राजीव गांधी पार्क सौंदर्यीकरण हेतु कांग्रेसियों ने एडीएम से मुलाकात की, सौंपा ज्ञापन
*राजीव गांधी पार्क शहर की है पहचान,इसे संजोए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी : राणा*
सुल्तानपुर। शहर के तिकोनिया स्थित राजीव गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण और उनके नाम का शिलापट स्थापित कराने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मिला और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर स्थापित यह पार्क शहर का एक महत्वपूर्ण स्थल है, लेकिन वर्तमान में इसके रखरखाव और सौंदर्यीकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने पार्क को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने और वहां राजीव गांधी के नाम का शिलापट बोर्ड लगाए जाने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजीव गांधी पार्क शहर की पहचान से जुड़ा हुआ है और इसकी वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पार्क का समुचित सौंदर्यीकरण कराकर वहां राजीव गांधी के नाम का शिलापट बोर्ड लगाया जाना आवश्यक है।वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पार्क के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को एक बेहतर और व्यवस्थित पार्क मिल सके। कांग्रेसियों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर सलाहुद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, विजयपाल गौतम, आवेश अहमद, ममनून आलम, हामिद राईन, देवेंद्र तिवारी, मनोज शुक्ला,सुरेश चंद्र मिश्रा, विनय त्रिपाठी, मोहसिन सलीम, इमरान अहमद, मो अतीक, सर्वेश सिंह, लाल सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
2 hours and 9 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1