आदित्य भूषण पान्डेय ने प्रदेश में बनाया छठवा स्थान एवं प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नया स्थान प्राप्त किया*
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर* सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित हो गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर के भैया-बहनों ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: आदित्य भूषण पांडे ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवा स्थान बनाया तथा प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नया स्थान प्राप्त किया। आदित्य भूषण पांडे पुत्र श्री शांति भूषण पांडे माता श्रीमती शिवानी पांडे इन्होंने प्रदेश में छठवा स्थान प्राप्त किया है।
प्रत्यूषा मिश्रा पुत्री श्री पंकज कुमार मिश्रा माता श्रीमती जयश्री मिश्रा
हाईस्कूल (कक्षा 10) में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी:- 1. आदित्य भूषण पांडे (प्रदेश एवं जिला)2. प्रत्यूषा मिश्रा (प्रदेश एवं जिला)3. शताक्षी4. ओजस्वी यादव5. ईशा6. आन्या सिंह7. वैष्णवी
इंटरमीडिएट (कक्षा 12)में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 1. खुशी त्रिपाठी2. आदित्य सिंह विद्यालय के भैया बहनों ने न केवल उत्तीर्णता में उच्च प्रतिशत प्राप्त किया है, बल्कि अनेक विद्यार्थियों ने विशिष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया है। यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। इन सभी प्रतिभाशाली भैया-बहनों ने कठिन परिश्रम,समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से यह उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय परिवार को इनकी सफलता पर अत्यंत गर्व है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनके सतत प्रयास, अनुशासन एवं संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। हमारे भैया-बहनों ने इस सत्य को सिद्ध करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि— “विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं राष्ट्रभावना के विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यह परिणाम उसी समन्वित प्रयास का सुखद परिणाम है।”
विद्यालय के आचार्यगणों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे इन मेधावी भैया-बहनों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री दयाराम यादव जी कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अभिभावकों के प्रति भी विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग एवं विश्वास से यह सफलता संभव हो सकी। अंत में, विद्यालय परिवार ने यह संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षिक परिणाम देते हुए विद्यार्थियों को सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंचाने का सतत प्रयास जारी रहेगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर* सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित हो गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर के भैया-बहनों ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: आदित्य भूषण पांडे ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवा स्थान बनाया तथा प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नया स्थान प्राप्त किया। आदित्य भूषण पांडे पुत्र श्री शांति भूषण पांडे माता श्रीमती शिवानी पांडे इन्होंने प्रदेश में छठवा स्थान प्राप्त किया है।
प्रत्यूषा मिश्रा पुत्री श्री पंकज कुमार मिश्रा माता श्रीमती जयश्री मिश्रा
हाईस्कूल (कक्षा 10) में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी:- 1. आदित्य भूषण पांडे (प्रदेश एवं जिला)2. प्रत्यूषा मिश्रा (प्रदेश एवं जिला)3. शताक्षी4. ओजस्वी यादव5. ईशा6. आन्या सिंह7. वैष्णवी
इंटरमीडिएट (कक्षा 12)में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 1. खुशी त्रिपाठी2. आदित्य सिंह विद्यालय के भैया बहनों ने न केवल उत्तीर्णता में उच्च प्रतिशत प्राप्त किया है, बल्कि अनेक विद्यार्थियों ने विशिष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया है। यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। इन सभी प्रतिभाशाली भैया-बहनों ने कठिन परिश्रम,समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से यह उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय परिवार को इनकी सफलता पर अत्यंत गर्व है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनके सतत प्रयास, अनुशासन एवं संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। हमारे भैया-बहनों ने इस सत्य को सिद्ध करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि— “विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं राष्ट्रभावना के विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यह परिणाम उसी समन्वित प्रयास का सुखद परिणाम है।”
विद्यालय के आचार्यगणों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे इन मेधावी भैया-बहनों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री दयाराम यादव जी कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

*आधी आबादी के सम्मान के लिए भाजपा उतरेगी सड़कों पर*
जनपद सुलतानपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, चारू निगम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया गया।
सुल्तानपुर। जिले में भारतीय वायु सेना का मेगा रिहर्सल दिन के साथ-साथ अब रात में भी जारी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जयसिंहपुर क्षेत्र के अरवल कीरी करवत इलाके में चल रहे इस अभ्यास में देर शाम लड़ाकू विमानों ने आसमान में अद्भुत करतब दिखाए।
सुल्तानपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पहलगाम आतंकी हमले की प्रथम बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर व प्रार्थना सभा कर पहलगाम में शहीद हुए नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्ती लेकर शहर के राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में प्रार्थना सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में शहीद हुये लोगों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। माहौल पूरी तरह श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनके सम्मान में ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी देश के लिए प्रेरणा है।हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बलिदान को याद रखें और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करें। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी,आरटीआई जिला चेयरमैन मोहम्मद अनवर एडवोकेट आवेश अहमद सुब्रत सिंह सनी, हाजी फिरोज जाकिर हसन शुभम रावत नंदलाल गौतम सुहेल अहमद अवधेश गौतम श्याम लगन कोरी आदि लोग मौजूद रहे।
सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर रात के अंधेरे में वायुसेना का प्रदर्शन।
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज दोपहर 2 बजे लड़ाकू विमानों का एयर शो शुरू हुआ। करीब 3 घंटे चले एयर शो में सबसे पहले वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर बने रनवे पर लैंडिंग की।
इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी। राफेल, सुखोई और मिराज फाइटर जेट्स ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की। सेना के M17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशन की मॉक ड्रिल की। M32 भीष्म एयर क्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर 'टच एंड गो' का अभ्यास किया।
अब शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक फिर से युद्धाभ्यास किया जाएगा। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किमी लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। इस एयर शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है।
इससे पहले जून 2023 में 4 घंटे यह अभ्यास चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन किया था। PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।
एयर शो देखने के लिए कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओपी राजभर, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, डीएम इंद्रजीत सिंह, एसपी चारू निगम, एएसपी अखंड प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, सीओ कादीपुर विनय गौतम, एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व कई थानों की फोर्स मौजूद थी।
सुलतानपुर। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ नगर क्षेत्र की महिलाओं में भारी रोष देखने को मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को मातृशक्ति ने एकजुट होकर नगर में विशाल पदयात्रा निकाली और विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों का तिकोनिया पार्क पर पुतला दहन किया।
1 hour and 19 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1