14 नामदर्ज व 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज*
![]()
ग्राम जटपुरा में बवाल को लेकर पुलिस की सख्त कार्यवाही
अमृतपुर फर्रुखाबाद 11 मई। थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर जटपुरा में 9 मई को हुए हिंसक बवाल के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है, जबकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं।पहला मुकदमा जनपद लखीमपुर खीरी के थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम गुलरिया निवासी ठेका प्रबंधक कुलदीप की तहरीर पर दर्ज किया गया है। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि चाचूपुर जटपुरा गांव में उन्नाव निवासी मुजीब उल्ला के नाम से संचालित देशी शराब की दुकान की देखरेख वह करता है। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे गांव के कामेश, सुधीर, शिवरतन, ब्रजेश उर्फ भोला समेत अन्य लोग आए।आरोप है कि उपद्रवियों ने दुकान के गोलक में रखे करीब 10 हजार रुपये और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लूट ली। साथ ही सेल्समैन को जान से मारने की नीयत से हमला किया गया और दुकान में आग लगाने का भी प्रयास किया गया।वहीं दूसरा मुकदमा थाना राजेपुर के उपनिरीक्षक महेश कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे में कामेश, सुधीर, शिवरतन, कश्मीर, ब्रजेश उर्फ भोला, राजा, रजनीश, देशराज, विकास, ननकू, सत्यपाल, शिवम, गुड्डी देवी और सरोजनी समेत 14 नामजद तथा 25 से 30 अज्ञात महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया गया है।पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में बलवा, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।![]()
![]()


फर्रूखाबाद l वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह द्वारा रोडवेज बस स्टेशन परिसर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया।
फर्रुखाबाद l
फर्रुखाबाद l शनिवार को सातनपुर आलू मंडी में आमद दोगुनी होने पर भी भाव में लगभग 100 रुपए का उछाल रहा, फर्रुखाबाद की एशिया प्रसिद्ध आलू मंडी सातनपुर में पिछले लगभग एक महीने से एक जैसा ही भाव देखने को मिला, जो सफेद आलू 201 रुपए से 401 रुपए प्रति कुंतल में बिक्री होती रही थी लेकिन बरसात होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने व बाहिरी मंडियों से मांग के चलते 100 रुपए प्रति क्विंटल तक की उछाल रही आज 301 से 501 रुपए प्रति क्विंटल में सफेद हाईब्रिड आलू व लाल हालैंड आलू पिछले दिनों 501 से 601 रुपए बिकने वाला आलू आज 601 से 751 रुपए प्रति क्विंटल में बिका है जबकि पिछले दिनों आमद 30 से 40 मोटर रही थी और आज दोगुनी लगभग 80 मोटर आमद होते हुए भी 100 रुपए का उछाल रहा , बिकवाली अच्छी होने से एक घंटे में सभी आलू की बिक्री हो गई ।
अमृतपुर फर्रुखाबाद 9 मई।थाना राजेपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद भड़के बवाल और पथराव में घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है। इसी क्रम में थाना राजेपुर में तैनात कांस्टेबल सौरव सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचकर अपना मेडिकल परीक्षण कराया।बताया गया कि युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया था। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। पथराव में नवांगतुक थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उनके सिर में तीन टांके लगाए गए। वहीं ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल सौरव सिंह भी घायल हो गए।घटना के बाद घायल कांस्टेबल सौरव सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया। इसके अलावा कांस्टेबल विष्णु के दोनों हाथों की उंगलियां फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है।घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रव और पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
पथराव करने वालों पर कार्यवाही तय उच्च अधिकारियों ने दिए संकेत
1 hour and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k