मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक।
रितेश मिश्रा
बेनीगंज। (हरदोई )कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज अंतर्गत 16 अप्रैल 26 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम / एंटीरोमियो टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कस्बा- बेनीगंज मे जाकर छात्राओं को लघु फिल्म दिखाकर कर जागरूक किया गया व छात्राओं को पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,1930,181,108,102, आदि की जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया । बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे मे बताया गया। बालिकाओं को साइबर आपराध के बारे मे जानकारी देकर बचाव के उपाय भी बताये गये व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे मे भी जानकारी दी गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताये गये । इस दौरान मानव श्रंखला बनवाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की समस्त शिक्षिकाएं , स्कूल वर्डन व म०आ० पूजा त्यागी , म०आ० पुष्पा यादव मौजूद रही ।
1 hour and 40 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k