गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए
रितेश मिश्रा
हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर  में बरगदिया घाट के पास गोमती नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे उधर से गुजर रहे पशु चरवाहों ने गोमती नदी के किनारे अधेड़ का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बेनीगंज पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी के पानी से बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर मैरून रंग की मटमैली शर्ट और काले रंग की जीन्स पैंट थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है जिसे जंगली जानवरों ने कई जगह से नोचने का प्रयास किया है। इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
सबको बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना चाहिए-प्रेमावती

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रितेश मिश्रा
हरदोई।टोडरपुर ब्लॉक सभागार  में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह के अंतर्गत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सदस्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा महेंद्र वाल्मीकि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टोडरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम मोहन श्यामू त्रिवेदी ने की।
        
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को सभा में बैठे हुए सभी लोगों के साथ साझा किया एवं सभी वर्गों तक उन विचारों को पहुंचाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा बाबा साहब ने संविधान की रचना कर देश वासियों को एक अलग पहचान दिलवाई। आप सभी अपने बच्चों को शिक्षा जरूर ग्रहण करवाए। शिक्षा ही आज के बच्चों और युवाओं का भविष्य है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महेंद्र वाल्मीकि ने भाजपा द्वारा लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर विपक्ष पर निशाना साधा और इंडी गठबंधन विपक्ष को महिला हितों के विपरीत कार्य करने वाला बताया।उन्होंने कहा एक पढ़ी लिखी महिला अपने परिवार को ही बल्कि समाज को भी एक अलग दिशा देती है।
       
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री त्रिवेदी ने कहा भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाते हुए उन्हें सशक्त करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।इस अवसर पर ब्लॉक टोडरपुर के कर्मचारी प्रधान गण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शौच के लिए गए अधेड़ की नाले में डूब कर मौत
रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कोतवाली के ग्राम सिकंदरपुर नरकतरा में शनिवार सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए गए अधेड़ की पैर फिसलने से नाले में डूबकर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सिकंदरपुर नरकतरा निवासी करीब 56 वर्षीय रामकुमार पुत्र नीलकंठ शनिवार की सुबह शौच के लिए गांव के बाहर नाले पर गया था। वहां पैर फिसलने से वह नाले में डूब गया जलकुम्भी के कारण पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के दो विवाहित पुत्र और दो पुत्रीयां हैँ।
       
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर कब्जे में लिया है। पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
चोरी की नगदी सहित नामजद आरोपी गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली देहात पुलिस ने रूपये चोरी की घटना में नामजद आरोपी को चुराई गई नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
       
प्राप्त विवरण में 17 अप्रैल को भानु प्रताप पुत्र स्व जगन्नाथ प्रसाद निवासी ग्राम व मोहल्ला राधा नगर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी कि विकास उर्फ चुटिया पुत्र अजयवीर कश्यप निवासी ग्राम मुहुईपुरी थाना को० देहात द्वारा उसके 25000 रूपये, बैंक पासबुक व आधार कार्ड चोरी कर लिये गये है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
   
थाना कोतवाली देहात के उप निरीक्षक रामानंद मिश्रा और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद आरोपी विकास उर्फ चुटिया को चोरी किये गये 12000/- रुपये, एक पासबुक बैंक ऑफ इंडिया व एक आधार कार्ड सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस की ततपरता से बुझी सिलेंडर में लगी आग

रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गिलज़ई में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग पर कोतवाली पुलिस की ततपरता से काबू पाया गया। आग से जान माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
        
पीड़ित उपेंद्र गुप्ता की नातिन का विवाह 20 अप्रैल को होना है।शनिवार को पूरा घर मेहमानों से भरा था दोपहर करीब 2.30 बजे खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग देखकर बारात वाले घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले और घर वालों ने बालू और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग और भड़क उठी।प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय को आग लगने की सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने ततपरता दिखाते हुए तुरंत अग्नि शमन दल की शाहाबाद की टीम को मौके पर भेजा और आग बुझने तक खुद पल पल की अपडेट लेते रहें। दमकल कर्मियों द्वारा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कुछ भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
     
