आजमगढ़ : कैफ़ी आज़मी की 24वीं पुण्यतिथि पर मिजवाँ में भावभीनी श्रद्धांजलि । विचारों, ग़ज़लों और संकल्पों से गूँजी फतेह मंजिल

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आज़मगढ़ । प्रगतिशील शायर और मिजवाँ की माटी के गौरव स्वर्गीय कैफ़ी आज़मी की 24वीं पुण्यतिथि पर मिजवाँ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में फतेह मंजिल मिजवाँ में एक भावपूर्ण स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैफ़ी साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को श्रद्धा और संवेदनाओं से भर दिया। डारीडीह एवं मिजवाँ ग्राम प्रधान राहुल, मिजवाँ वेलफेयर सोसाइटी की बोर्ड मेंबर संयोगिता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरजीत कौर, वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक सलीम ख़ान तथा उपप्रबंधक मनोज कुमार प्रजापति ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से कैफ़ी साहब के व्यक्तित्व, साहित्य और सामाजिक योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब जितेंद्र पांडेय ने कैफ़ी साहब से जुड़ी व्यक्तिगत स्मृतियाँ और उनके जीवन दृष्टिकोण को साझा किया। उनके संस्मरणों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। साहित्यप्रेमियों द्वारा कैफ़ी साहब की ग़ज़लों का भावपूर्ण पाठ भी किया गया। इस अवसर पर गुरजीत कौर ने कहा — “मिजवाँ की हर बेटी की पढ़ाई ही कैफ़ी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।” कार्यक्रम का समापन प्रेरक शायरी एवं जलपान के साथ हुआ। यह आयोजन इस बात का प्रमाण बना कि कैफ़ी साहब के विचार, उनकी ग़ज़लें और उनका सपना आज भी मिजवाँ की माटी में उतनी ही शिद्दत से जीवित हैं। इस अवसर पर राजेश यादव, नज़ीश, लल्लन, सुरेश, चंद्रेश, नीरज, ओमप्रकाश, संदीप, सुरेंद्र, रामफेर, संतरा एवं जुगुंतरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : कैफ़ी आज़मी की 24वीं पुण्यतिथि पर मिजवाँ में भावभीनी श्रद्धांजलि विचारों, ग़ज़लों और संकल्पों से गूँजी फतेह मंजिल

आजमगढ़ : बंगाल फतह के बाद आजमगढ़ में भाजपा का जश्न, जयनाथ सिंह का किया गया स्वागत
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आजमगढ़ जिले में भी भाजपा समर्थकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। फूलपुर क्षेत्र के मकसुदिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार जश्न मनाया। पूरे गांव में विजय उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया गया। एडवोकेट पवन सिंह चौहान और राममिलन गुप्ता ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। कार्यक्रम में बोलते हुए एडवोकेट पवन सिंह चौहान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार हिंदू समाज ने एकजुट होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद, विकास और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ सदर सीट पर भी बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। पवन सिंह चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी से टिकट मिलने बड़े भैया जयनाथ सिंह भारी मतों से जीत दर्ज कर आजमगढ़ में नया इतिहास रचेंगे और जिले को पहली बार एक मजबूत कैबिनेट मंत्री मिलेगा, जिससे हर वर्ग के लोगों को विकास का सीधा लाभ पहुंचेगा।” जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से पूरे क्षेत्र को भाजपा-मय कर दिया।
आजमगढ़ :  मेडल-शील्ड पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे, कनेरी विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया परीक्षा परिणाम समारोह
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
     व्यूरो चीफ
आजमगढ़ ।  फूलपुर क्षेत्र के कनेरी गांव स्थित राम समुझ स्मारक प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को परीक्षा फल व अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी व फूलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृगांक यादव उर्फ टाइगर रहे। मृगांक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि उनके अंदर सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने का जज्बा भी पैदा करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक काशी राम यादव ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी एक-दूसरे के पूरक हैं। इन तीनों के समन्वय के बिना शिक्षा का समुचित विकास संभव नहीं है। इस मौके पर प्रवेश यादव, प्रवीण विश्वकर्मा, समीर यादव, सर्वेश यादव, प्रधानाचार्य दिनेश यादव, सुशांत प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, राधेश्याम यादव, सरोज चौरसिया, सुमन, रितिका, रेनू, प्रतिभा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : प्राइवेट स्कूलों की भारी फीस से बचने के लिए राजमणि यादव ने खोला निशुल्क विद्यालय ,मां देवरती शिक्षण संस्थान में हुआ कार्यक्रम

