हजारीबाग यूथ विंग ने एसपी अमन कुमार से की शिष्टाचार भेंट, समाजहित में मिलकर काम करने का भरोसा

हजारीबाग यूथ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर यह मुलाकात हुई, जिसमें सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, सत्यनारायण सिंह एवं उदित तिवारी उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और हजारीबाग में उनके पदस्थापन पर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात का माहौल सकारात्मक और सहयोगात्मक रहा, जहां समाजहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए हाल ही में आयोजित रक्तदान शिविर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग पुलिस के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसके लिए संस्था ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने छठ पूजा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ आगामी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की योजना से भी अवगत कराया। बताया गया कि संस्था जल्द ही जागरूकता रथ के माध्यम से और विद्यालयों में जाकर बच्चों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगी, ताकि समाज को एक सकारात्मक दिशा मिल सके।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में ऐसी संस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और पुलिस विभाग भविष्य में भी संस्था के जनहितकारी कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाजहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रही है और पुलिस प्रशासन के सहयोग से इन प्रयासों को और व्यापक बनाया जाएगा। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है और आने वाले समय में न

इचाक प्रखण्ड में स्वरोजगार को बढ़ावा: कुक्कुट पालन हेतु 500 चूजे, दाना व दवाइयों का वितरण

हजारीबाग जिले के इचाक प्रखण्ड में झारखंड सरकार के तत्वावधान में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इस कार्यक्रम के तहत दर्जनों महिला एवं पुरुष लाभार्थियों के बीच कुक्कुट पालन के लिए 500 पीस चूजे, दाना, दवाइयां एवं आवश्यक कीट सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रखण्ड प्रमुख पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, डॉक्टर नकुल मोदी, युवा नेता गौतम कुमार एवं प्रियंका कुमारी के हाथों लाभार्थियों को सामग्री प्रदान की गई। मौके पर उपस्थित जनसमूह में उत्साह का माहौल देखा गया, जहां ग्रामीणों ने इस पहल को अपने भविष्य के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखा।

प्रखण्ड प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए यह एक प्रभावी कदम है, जिससे ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। वहीं जेएमएम नेता मनोहर राम ने कहा कि पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए प्रयास तेज किए जाने चाहिए। उन्होंने सरकार से गाय पालन, सूअर पालन एवं बकरी पालन को भी व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने की मांग की।

युवा नेता गौतम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में कृषि के अलावा आय के सीमित साधन हैं, ऐसे में कुक्कुट पालन, बकरी पालन एवं गाय पालन ग्रामीणों के लिए रोजगार का मजबूत माध्यम बन सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इस तरह की योजनाओं का दायरा और बढ़ेगा।

इस योजना का लाभ लेने वाले प्रमुख लाभार्थियों में गायत्री देवी, सोनी कुमारी, खुशबू देवी, जमनी देवी एवं सुकनी देवी सहित कई अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने सरकार के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

हजारीबाग यूथ विंग ने उपायुक्त हेमंत सती से की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों की दी जानकारी

हजारीबाग: मंगलवार को हजारीबाग यूथ विंग के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित उपायुक्त हेमंत सती से उनके कार्यालय (एनआईसी) में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया और हजारीबाग आगमन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पिछले 5 वर्षों में किए गए सामाजिक एवं जनहित कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। जरूरतमंदों की सहायता, गरीब बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जैसे कार्यों के माध्यम से संस्था ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।

विशेष रूप से 13 अप्रैल को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उल्लेख करते हुए बताया गया कि यह हजारीबाग का अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर रहा, जिसमें कुल 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस पहल से कई जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और कई जिंदगियों को बचाने में मदद मिली। इसे जिले में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

उपायुक्त हेमंत सती ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यदि सदस्यों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा का जज्बा हो, तो वे निश्चित रूप से जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उपायुक्त ने यह भी आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि जनहितकारी कार्यों का दायरा और बढ़ाया जा सके।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि संस्था बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वहीं, संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि सेवा ही संगठन की प्राथमिकता है और सभी सदस्य इसी भावना के साथ जनसेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक किए गए कार्य एक शुरुआत हैं और आने वाले समय में संस्था बड़े स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, मार्गदर्शक संजय कुमार, डॉक्टर बी. वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रमोद खण्डेलवाल, प्रज्ञा कुमारी, कैलाश कुमार एवं उदित तिवारी सहित संस्था के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

