थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 88/2026 धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी हत्याभियुक्त- रामसिंगार शुक्ला पुत्र जगन्नाथ शुक्ला निवासी बमडेरा डीह थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के गेट कटराबाजार से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादिनी शिव कुमारी पत्नी अन्नू चौबे निवासी ग्राम बमडेरा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.04.2025 को शाम लगभग 4 बजे वह अपने पति के साथ अपने खेत में गेहूँ काटने जा रही थी की रास्ते में विपक्षीगण हसिया, कुदाल व लाठी से हमला करके मार पीटकर वादिनी के पति की हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में मु0अ0सं0 - 88/2026 धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3), 118(1) बीएनएस बनाम रामसिंगार शुक्ला आदि 03 अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 21.04.2026 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त 1. रामसिंगार शुक्ला पुत्र जगन्नाथ शुक्ला निवासी बमडेरा डीह थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के गेट कटराबाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
बुआ के घर बरीक्षा में आए युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से मौत
*शव को सड़क पर शव रखकर परिजन कर रहे प्रदर्शन

गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपान गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से आकाश यादव (16) की मौत हो गई।आकाश अपने फूफा रामजनक यादव के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया जा रहा था,परन्तु परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर गांव के बाहर सड़क पर रख दिया।वे आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।परिजनों ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दिया है।विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज के साथ तरबगंज, नवाबगंज तथा वजीरगंज थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं,लेकिन प्रदर्शन एक घंटे से अधिक समय से जारी है।परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा,तब तक परिजन इसी तरह से धरना देते रहेंगे।थानाध्यक्ष नवाबगंज अभय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश यादव (16) पुत्र प्रभु नाथ यादव के रूप में हुई है।जो नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव का निवासी था।उन्होंने पुष्टि किया कि आकाश अपने फूफा के यहाँ बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आया था और मिट्टी गिराने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई हो रही है।आकाश यादव की मौत को लेकर भारी संख्या में गांव के लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं और सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत
*देवीपाटन मंडल को मिली नई आयुक्त, आयुक्त का भव्य स्वागत*

*नवागत आयुक्त ने संभाला कार्यभार, सुशासन व पारदर्शिता पर जोर*

*जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता: नवनियुक्त आयुक्त का स्पष्ट संदेश*


*गोण्डा 21 अप्रैल 2026* । -   देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त महोदया श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी के आगमन पर आज गोंडा के सर्किट हाउस में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। आयुक्त महोदया के आगमन पर सर्किट हाउस में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर आयुक्त महोदया ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाने की बात कही।

आयुक्त महोदया ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जायेगा, जिससे जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस दौरान अपर आयुक्त व संयुक्त विकास आयुक्त मौजूद रहे।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को मारी गोली, लखनऊ रिफर
*गाड़ी में बैठते समय कहासुनी के बाद दबंगों ने मारी गोली

गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेसरास ग्राम पंचायत के गजराज पुरवा में सोमवार देर रात लगभग 10 बजे चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है।जहाँ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह को गांव के कुछ लोगों ने आपसी कहासुनी के बाद गोली मार दिया।गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र सिंह को इलाज के लिए गोंडा से लखनऊ रिफर कर दिया गया है।यह घटना देर रात  उस समय हुई जब भूपेंद्र सिंह अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे।गोली लगने के बाद उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई।घटना के तत्काल बाद परिवार के सदस्य उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले गये,जहाँ से उन्हें जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज भेज दिया गया।जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया गया है।भूपेंद्र सिंह के पेट में गोली के छर्रे लगे हैं,जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल घटना स्थल पर पहुंचे।उन्होंने भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह की पत्नी और परसपुर पंचम से जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया है।भूपेंद्र सिंह पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बताए जाते हैं।उनकी पत्नी अनामिका सिंह परसपुर पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।भूपेंद्र सिंह स्वयं भी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि होने के साथ साथ प्रधानी के चुनाव की तैयारी कर रहे थे।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना चुनावी रंजिश और आपसी कहासुनी का प्रतीत होता है।पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि किया कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच पुलिस टीमों को लगाया गया है।पुलिस ने जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।घायल भूपेंद्र सिंह को इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस से नीचे उतारते समय साथ आए लोगों ने मेडिकल कालेज की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड से गाली गलौज किया है,जिससे मेडिकल कालेज में तैनात कई गार्ड नाराज हैं और उन्होंने पूरे मामले में कार्रवाई की मांग किया है।
परिवहन विभाग द्वारा जनपद के समस्त विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण निर्देश किया गया जारी


*शासन द्वारा विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित करने हेतु यह व्यवस्था की गई लागू*