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । एक ओर जहां निजी विद्यालयों की बढ़ती फीस से अभिभावक परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अहरौला थाना क्षेत्र के शमशाबाद महुआरा गांव में समाजसेवी राजमणि यादव ने सराहनीय पहल करते हुए  गरीबो के बच्चों की शिक्षा के लिए निशुल्क विद्यालय की  स्थापना की है। इस  नवनिर्मित विद्यालय भवन का उदघाटन धूमधाम से किया गया ।  वही  मां देवरती शिक्षण संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया । 
  शनिवार को देर रात कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक राजमनि यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप ,धूप और माल्यार्पण कर किया । इस के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । 
  प्रबन्धक राजमनि यादव ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ रहा है। प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश, मासिक फीस, किताबें और अन्य खर्च आम परिवारों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। ऐसे में कई गरीब परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ हैं।
इसी समस्या को देखते हुए अपने ही पैतृक मकान में अपनी मां देव रती शिक्षण संस्थान के नाम निशुल्क विद्यालय खोलने का काम किया है । संस्थान के  प्रबन्धक और रॉयल ओसियन ग्रुप के सीएमडी  राजमणि यादव ने महुआरा में यह कदम उठाया। उनके द्वारा खोले गए इस निशुल्क विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल समाज के लिए एक मिसाल है। इससे न सिर्फ गरीब बच्चों को शिक्षा मिलेगी बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल शिक्षा की असमानता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, क्योंकि देश में अभी भी कई जगह आर्थिक कारणों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। 
 इस अवसर पर विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव  ,ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार यादव ,रानू राजभर ,राम जग यादव ,बिवेक यादव,सीओ बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी,सुनील कुमार दुबे ,भीम सेन यादव आदि लोग रहे ।
आजमगढ़ : उत्कर्ष कोचिंग सेंटर अम्बारी का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का हुआ सम्मान, जिला टॉपर विवेक यादव बने लोगो के प्रेरणादायक
आजमगढ़ : यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल के जिला टॉपर एवं प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले विवेक यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में विवेक यादव ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप करते हुए प्रदेश में 8 वां स्थान प्राप्त किया है जबकि अंशिका यादव ने 93.3, सत्यम यादव ने 89.5, आस्था यादव ने 88.3 तथा मंगल यादव ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में अर्चिता यादव ने 87.4, शिवांगी यादव ने 85, गौरव प्रजापति ने 84.2 तथा अनुज ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर की प्रबंधक सुनीता यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान्न खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान भारद्वाज सिंह यादव, अरबिंद यादव, बृजेश यादव, अबुजर, बीरेंद्र यादव, इम्तियाज अहमद, बृजेंद्र यादव, मुक्तेश्वर पाण्डेय, राजेश यादव, सुजीत यादव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

आजमगढ़ : नगर पंचायत फूलपुर में अव्यवस्थाओं का अंबार, समाधान की मांग को लेकर सभासदों ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़।  आजमगढ़ जिले के आदर्श नगर पंचायत फूलपुर की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान सभासदों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। प्रार्थना पत्र में नगर की साफ-सफाई, पेयजल, विकास कार्यों और प्रशासनिक लापरवाही जैसे कई गंभीर मुद्दों को उजागर किया गया है। सभासदों ने चेतावनी दिया है कि अगर एक हफ्ते के अंदर समस्याओं का समाधान नही होता है तो नगर वासियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे । 
सभासदों  का आरोप है कि नगर में नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी प्रभावी ढंग से नहीं किया जा रहा, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है और बोर्ड की बैठकें भी नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही हैं, जिससे विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा, पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और कई स्थानों पर मोटर व हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
सामुदायिक शौचालयों की स्थिति भी दयनीय बताई गई है। कई स्थानों पर शौचालय टूट-फूट गए हैं और उनके आसपास गंदगी फैली हुई है, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। वहीं, नगर में आवारा पशुओं का आतंक भी बढ़ता जा रहा है, जो सड़कों और बाजारों में घूमते रहते हैं और गंदगी फैलाने के साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नगर अध्यक्ष फूलपुर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्डों में स्पष्ट कार्य विभाजन का अभाव है और समस्याओं के समाधान में भेदभाव भी किया जा रहा है।
अनवरी ,मोहम्मद रिजवान, गुड़िया देवी ,मोहम्मद आबिद ,इफ्तेखार अहमद ,मीरा देवी आदि सभासदों  ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराकर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि नगर में साफ-सुथरी व्यवस्था और विकास कार्यों को गति मिल सके। अगर नगर वासियों के ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण एक हफ्ते के अन्दर नही किया जाता है । हम सभी सभासद नगर वासियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।