हजारीबाग में IG स्तर की बड़ी बैठक, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बोकारो जोन के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए, जहां जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में पुलिस उप-महानिरीक्षक ऊ0छो0 क्षेत्र हजारीबाग श्री अंजनी कुमार झा, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग श्री अमन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री नाथू सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉक्टर विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री मुकेश लुनायत, पुलिस अधीक्षक चतरा श्री अनिमेष नैथानी, पुलिस अधीक्षक कोडरमा श्री कुमार शिवाशीष, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हजारीबाग श्री अमित कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग श्री अमित आनंद शामिल रहे।

बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। विगत 6 माह में घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। विशेष रूप से महिला अपराध से जुड़े लंबित मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

नक्सल से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करने, जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को तेज करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही, जिले में प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

स्कूल और कॉलेज के आसपास संचालित दुकानों में ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी करने तथा नशे के कारोबार में शामिल गिरोहों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ऐसे गिरोहों पर CCA के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई।

सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। इसके अलावा संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 53 ठिकानों पर छापेमारी, हजारों लीटर जावा महुआ नष्ट

हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए जिलेभर में सख्त कार्रवाई की है। दिनांक 24/25-04-26 की रात सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 53 स्थानों पर कार्रवाई की गई।

इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में कुल 36 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 166 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे, जिन्होंने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब के ठिकानों को निशाना बनाया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 8435 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया, वहीं 80 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई के बाद जिले के विभिन्न थानों में 14 सन्हा दर्ज किए गए हैं, जबकि 01 मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके इलाके में कहीं भी अवैध शराब का निर्माण या कारोबार हो रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 70 दिन भटकता रहा पिता, सांसद मनीष जायसवाल ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल गुरुवार को उस समय बेहद तल्ख तेवर में नजर आए, जब मांडू विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्हें एक पिता का दर्द और प्रशासनिक लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला। गिद्दी-ए निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम सिंह ने सांसद से भावुक होकर शिकायत की कि उनके पुत्र की मृत्यु के 70 दिन बीत जाने के बाद भी डाड़ी प्रखंड कार्यालय उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटका रहा है। ज्ञात हो कि 16 फरवरी 2026 को सियाराम सिंह के पुत्र गौरव कुमार का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था, लेकिन सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद उन्हें सरकारी कार्यालय की परिक्रमा करने पर मजबूर किया जा रहा है।

इस गंभीर शिकायत पर सांसद मनीष जायसवाल ने तुरंत मौके से डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने सांसद का फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। जब भाजपा कार्यकर्ताओं के भी बार-बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो सांसद स्वयं डाड़ी प्रखंड कार्यालय पहुँच गए। वहां का नजारा देख सांसद का पारा और चढ़ गया क्योंकि कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था और बीडीओ गायब थीं। मौके पर मौजूद कार्यालय कर्मी अजीत तिवारी ने भी अपने स्तर से बीडीओ को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारी का कॉल भी रिसीव नहीं किया।

अधिकारियों के इस अड़ियल और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देख सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यालय कर्मी अजीत तिवारी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने डाडी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पीड़ित पिता को 24 घंटे के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया, तो वे शुक्रवार शाम से स्वयं प्रखंड कार्यालय परिसर में धरने पर बैठेंगे। सांसद मनीष जायसवाल के इस कड़े रुख और धरने की चेतावनी के बाद से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है और आम जनता के बीच उनकी इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा हो रही है ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ सर्वेश सिंह, अजय साहू, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, रंजीत पांडेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, गुंजन साव, करुण सिंह, राजदीप प्रसाद, बसंत प्रजापति, सीताराम सिंह, वकील महतो, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

हजारीबाग में बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव धूमधाम से मनाया गया, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

हजारीबाग शहर के सर्किट हाउस के नजदीक स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी हजारीबाग परिसदन के समक्ष अवस्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदान को याद किया गया। इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाज के प्रबुद्धजनों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। सबों ने बारी- बारी से बाबू साहब के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका गुणगान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बाबू साहब की कुबानीं सदियों तक याद रखी जाएगी। मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र कसांसद मनीष जायसवाल ने भी यहां पहुंचकर बाबू वीर कुंवर सिंह को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। सांसद मनीष जायसवाल ने मौके पर कहा कि बाबू कुंवर सिंह देश के लिए अपने प्राणों को न्योक्षावर किया था। उनकी देश के लिए दी गई कुर्बानी शदियों तक याद रखी जाएगी। बाबू साहब विरता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक थे। प्रो. सुनील सिंह ने कहा कि ऐसे योद्धा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि उन्होंने 80 के उम्र में भी अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।

