हजारीबाग में IG स्तर की बड़ी बैठक, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बोकारो जोन के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए, जहां जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में पुलिस उप-महानिरीक्षक ऊ0छो0 क्षेत्र हजारीबाग श्री अंजनी कुमार झा, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग श्री अमन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री नाथू सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉक्टर विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री मुकेश लुनायत, पुलिस अधीक्षक चतरा श्री अनिमेष नैथानी, पुलिस अधीक्षक कोडरमा श्री कुमार शिवाशीष, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हजारीबाग श्री अमित कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग श्री अमित आनंद शामिल रहे।
बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। विगत 6 माह में घटित सभी महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। विशेष रूप से महिला अपराध से जुड़े लंबित मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
नक्सल से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन करने, जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को तेज करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही, जिले में प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
स्कूल और कॉलेज के आसपास संचालित दुकानों में ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी करने तथा नशे के कारोबार में शामिल गिरोहों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ऐसे गिरोहों पर CCA के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई।
सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग करने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। इसके अलावा संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बोकारो जोन के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए, जहां जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई।
हजारीबाग पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए जिलेभर में सख्त कार्रवाई की है। दिनांक 24/25-04-26 की रात सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 53 स्थानों पर कार्रवाई की गई।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल गुरुवार को उस समय बेहद तल्ख तेवर में नजर आए, जब मांडू विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्हें एक पिता का दर्द और प्रशासनिक लापरवाही का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला। गिद्दी-ए निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम सिंह ने सांसद से भावुक होकर शिकायत की कि उनके पुत्र की मृत्यु के 70 दिन बीत जाने के बाद भी डाड़ी प्रखंड कार्यालय उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटका रहा है। ज्ञात हो कि 16 फरवरी 2026 को सियाराम सिंह के पुत्र गौरव कुमार का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था, लेकिन सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद उन्हें सरकारी कार्यालय की परिक्रमा करने पर मजबूर किया जा रहा है।
हजारीबाग शहर के सर्किट हाउस के नजदीक स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव गुरुवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी हजारीबाग परिसदन के समक्ष अवस्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर अवस्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदान को याद किया गया। इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाज के प्रबुद्धजनों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। सबों ने बारी- बारी से बाबू साहब के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका गुणगान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बाबू साहब की कुबानीं सदियों तक याद रखी जाएगी। मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र कसांसद मनीष जायसवाल ने भी यहां पहुंचकर बाबू वीर कुंवर सिंह को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। सांसद मनीष जायसवाल ने मौके पर कहा कि बाबू कुंवर सिंह देश के लिए अपने प्राणों को न्योक्षावर किया था। उनकी देश के लिए दी गई कुर्बानी शदियों तक याद रखी जाएगी। बाबू साहब विरता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक थे। प्रो. सुनील सिंह ने कहा कि ऐसे योद्धा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि उन्होंने 80 के उम्र में भी अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे।
हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम के पवेलियन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बोलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वॉटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया। आम जनमानस और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहाँ ओपन जिम बनाने और वॉकिंग ट्रैक पर लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया है ।
हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिसिया कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस पर एक गरीब दलित महिला के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा है। हजारीबाग के नए एसपी के पदभार ग्रहण करने के समय ही सामने आई इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं तो वहीं नए एसपी का स्वागत भी एक मासूम बच्चे और एक बेकसूर दलित महिला को 38 घंटे तक थाने में रखकर प्रताड़ित कर किया। आरोप है कि मुफ्फसिल थाने के पुरुष पुलिसकर्मी बिना वर्दी के पीड़िता के घर पहुंचे और नोटिस देने की प्रक्रिया के दौरान उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसे उसके दो साल के मासूम बच्चे के साथ लगभग 38 घंटे तक थाने में अवैध हिरासत में रखा गया, जो सीधे तौर पर मानवाधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।
हजारीबाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन (IPS) ने 21-04-26 को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।
हजारीबाग में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। हजारीबाग पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मयातु गांव के निवासी कृषक दिनेश गंझू ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए एक एकड़ भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
2 hours and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k