालों को लीगल हेल्प देश की स्थापना के बारे में विस्तार से बात कर जागरूक किया गया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ़ सुरेन्द्र कुमार राणा द्वारा बंदीगण से मुलाकात कर उनके लंबित मामलों की जानकारी लेकर विधिक राय प्रदान कर जागरूक किया गया l इस मौके पर केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ के अधीक्षक आशीष तिवारी तथा जिला कारागार फतेहगढ़ के अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव , जेलर करुणेन्द्र यादव ,रविंद्र सिंह, वैभव कुशवाहा ,कृष्ण कुमार ,दीपक जयंत तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल चीफ़ शिव नरेश सिंह, डिप्टी चीफ़ सुरेंद्र कुमार राणा, प्रशांत गुप्ता ,सीता सिंह, जेल विजिटर श्यामवीर सोमवंशी,अत्ताउलहक उपस्थित रहे l
भाकियू  महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  को चाचूपुर जटपुरा में पीड़ित परिजनों से मिलने जाने से पुलिस ने रोका

जटपुरा पीड़ित परिवार से मिलने को सीओ सिटी ने अगली तारीख पर जाने को कहा

फर्रुखाबाद l बुधवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के आवास पर बैठक हुई। उन्होंने बताया कि बैठक की शुरुआत में यह तय किया गया कि संगठन के लोग चाचूपुर गांव में एक युवा का  शव नाले में पड़ा मिला था। जिससे वहां का माहौल काफी खराब चल रहा है उसके आधार पर हम लोग पीड़ित परिवार को न्याय न्याय दिलाने के लिए जाने वाले थे।  परंतु घर पर पुलिस की उपस्थिति होने से और किसी प्रकार से  चाचू पुर जटपुरा गांव में नहीं जाने दिया गया। इस संबंध में शीर्ष अधिकारियों से बातचीत हो रही है। इस कारण से चाचूपुर गांव में जाना मुश्किल हो गया। इस संबंध में सीओ सिटी से बात होने पर उन्होंने कहा कि किसी  और दिन  वहां चले जाना। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारी वहां मौजूद रहे।
नगर पालिका के ठेकेदार कर रहे मनमानी, बनी बनाई सड़क को उखाड़ने का विरोध फर्रुखाबाद विकास मंच अध्यक्ष ने पहुंच कर रुकवाया काम

फर्रुखाबाद lबुधवार को नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अंतर्गत पल्ला से बजरिया जाने वाली सड़क पर पलरिया चौराहे से नवाब दिलावर जंग तक की बिल्कुल बनी बनाई नई सड़क पर टेंडर करके नगर पालिका के ठेकेदार ने कार्य को प्रारंभ कराया लोगों के विरोध के कारण जब काम बंद कराया गया तो ठेकेदार ने फिर से काम को प्रारंभ कर दिया l इस पर क्षेत्रवासियों ने फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा को  मौके पर बुलाया भईयन मिश्रा अपने कई समर्थकों के साथ में मौके पर पहुंचे वहां पर लोगों ने बताया की पूरी सड़क बिल्कुल सही है कुछ जगह नाली   गड़बड़ है उसको सही कराने के लिए बोला गया था  पर आज ठेकेदार के द्वारा बनी बनाई सड़क को उखाड़ कर नई सड़क बनाये जाने के लिए कार्य प्रारंभ कराया गया l मौके पर पहुंचे फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गई है बनी बनाई सड़कों पर फिर से काम किया जा रहा है जबकि सारे शहर में बहुत सी ऐसी गालियां और सड़के हैं जहां पर कार्य की आवश्यकता है वहां पर कार्य नहीं कराया जा रहा है कार्य बह हो रहे है जिसमें नाम मात्र का  काम नहीं और बिना काम के लाखों रुपया  निकल जाए उन्होंने बताया कि पालिका अध्यक्ष के पति जो पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष थे उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में कहा था कि मेरे द्वारा जो सड़क बनाई जाएगी वह 50 वर्षों तक बनवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जबकि इन्हीं के कार्यकाल की बनी हुई सड़के कई बार बनाई जा चुकी है जब इतनी घटिया आपकी ब्रिक है तो उसको क्यों लगाया जा रहा है सीमेंटेड सड़के क्यों नहीं बनाई जा रही जबकि आवश्यकता गलियों में सीमेंट सड़कों की है बहुत जल्द इस प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की जाएगी और शासन स्तर पर यह बताया जाएगा कि किस प्रकार से नगर पालिका सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि अपने स्तर से टीम गठित करके नगर पालिका के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाए जो सड़के बन चुकी हैं और अच्छी थी उनको दोबारा बनाने की क्या आवश्यकता थी l इस
मौके पर निशित दुबे उर्फ नीशू पूर्व सभासद , आलोक मिश्रा भूरे, अंगद पांडे उर्फ कोमल पांडे, ओम निवास पाठक, सनी बाथम, विशाल कश्यप, नितिन भाटिया, आशू, राजीव वर्मा सहित कई लोगों उपस्थित रहेl