मौके पर मुख्य रूप से दहेज उन्मूलन सह उत्थान सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी सिंह, बिनोद सिंह, भगवान सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, मंगल सिंह, पंकज सिंह, दीपक सिंह, डॉ मिथलेश कुमार, अनूप सिंहा, बिनोद सिंह, जितनाथ सिंह, नथु प्रसाद सिंह, संजय सिंहा, आरडी सिंह, मनोज कुमार सरोज, भोला सिंह, आशीष सिंह, बबलू सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, मनोज सिंह, अमित सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम डे-नाइट महिला टूर्नामेंट के लिए तैयार, खिलाड़ियों के चयन का बनेगा बड़ा मंच

हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम के पवेलियन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बोलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वॉटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया। आम जनमानस और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहाँ ओपन जिम बनाने और वॉकिंग ट्रैक पर लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया है ।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीसीसीआई के कूच बेहार टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यह मैदान राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुका है, जहाँ केरल और झारखंड की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। अब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार इसी मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा। 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड की श्रेष्ठ 60 महिला क्रिकेटरों को चार अलग-अलग टीमों में बांटकर उनके बीच मैच कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।

इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का यह स्टेडियम राज्य की महिला क्रिकेटरों के स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संघ की कोशिश खिलाड़ियों को एक उच्च गुणवत्ता वाला मैदान और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्रिकेट के आधारभूत ढांचे के मामले में निरंतर प्रगति कर रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

मौके पर विशेषरूप से संघ के सचिव बंटी तिवारी, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, करण जायसवाल, अब्दुल मन्नान वारसी, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह, विमलेश दुबे, जय प्रकाश, सुबोध आकाश, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

मुफ्फसिल थाना विवाद: दलित महिला और मासूम बच्चे को 38 घंटे हिरासत में रखने का आरोप, सांसद मनीष जायसवाल ने उठाए सवाल

हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस पर एक गरीब दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा है। हजारीबाग के नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के समय ही सामने आई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं नए एसपी का स्वागत भी एक मासूम बच्चे और एक बेकसूर दलित महिला को 38 घंटे तक थाने में रखकर प्रताड़ित कर किया। आरोप है कि मुफ्फसिल थाने के पुरुष पुलिसकर्मी बिना वर्दी के पीड़िता के घर पहुंचे और नोटिस देने की प्रक्रिया के दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे उसके दो साल के मासूम बच्चे के साथ लगभग 38 घंटे तक थाने में अवैध हिरासत में रखा गया, जो सीधे तौर पर मानवाधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।

इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। दिल्ली में संसद के विशेष सत्र से लौटते ही स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को सांसद मनीष जायसवाल ने पीड़िता और सिंघानी के दर्जनों ग्रामीणों के साथ अपने सेवा कार्यालय में मुलाकात की और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा की गई जातिसूचक टिप्पणियों और अवैध वसूली की कोशिशों को लोकतंत्र के लिए कलंक बताया। सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला के साथ इस तरह की बर्बरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

न्याय की मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल स्वयं पीड़िता के साथ डीआईजी अंजनी झा के कार्यालय पहुंचे और उन्हें पूरे कृत्य से अवगत कराया। उन्होंने डीआईजी से मांग की है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी पुलिसकर्मी सत्ता और वर्दी का ऐसा दुरुपयोग न कर सके। इससे पहले ही पीड़ित महिला ने डीआईजी को इस संदर्भ में आवेदन दिया है। डीआईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि सांसद । मनीष जायसवाल ने ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई, तो वे अन्याय के खिलाफ एक तीव्र जनांदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

हजारीबाग में कानून-व्यवस्था सख्त करने की तैयारी, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

हजारीबाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन (IPS) ने 21-04-26 को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।

एसपी ने साफ तौर पर कहा कि महिला प्रताड़ना, हिंसा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे मामलों का निष्पादन 60 दिनों के भीतर हर हाल में किया जाए।

इसके साथ ही वर्ष 2025 से पहले के सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया। सभी थानों में लंबित जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती मामलों को भी विशेष अभियान चलाकर पूरा करने को कहा गया।

सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने और सभी सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया। वहीं नशे के कारोबार में लगे गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश भी दिया गया।

एसपी ने संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ CCA और NSA जैसे सख्त कानूनों के तहत कार्रवाई करने को कहा। अवैध कोयला, बालू और पत्थर खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अंचल अधिकारी और जिला खनन विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

साइबर अपराध के मामलों को भी प्राथमिकता देते हुए लंबित केसों का जल्द निष्पादन और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों की समस्याएं सुनने और समय पर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा और लापरवाही पर कार्रवाई भी तय है।