आजमगढ़ : माहुल के कोटेदार का बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ उजागर, एसडीएम ने निरस्त किया लाइसेंस, जमानत भी किया जप्त

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत माहुल में उचित दर विक्रेता के फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कोटेदार मोहम्मद राशिद पुत्र नसीम अहमद की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और इसे प्रशासन की पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। मामले की शुरुआत भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा निवासी अतरौलिया और राजेश पाण्डेय ग्राम अतरडीहा, ब्लाक अहरौला की शिकायत से हुई, जिसमें कोटेदार पर नियुक्ति में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर प्रशासन के द्वारा बहुस्तरीय जांच कराई गयी । जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपित विक्रेता ने कूटरचित ढंग से नियुक्ति के समय कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाईं। न तो सही निवास प्रमाण प्रस्तुत किया गया और न ही यह बताया गया कि उनके पिता पहले से ही एक अन्य ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेता थे, जबकि नियमों के अनुसार एक ही परिवार को दो दुकानों का आवंटन वर्जित है। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि नियुक्ति के समय विक्रेता राशिद की उम्र निर्धारित न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। प्रस्तुत दस्तावेजों—जैसे परिवार रजिस्टर—में भी गंभीर विसंगतियां पाई गईं, जिससे पूरे मामले में फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। खंड विकास अधिकारी अहरौला संजय यादव, अधिशासी अधिकारी माहुल अवधेश मिश्रा और नायब तहसीलदार राजाराम की रिपोर्ट में भी अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने सख्त निर्णय लेते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही, विक्रेता की जमा जमानत राशि को भी शासन के पक्ष में जप्त कर लिया गया है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दुकान से संबंधित सभी उपकरण और ई-पॉस मशीन को माहुल नगर पंचायत के दूसरे उचित दर विक्रेता चंद्रभान को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और अब राशन वितरण का कार्य नए विक्रेता के माध्यम से कराया जाएगा। इस सख्ती से क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आजमगढ़ : सोनी चिल्ड्रेन इंटर कालेज अंबारी के विवेक ने जिला टॉप के साथ प्रदेश में किया प्राप्त की 8वां स्थान
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती—इस बात को सच कर दिखाया है फूलपुर तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी विवेक कुमार यादव ने साधारण परिवार से आने वाले विवेक ने हाई स्कूल परीक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे प्रदेश में 8वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विवेक के पिता कमलेश यादव मुस्तफाबाद गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विवेक ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। वह सोनी चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज, उफरी मुस्तफाबाद के छात्र हैं और पांच भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी बड़ी बहन काजल यादव ने भी इसी वर्ष 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। अपनी सफलता का श्रेय विवेक ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना आईआईटी के माध्यम से देश सेवा करना है। पिता कमलेश यादव ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे की इतनी बड़ी सफलता की उन्हें उम्मीद नहीं थी, जबकि दादी प्रेमा यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में पले-पढ़े पोते ने परिवार का नाम रोशन कर दिया। सोनी चिल्ड्रेन इंटर कालेज अम्बारी के प्रबंधक रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि विवेक शुरू से ही मेधावी, सरल और शांत स्वभाव के छात्र रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। विवेक की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसे मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत के रूप में देख रहे हैं।