आजमगढ़ : प्राइवेट स्कूलों की भारी फीस से बचने के लिए राजमणि यादव ने खोला निशुल्क विद्यालय ,मां देवरती शिक्षण संस्थान में हुआ कार्यक्रम

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । एक ओर जहां निजी विद्यालयों की बढ़ती फीस से अभिभावक परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अहरौला थाना क्षेत्र के शमशाबाद महुआरा गांव में समाजसेवी राजमणि यादव ने सराहनीय पहल करते हुए  गरीबो के बच्चों की शिक्षा के लिए निशुल्क विद्यालय की  स्थापना की है। इस  नवनिर्मित विद्यालय भवन का उदघाटन धूमधाम से किया गया ।  वही  मां देवरती शिक्षण संस्थान के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया । 
  शनिवार को देर रात कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक राजमनि यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप ,धूप और माल्यार्पण कर किया । इस के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । 
  प्रबन्धक राजमनि यादव ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ रहा है। प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश, मासिक फीस, किताबें और अन्य खर्च आम परिवारों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। ऐसे में कई गरीब परिवार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ हैं।
इसी समस्या को देखते हुए अपने ही पैतृक मकान में अपनी मां देव रती शिक्षण संस्थान के नाम निशुल्क विद्यालय खोलने का काम किया है । संस्थान के  प्रबन्धक और रॉयल ओसियन ग्रुप के सीएमडी  राजमणि यादव ने महुआरा में यह कदम उठाया। उनके द्वारा खोले गए इस निशुल्क विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल समाज के लिए एक मिसाल है। इससे न सिर्फ गरीब बच्चों को शिक्षा मिलेगी बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहल शिक्षा की असमानता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, क्योंकि देश में अभी भी कई जगह आर्थिक कारणों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। 
 इस अवसर पर विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव  ,ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार यादव ,रानू राजभर ,राम जग यादव ,बिवेक यादव,सीओ बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी,सुनील कुमार दुबे ,भीम सेन यादव आदि लोग रहे ।
आजमगढ़ : उत्कर्ष कोचिंग सेंटर अम्बारी का शानदार प्रदर्शन, मेधावियों का हुआ सम्मान, जिला टॉपर विवेक यादव बने लोगो के प्रेरणादायक
आजमगढ़ : यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित उत्कर्ष कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल के जिला टॉपर एवं प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले विवेक यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में विवेक यादव ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप करते हुए प्रदेश में 8 वां स्थान प्राप्त किया है जबकि अंशिका यादव ने 93.3, सत्यम यादव ने 89.5, आस्था यादव ने 88.3 तथा मंगल यादव ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में अर्चिता यादव ने 87.4, शिवांगी यादव ने 85, गौरव प्रजापति ने 84.2 तथा अनुज ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर की प्रबंधक सुनीता यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान्न खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान भारद्वाज सिंह यादव, अरबिंद यादव, बृजेश यादव, अबुजर, बीरेंद्र यादव, इम्तियाज अहमद, बृजेंद्र यादव, मुक्तेश्वर पाण्डेय, राजेश यादव, सुजीत यादव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

आजमगढ़ : नगर पंचायत फूलपुर में अव्यवस्थाओं का अंबार, समाधान की मांग को लेकर सभासदों ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़।  आजमगढ़ जिले के आदर्श नगर पंचायत फूलपुर की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान सभासदों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। प्रार्थना पत्र में नगर की साफ-सफाई, पेयजल, विकास कार्यों और प्रशासनिक लापरवाही जैसे कई गंभीर मुद्दों को उजागर किया गया है। सभासदों ने चेतावनी दिया है कि अगर एक हफ्ते के अंदर समस्याओं का समाधान नही होता है तो नगर वासियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे । 
सभासदों  का आरोप है कि नगर में नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी प्रभावी ढंग से नहीं किया जा रहा, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है और बोर्ड की बैठकें भी नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही हैं, जिससे विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा, पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और कई स्थानों पर मोटर व हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