पीड़ित परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्यशैली पर पीड़ित परिवार ने भूरि भूरि  प्रशंसा की है।
पेड़ से टकराई बाइक लगी भीषण आग बाइक सवार की जिंदा जल कर मौत
रितेश मिश्रा
हरदोई पिहानी मार्ग  थाना कोतवाली देहात ग्राम मिरगांवा  में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत,  दो लोग घायल , घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए हरदोई जिला अस्पताल भेजा गया  अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक में आग लग गई,  दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से हरदोई की ओर जा रहे
जैसे ग्राम मिर्गावां के पास पहुंचे कि हादसा हो गया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  हरियावां निवासी प्रतिपाल उम्र 27 वर्ष उर्फ गुड्डू के परिवार के सदस्य अमित कश्यप, उनका पुत्र शनि उम्र 20 वर्ष और पौत्र रचित उम्र 14 वर्ष घायल हुए
हरदोई में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की नई टीम का गठन,
रितेश मिश्रा
हरदोई। उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की हरदोई इकाई का आज औपचारिक गठन किया गया। वर्ष 2018 में गठित कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह नई टीम घोषित की गई। जिला अध्यक्ष दीपक कपूर ने पूर्व में त्यागपत्र देकर विनोद दीक्षित को जिला प्रभारी नामित किया था, जिसके क्रम में आज शेष पदों पर भी चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इस दौरान किसी भी पद के लिए एक से अधिक नामांकन न होने के कारण चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई टीम में संजीव सिंह को अध्यक्ष, दुर्गेश अवस्थी व तालिब अब्बास जैदी को उपाध्यक्ष बनाया गया। विनोद दीक्षित जिला प्रभारी, शिवम राठौर महामंत्री, गौरव वर्मा, अभिषेक प्रजापति व अनुराग तिवारी "रामू"   राजेश राजवंशी मंत्री चुने गए। वहीं नवल किशोर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
टीम गठन से पूर्व सुबह 9 बजे कैनन कैमरा कंपनी द्वारा सिनेमैटिक वीडियोग्राफी वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में मेंटर अमित सक्सेना ने फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को सिनेमैटोग्राफी की बारीकियों के साथ कैमरा सेटिंग्स की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान लखनऊ से आईं अपूर्वा अस्थाना ने मॉडल के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रवक्ता व हरदोई टीम के संयोजक दीपक कपूर ने सभी उपस्थित फोटोग्राफर्स का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोहित गुप्ता, अभिषेक सिंह, आशुतोष, कुलदीप राजवंशी, दयाशंकर, सिद्धार्थ, राजकुमार, गौरव कुमार, गौरव गुप्ता, देवराज, राजेश, लोकेश, राहुल, शिवांशु त्रिपाठी, विपिन, संदीप कुमार, रवि गुप्ता, कमल सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स मौजूद रहे।
संविलियन विद्यालय  में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी विकासखंड के मंसूरनगर स्थित संविलियन विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत एवं वंदेमातरम् गीत से हुई, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।
इस अवसर पर कक्षाओं में उत्कृष्ट उपस्थिति एवं शैक्षिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अध्यापक गंगा दयाल मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि एआरपी अनुराग त्रिपाठी व एआरपी सुधीर शुक्ला मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन अतिथियों द्वारा किया गया, जबकि प्रधानाचार्या विजया अवस्थी ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षक सचिन, अविक्षित, ज्ञानेंद्र सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
समारोह के सफल आयोजन से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी .
रितेश मिश्रा
हरदोई। आगामी अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनसामान्य से अपील की है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग करें और कहीं भी ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। जारी अपील में कहा गया है कि बाल विवाह के कारण बेटियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। इसे रोकने के लिए सभी संस्थाओं, महिला समूहों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और समाज सेवकों से सहयोग मांगा गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर 181, 1098 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। इसके अलावा सीधे जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय या जिला बाल संरक्षण इकाई, न्यू सिविल लाइन कॉलोनाइज्ड, सीडीओ आवास के पास, हरदोई में भी सूचना दी जा सकती है। प्रेस नोट में बताया गया है कि लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम होने पर विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। बाल विवाह कराने वालों में पंडित, मौलवी, टेंट, बैंड, मैरिज हॉल, हलवाई, माता-पिता और सहयोगी भी दोषी माने जाएंगे। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषियों को दो वर्ष तक का कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला भेजा गया जेल
रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली शहर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के प्रयास में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
        प्राप्त विवरण में 16 अप्रैल को किशोरी की माँ द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि प्रताप पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना कोतवाली शहर द्वारा उसकी पुत्री के साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
       निरीक्षक शिव गोपाल द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।