*गोण्डा 20 अप्रैल,2026*।
एआरटीओ (प्रशासन) गोण्डा श्री आर.सी. भारतीय द्वारा जनपद के समस्त विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन स्वामियों को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि जिन विद्यालयों एवं उनमें संचालित वाहनों को अभी तक upisvmp.com पोर्टल पर ऑनबोर्ड नहीं किया गया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे विद्यालयों के वाहनों को चिन्हित कर सीज (जब्त) किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं निगरानी सुनिश्चित करने हेतु यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय को अपने संस्थान तथा उसमें संचालित समस्त वाहनों का पंजीकरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करना होगा। साथ ही, प्रत्येक वाहन चालक का पुलिस सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र भी अपलोड किया जाना आवश्यक है।
एआरटीओ (प्रशासन) ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, ताकि विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के परिवहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या जोखिम को रोका जा सके। बिना सत्यापन के संचालित वाहनों से दुर्घटना या अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे समाप्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे इस कार्य को अत्यंत प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। यदि किसी कारणवश अभी तक ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, तो उसे तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराया जाए, अन्यथा संबंधित वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि विद्यालयी परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना है। अतः सभी संबंधित पक्ष सहयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने विद्यालय एवं वाहनों को शीघ्रातिशीघ्र पोर्टल पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें।
भाषण प्रतियोगिता में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर छात्रों ने रखे विचार

गोंडा, 20 अप्रैल 2026।
श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोंडा के मुख्य परिसर स्थित ललिता शास्त्री सभागार में सोमवार को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 23 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव एवं सह-समन्वयक डॉ. शैलजा सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. शशि बाला एवं डॉ. ममता शुक्ला द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का आकलन विषय-वस्तु, प्रस्तुति शैली, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति के आधार पर किया।
प्रतियोगिता में भूमि द्विवेदी ने प्रथम स्थान, संदीप तिवारी ने द्वितीय स्थान तथा मानसी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ अभिव्यक्ति कौशल का भी विकास होता है।
ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना खरगूपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी 2,00000/- रूपये कराए गए वापस

पैसे वापस मिलने पर पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस को किया धन्यवाद


जनपद गोण्डा में साइबर फ्रॉड अपराध की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के मार्गदर्शन में थाना खरगूपुर की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़िता की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए धनराशि 2,00000/- पीड़ित के खाते में वापस करायी गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
आवेदिका श्रीमती पूजा पाण्डेय द्वारा थाना खरगूपुर की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड गयी उनकी 2,00000/- रू0 की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसपर थाना खरगूपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वाराजनपदीय साइबर सेल टीम की मदद से  कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 2,00000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना खरगूपुर की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

साइबर सुरक्षा टिप्स-
01. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
02. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
03. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
04. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
05. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
06. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
07. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
08. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
09. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस
सर्राफा व्यवसाई गोलीकांड को लेकर मुकदमा दर्ज,खुलासे के लिए पुलिस ने किया पांच टीमों का गठन
*घायल का चल रहा इलाज

गोंडा।जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात हुए सर्राफा व्यवसाई समर कसौधन गोलीकांड के बाद समर के परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है,जिसके परिणाम स्वरूप समर के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी,सर्विलांस टीम समेत पांच टीमों का गठन किया है।घायल समर का इलाज अयोध्या मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है,जहाँ उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।डाक्टरों ने आपरेशन के बाद उनके दाहिने हाथ की गोली निकाल दिया है।समर के भाई की तहरीर पर छपिया थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास और गोली मारने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।फूलपुर चौराहे से लेकर सिसई रानी तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छपिया पुलिस को इस गोली कांड से संबंधित अहम सुराग मिले हैं,जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।बताते चलें कि सोमवार देर रात सिसई रानी पुर में सराफा की दुकान बंद करके गौर बभनान बस्ती घर जाते समय रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दिया था।मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि बभनान बस्ती निवासी समर कसौधन अपनी सिसई रानी पुर स्थित दुकान बंद कर अकेले घर जा रहे थे कि तभी फूलपुर गांव के पास एक नहर पुलिया पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और आरोपियों ने जबरन उनका बैग छीनने का प्रयास किया।जब समर ने इसका विरोध किया तो उनमे से एक अज्ञात व्यक्ति ने उनपर फायर कर दिया और गोली उनके बाएं हाथ में लगी है।
विधायक पास लगी कार सवार दबंगों ने किया मारपीट,सोने की चैन छीनने का आरोप
*शादी समारोह में सर्राफा व्यापारी को पीटा

गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सर्राफा व्यापारी से मारपीट का मामला सामने आया है।नवाबगंज थना  क्षेत्र के रायल हेरिटेज होटल के पास देर रात विधायक पास लगी कार सवार चार युवकों ने व्यापारी शिवम सोनी पर हमला कर दिया।पीड़ित के शोर मचाने पर विधायक पास लगी गाड़ी भी कार सवार दबंगों को छोड़कर फरार हो गयी।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चैन छीन लिया,हालांकि पुलिस ने चैन छिनैती की घटना से इंकार किया है।बताते चलें कि धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी शिवम सोनी अपने मामा राधेश्याम सोनी के यहां चौरी सिकंदरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।शादी के बाद वह समारोह में आए एक बाउंसर को अयोध्या छोड़कर अपने घर वापस लौट रहे थे,देर रात बाउंसर को छोड़ने के बाद वापस आते समय रायल हेरिटेज होटल के पास एक वैगन आर पर सवार चार युवकों ने शिवम सोनी की गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और जब शिवम गाड़ी से बाहर नहीं निकले तो हमलावरों ने अग्निशमन सिलेंडर से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ने का प्रयास किया।इसके बाद शिवम सोनी गाड़ी से बाहर आए।वैगनआर सवार युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दिया।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान हमलावरों ने उसके गले में पहनी सोने की चैन छीन लिया और फरार हो गए।शिवम के साथ मौजूद एक अन्य युवक का मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास किया गया,लेकिन उसने फोन गाड़ी में फेंक दिया जिससे वह बच गया।शिवम सोनी ने नवाबगंज थाने में तहरीर दिया है।नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है,जिसपर कार्रवाई की जा रही है।हालंकि उन्होंने चैन छीनने की घटना को गलत बताया है।शिवम सोनी दी गई तहरीर के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।पीड़ित शिवम सोनी ने बताया कि देर रात हमलोग अपने मामा के यहां से शादी से लौट रहे थे,जिसमें बाउंसर भी आए हुए थे,उन्हें छोड़ने के लिए हमलोग गए हुए थे।उन्हे छोड़कर हम दो लोग लौट रहे थे कि रास्ते में वैगनआर कर ने हमलोगों को ओवरटेक किया और गाड़ी रोककर मारपीट कर सोने की चैन छीनने लगे और लेकर चले गये,फोन भी छीन रहे थे परन्तु नहीं ले जा पाये।गाड़ी में बैठे दूसरे लड़के के साथ भी मारपीट की गई।शिवम सोनी ने बताया कि यह घटना होटल रायल हेरिटेज के पास हुई है।
लूटपाट के दौरान हुई मारपीट में एक घायल, पुलिस व घायल ने लिखाया मुकदमा

गोंडा।जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित खनवापुर में शनिवार देर रात हुई लूटपाट के  प्रयास के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।इस मामले में पुलिस ने दो अलग अलग मुकदमा दर्ज किया है।यह घटना तब हुई जब थ्रेसर मालिक हनुमान प्रसाद अपने खेत में भूसा बना रहे थ्रेसर को देखने पहुंचे थे।इसी दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे तीन युवक संजय चौबे, दीपक यादव और प्रशांत त्रिपाठी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर हनुमान प्रसाद का मोबाइल छीनने का प्रयास किया और लूटपाट करने लगे।हनुमान प्रसाद किसी तरह वहाँ से भाग निकले और उन्होंने देवी प्रसाद तथा अपने ट्रैक्टर ड्राइवर कौशल को फोन कर घटना की सूचना दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे देवी प्रसाद और कौशल ने संजय चौबे को पकड़ा तो संजय चौबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दिया।मारपीट के दौरान संजय चौबे ने अपने पास रखे चाकू से देवी प्रसाद के गले पर वार कर दिया,जिससे देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये।उन्हे इलाज के लिए लखनऊ भर्ती कराया गया है।इसी मारपीट में संजय चौबे (23) गंभीर रूप से घायल हो गये थे।स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई।खरगूपुर थाने की पुलिस ने मृतक संजय चौबे का पोस्टमार्टम कराया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।घायल देवी प्रसाद ने इस पूरी घटना को लेकर मृतक संजय चौबे, दीपक यादव और प्रशांत तिवारी के खिलाफ चाकू से हमला करने और थ्रेसर मालिक हनुमान प्रसाद के साथ लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज कराया है।वहीं मृतक संजय चौबे के परिजनों द्वारा कोई तहरीर न दिये जाने पर खरगूपुर थाने की पुलिस ने स्वयं वादि बनकर देवी प्रसाद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।मृतक की मां राजपति ने बताया कि बड़े बेटे अजय का 27 अप्रैल को तिलक व 5 मई को शादी तय थी।छोटे बेटे संजय की मौत से घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।वहीं क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय ने बताया कि मृतक की पहचान चौखड़िया गांव के संजय चौबे (23) के रुप में हुई है।उनके साथियों की पहचान परसरामपुर अहिरनपुरवा गांव के दीपक यादव व खनवापुर के प्रशांत तिवारी के रूप में हुई है।