सामुदायिक शौचालयों की स्थिति भी दयनीय बताई गई है। कई स्थानों पर शौचालय टूट-फूट गए हैं और उनके आसपास गंदगी फैली हुई है, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। वहीं, नगर में आवारा पशुओं का आतंक भी बढ़ता जा रहा है, जो सड़कों और बाजारों में घूमते रहते हैं और गंदगी फैलाने के साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नगर अध्यक्ष फूलपुर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्डों में स्पष्ट कार्य विभाजन का अभाव है और समस्याओं के समाधान में भेदभाव भी किया जा रहा है।
अनवरी ,मोहम्मद रिजवान, गुड़िया देवी ,मोहम्मद आबिद ,इफ्तेखार अहमद ,मीरा देवी आदि सभासदों  ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराकर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि नगर में साफ-सुथरी व्यवस्था और विकास कार्यों को गति मिल सके। अगर नगर वासियों के ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण एक हफ्ते के अन्दर नही किया जाता है । हम सभी सभासद नगर वासियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।

आजमगढ़ : नगर पंचायत फूलपुर में अव्यवस्थाओं का अंबार, समाधान की मांग को लेकर सभासदों ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़।  आजमगढ़ जिले के आदर्श नगर पंचायत फूलपुर की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान सभासदों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। प्रार्थना पत्र में नगर की साफ-सफाई, पेयजल, विकास कार्यों और प्रशासनिक लापरवाही जैसे कई गंभीर मुद्दों को उजागर किया गया है। सभासदों ने चेतावनी दिया है कि अगर एक हफ्ते के अंदर समस्याओं का समाधान नही होता है तो नगर वासियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे । 
सभासदों  का आरोप है कि नगर में नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी प्रभावी ढंग से नहीं किया जा रहा, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि नगर पंचायत द्वारा विकास कार्यों के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है और बोर्ड की बैठकें भी नियमित रूप से आयोजित नहीं हो रही हैं, जिससे विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा, पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और कई स्थानों पर मोटर व हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
सामुदायिक शौचालयों की स्थिति भी दयनीय बताई गई है। कई स्थानों पर शौचालय टूट-फूट गए हैं और उनके आसपास गंदगी फैली हुई है, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। वहीं, नगर में आवारा पशुओं का आतंक भी बढ़ता जा रहा है, जो सड़कों और बाजारों में घूमते रहते हैं और गंदगी फैलाने के साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नगर अध्यक्ष फूलपुर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्डों में स्पष्ट कार्य विभाजन का अभाव है और समस्याओं के समाधान में भेदभाव भी किया जा रहा है।
अनवरी ,मोहम्मद रिजवान, गुड़िया देवी ,मोहम्मद आबिद ,इफ्तेखार अहमद ,मीरा देवी आदि सभासदों  ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी समस्याओं की निष्पक्ष जांच कराकर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि नगर में साफ-सुथरी व्यवस्था और विकास कार्यों को गति मिल सके। अगर नगर वासियों के ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण एक हफ्ते के अन्दर नही किया जाता है । हम सभी सभासद नगर वासियों के साथ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे ।

आजमगढ़ : माहुल के कोटेदार का बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ उजागर, एसडीएम ने निरस्त किया लाइसेंस, जमानत भी किया जप्त

सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील अंतर्गत नगर पंचायत माहुल में उचित दर विक्रेता के फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कोटेदार मोहम्मद राशिद पुत्र नसीम अहमद की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और इसे प्रशासन की पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। मामले की शुरुआत भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा निवासी अतरौलिया और राजेश पाण्डेय ग्राम अतरडीहा, ब्लाक अहरौला की शिकायत से हुई, जिसमें कोटेदार पर नियुक्ति में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर प्रशासन के द्वारा बहुस्तरीय जांच कराई गयी । जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपित विक्रेता ने कूटरचित ढंग से नियुक्ति के समय कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाईं। न तो सही निवास प्रमाण प्रस्तुत किया गया और न ही यह बताया गया कि उनके पिता पहले से ही एक अन्य ग्राम पंचायत में उचित दर विक्रेता थे, जबकि नियमों के अनुसार एक ही परिवार को दो दुकानों का आवंटन वर्जित है। इतना ही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि नियुक्ति के समय विक्रेता राशिद की उम्र निर्धारित न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। प्रस्तुत दस्तावेजों—जैसे परिवार रजिस्टर—में भी गंभीर विसंगतियां पाई गईं, जिससे पूरे मामले में फर्जीवाड़े की पुष्टि हो गई। खंड विकास अधिकारी अहरौला संजय यादव, अधिशासी अधिकारी माहुल अवधेश मिश्रा और नायब तहसीलदार राजाराम की रिपोर्ट में भी अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने सख्त निर्णय लेते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही, विक्रेता की जमा जमानत राशि को भी शासन के पक्ष में जप्त कर लिया गया है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दुकान से संबंधित सभी उपकरण और ई-पॉस मशीन को माहुल नगर पंचायत के दूसरे उचित दर विक्रेता चंद्रभान को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और अब राशन वितरण का कार्य नए विक्रेता के माध्यम से कराया जाएगा। इस सख्ती से क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
