UP Weather: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर प्रदेश, 32 जिलों में लू अलर्ट; 25 अप्रैल तक राहत नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। वहीं बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश से सटे दक्षिणी जिलों में लू के थपेड़ों ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 32 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 25 अप्रैल तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुल्तानपुर 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क पछुआ हवाओं के कारण कई जिलों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि 26 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
* इन जिलों में लू की चेतावनी जारी
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्र।
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k