हर व्यक्ति की हर समस्या का समाधान हो: केशव मौर्य
* जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर संभव निदान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो तथा पीड़ितों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनता दर्शन के दौरान श्री मौर्य ने स्वयं फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों में उन्होंने फतेहपुर, सीतापुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, शामली, बाराबंकी, लखीमपुर और अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारियों, प्रयागराज के पुलिस आयुक्त, रामपुर व कन्नौज के पुलिस अधीक्षकों तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, उत्पीड़न, दुर्घटना, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही तय करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
जनसुनवाई में महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता दी गई। संबंधित अधिकारियों को इनके मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, लखीमपुर, उन्नाव, प्रयागराज, बदायूं, बागपत, फिरोजाबाद, श्रावस्ती, सीतापुर, इटावा, बस्ती, बलरामपुर, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़, पीलीभीत, संभल, औरैया, कानपुर देहात, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, कुशीनगर सहित करीब तीन दर्जन जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
उप मुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा।![]()
![]()

* जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ । आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 2 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा गंभीर आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगा है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
लखनऊ । यूपी की राजधानी इकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपरओवर में जीत दर्ज कर ली। मुकाबला आखिरी गेंद तक सांसें थाम देने वाला रहा, लेकिन अंत में लखनऊ के बल्लेबाज फिर दबाव में बिखर गए।
* दीक्षांत परेड में महिला आरक्षियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, डीजीपी ने दिलाई शपथ
* लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण
नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। शनिवार को बांदा 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k