आजमगढ़ : सोनी चिल्ड्रेन इंटर कालेज अंबारी के विवेक ने जिला टॉप के साथ प्रदेश में किया प्राप्त की 8वां स्थान
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती—इस बात को सच कर दिखाया है फूलपुर तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी विवेक कुमार यादव ने साधारण परिवार से आने वाले विवेक ने हाई स्कूल परीक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे प्रदेश में 8वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विवेक के पिता कमलेश यादव मुस्तफाबाद गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद विवेक ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। वह सोनी चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज, उफरी मुस्तफाबाद के छात्र हैं और पांच भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी बड़ी बहन काजल यादव ने भी इसी वर्ष 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। अपनी सफलता का श्रेय विवेक ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना आईआईटी के माध्यम से देश सेवा करना है। पिता कमलेश यादव ने भावुक होते हुए कहा कि बेटे की इतनी बड़ी सफलता की उन्हें उम्मीद नहीं थी, जबकि दादी प्रेमा यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में पले-पढ़े पोते ने परिवार का नाम रोशन कर दिया। सोनी चिल्ड्रेन इंटर कालेज अम्बारी के प्रबंधक रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि विवेक शुरू से ही मेधावी, सरल और शांत स्वभाव के छात्र रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। विवेक की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसे मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत के रूप में देख रहे हैं।
आजमगढ़ : सपा की बैठक में  2027 के चुनाव को लेकर बनी रणनीति ,भाजपा सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है जनता : विधायक कमला कांत राजभर
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । जिले के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के सिसवारा बाजार में रविवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को भारी बहुमत दिलाने को लेकर मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि सपा विधायक कमलाकांत राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाएं तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को मजबूती से जोड़ें। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग पीडीए का हिस्सा है और सभी को साथ लेकर चलना ही पार्टी की प्राथमिकता है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक निधि से असहाय, गरीब और गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए दिए गए लगभग आठ करोड़ रुपये की सराहना की। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है । भाजपा सरकार धर्म जाति की राजनीति करके जनता को भटका रही है । जिसे जनता के बीच मे जाकर बताने की जरूरत है । भाजपा सरकार में हर जाति के लोगो का उत्पीड़न हो रहा है । विधानसभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरवाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता विश्वनाथ राजभर, विधानसभा महासचिव राम सिंगार यादव, सुरेश राजभर, डॉ. रण विजय सिंह, त्रिलोकी राजभर, राम सकल यादव, ललित राजभर, आशा राजभर, सरोज राजभर, काजी हनी, अरसद, रवि कुमार राजभर, सुभाष प्रजापति, मनोज राजभर देवगौड़ा, छोटेलाल राजभर, अरविंद कश्यप, अभिमन्यु यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।
आजमगढ़ : समाज सेवा के लिए याद किए गए स्व. मोती विश्वकर्मा, तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) जिला कमेटी आजमगढ़ के जिला सचिव विजय विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय मोती विश्वकर्मा की तेरहवीं एवं ब्रह्मभोज का कार्यक्रम सोमवार को ब्लॉक लालगंज के बहादुरपुर गांव स्थित उनके आवास पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. मोती विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि स्व. मोती विश्वकर्मा का 30 मार्च 2026 को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। वे अपने मिलनसार स्वभाव और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को समस्या होने पर वे तत्काल मदद के लिए पहुंच जाते थे और हर संभव सहयोग करने का प्रयास करते थे। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक श्रवण कुमार एवं जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. मोती विश्वकर्मा का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में विजय विश्वकर्मा और उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दीपक लाल, जिला उपाध्यक्ष तुफानी चौहान, जिला सचिव अजय चौहान, जिला प्रवक्ता संजीव, जिला संगठन मंत्री दीपक भारती, महेश कुमार, जितेंद्र सिंह, कृपा शंकर यादव, सतीश चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : दीदारगंज थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में पीस कमेटी की हुई बैठक ,अम्बेडकर जयंती पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ। आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को दीदारगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने कहा कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुल 45 स्थानों पर डॉ. अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित हैं, जहां जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी आयोजकों से अपील की कि वे कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाएं, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूसों की पूर्व सूचना पुलिस प्रशासन को अवश्य दें। जुलूस का मार्ग, समय और स्थान की जानकारी पहले से देने से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्व-त्योहार शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हों। इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैयार है, लेकिन आमजन का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रज्जन द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, रमेश चंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, गोलू यादव, सुनील सिंह राणा, छोटे लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 
आजमगढ़ : माहुल नगर पंचायत बोर्ड की हुई बैठक ,सभासदों ने उठाया जमीनों की अवैध प्लाटिंग और जन्म प्रमाण पत्र में देरी का मुद्दा
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । माहुल नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को चेयरमैन लियाकत अली की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम शासन से नामित सभासदों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया गया।उसके बाद सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डो में बिजली पानी रास्ते जलनिकास आदि से संबंधित प्रस्ताव दिए गए।बैठक में फूलपुर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार और इसे निर्गत करने में देरी और नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में चल रही जमीनों की अवैध प्लाटिंग का मुद्दा छाया रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड की यह बैठक दिन में 11 बजे शुरू हुई। सदन में पहली बार शासन से नामित होकर आए शिवा शर्मा, विंदेश्वरी ठाकुर और का चेयरमैन लियाकत अली और वार्डो के सभी सभासदों ने माल्यार्पण किया । उसके बाद अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। उसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो वार्ड नम्बर छः के सभासद बेलाल अहमद ने कहा कि इस समय विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश चल रहा और फूलपुर तहसील प्रशासन द्वारा इसे निर्गत नहीं किया जा रहा जिससे प्रवेश प्रक्रिया में काफी परेशानी हो रही।इसके बाद सभी सभासदों ने एक राय होकर जिलाधिकारी महोदय के यहां एक साथ जाकर शिकायत करने का निर्णय लिया।शासन से मनोनीत होकर पहली बैठक में शामिल सभासद दिलीप सिंह ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में चल रही जमीन की अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाया और कहा कि यह नगर की ज्वलंत समस्या है।जमीन के ये कारोबारी बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए ही मानकों की अनदेखी कर जमीन के प्लाट की बिक्री कर रहे और सरकारी भूमि नाला नाली से लेकर स्कूल और सड़क तक को नहीं छोड़ रहे।उनके द्वारा जो भी जमीन की प्लाटिंग की जा रही उसमें भी न सही ढंग से लोगों को रास्ता ही दिया जा रहा और न ही नाली।इसपर अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र ने प्लाटरो पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया और कहा कि माहुल में इस तरह के कार्यों पर प्रशासन पूरी तरह नजर रख रहा और तहसील स्तर से कार्यवाही भी हो रही।जल्दी ही ये सारे जमीन के कारोबारी नियमों का पालन करते नजर आयेगे। सदन की कार्यवाही की अगली कड़ी में सभी सभासदों ने अपने अपने क्षेत्रों में नाली रास्ते,पेयजल सहित अन्य अनुपयोगी प्रस्ताव को दिया।चेयरमैन लियाकत अली ने अगली बैठक तक सभी कार्यों को संपादित करने का भरोसा दिया। बैठक में सभासद इम्तियाज अहमद, शाह आलम उर्फ बब्लू,प्रहलाद,कौशल गुप्ता,सोनू यादव,गुफरान,शादाब अहमद, उजैर उर्फ पप्पू,प्रभाकर यादव,नीरज मौर्य,लिपिक रजत कुमार आदि रहे।