लकड़ी माफियों ने काट दिए प्रतिबंधित देशी आम के हरे भरे पेड़
विनोद गुप्ता
हरदोई टड़ियावां वन विभाग संरक्षण में पनप रहे हरियाली के दुश्मन, थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव तेलियानी में आज मंगलवार की बीती रात लकड़ी कटान माफिया ने काट दिए प्रतिबंधित देशी आम के हरे भरे 5 पेंड, यही नही बीते सप्ताह भर में थाना टड़ियावां क्षेत्र के विभिन्न गाँव में काटे गए प्रतिबंधित आम व गूलर के पेड़। अब सोचनीय विषय यह है कि प्रशासन की सख्ती होने के बाद भी आख़िर किसके संरक्षण में आये दिन काटे जा रहे हरे भरे प्रतिबंधित पेंड।
*बोले जिम्मेदार* -वन दरोगा अभय पटेल ने बताया कि प्रतिबंधित पेड़ों को काटने की उन्हें अभी जानकारी मिली है, उनकी टीम द्वारा जांच पड़ताल कर कटान माफिया पर कार्यवाही करेंगी।
जिलाधिकारी ने डा० भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यापर्ण  पुष्पजलि अर्पित किए

बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और सकल्प का अद्वितीय उदाहरण है अनुनय झा

रितेश मिश्रा
हरदोई आज स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय आ ने डा० भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्पजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०रा० प्रियका सिंह, न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अधिकारियों / कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को डा० अम्बेडकर साहब की जयती पर बधाई दी तथा कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है तथा उनके विचार हमे एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते है. जहां हर नागरिक को शिक्षा, समाज अधिकार सम्मान और अक्सर प्राप्त हो, हम उनके आदशों को अपनाकर सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के उनके सपने को साकार करने का सकल्प ले तथा जाति, धर्म आदि भेदभाव को भूलकर सभी के साथ समान व्यवहार करें और शिक्षा के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०स० एवं न्यायिक ने भी अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
29 लाख पौधों से मचेगा हरियाली का हाहाकार, लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज!
रितेश मिश्रा
हरदोई। जिले की फिजा बदलने और पर्यावरण के दुश्मनों को कड़ा जवाब देने के लिए प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा 'ग्रीन मास्टरप्लान' तैयार कर लिया है। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने मानसून की आहट के साथ ही जिले के 19 ब्लॉकों में 29 लाख 200 पौधे रोपने का ऐसा लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसने सुस्त पड़े सरकारी तंत्र में खलबली मचा दी है। इस बार केवल लक्ष्य पूरा करना मकसद नहीं है, बल्कि हरदोई की धरती को 'ग्रीन कवच' से ढंकना असल चुनौती है।
प्रशासनिक हुंकार का असर यह है कि अहिरोरी में 2.14 लाख और सुरसा में 1.91 लाख पौधों के रोपण के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सीडीओ ने दो टूक लहजे में चेतावनी दी है कि अधिकारी केवल दफ्तरों में बैठकर फाइलों के पन्ने न पलटें, बल्कि खुद जमीन पर उतरकर गड्ढों की खुदाई और साइट चयन का बारीकी से निरीक्षण करें। किसी भी स्तर पर बरती गई ढिलाई का अंजाम भुगतने के लिए अफसर तैयार रहें।
इस महाभियान का केंद्र 'अमृत सरोवर' होंगे, जिन्हें न केवल मिट्टी के कटान से बचाया जाएगा, बल्कि उन्हें ऐसे पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा जहाँ प्रकृति और विकास का संगम दिखे। 75 लाख के कुल लक्ष्य में से ग्राम्य विकास विभाग का यह 29 लाख का प्रहार हरदोई की आबोहवा को पूरी तरह बदलने वाला साबित होगा। अब देखना यह है कि सरकारी अमला इस 'ग्रीन स्ट्राइक' को कितनी शिद्दत से जमीन पर उतारता है।
दमदार हैशटैग्स कॉम्बो:
सिटी मोटर्स वर्कशॉप  में रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

रितेश मिश्रा

हरदोई देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के पास शाहजहांपुर रोड पर वसीम उर्फ सोनू पुत्र कासिम अली का केशव होंडा के सामने सिटी मोटर्स के नाम से वर्कशॉप है जहां देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, आग लगते ही बिल्डिंग से ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी, मामले की सूचना पुलिस सहित वर्कशॉप के मालिक को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था जिसको देखते हुए फायर अधिकारियों ने बिलग्राम शाहाबाद सहित हरदोई फायर स्टेशन से तीन अन्य गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया चार गाड़ियों ने आज पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया इस दौरान आसपास रह रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई फायर कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल वहीं वर्कशॉप के अंदर खड़ी सीएनजी से भारी दो कारों को भी बाहर निकल गया अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान जरूर लगाया जा रहा है फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का और नुकसान का पता चल पाएगा।
स्कूल बसों की फिटनेस की जांच, बिना पंजीकृत वाहनो का पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश
रितेश मिश्रा
हरदोई। आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेट में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चिहिंत क्रिटिकल कॉरिडोरों व अन्य मार्गो पर क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशनों पर दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सुरक्षित उपाय सुनिश्चित करायें तथा जिन स्थानों पर फ्लाई ओवर बनाये जा रहे है उनकी सर्विस लेनों पर पॉट होल्स भरकर बिटुमिनस कार्य तत्काल कराये और सर्विस लेनों को निरन्तर पैचरहित रखा जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिये कि नगर एवं अन्य मार्गो पर चलने वाले ई-रिक्शों व बसों पर वाहन संख्या, मार्ग आदि विवरण सहित क्यू आर कोड चस्पा करायें तथा ओवर लोड एवं ओवर हाईट चलने वाले वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही करें इसके साथ ही समस्त स्कूल बसों की फिटनेस की जांच करें बिना पंजीकृत वाहनो का पंजीकरण निरस्त करें। उन्होने ईओ नगर पालिका परिषद हरदोई को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थानों पर वेंडिग जोन निर्माण शीघ्र कराना सुनिश्चित करायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्राईवेट बसों का संचालन नगर के बाहर निर्धारित स्थानों से ही किया जाये तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करायें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, एआरटीओ अरविन्द कुमार, ईओ रामेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान व दीप प्रज्वलन कर दी डॉ अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
डॉ अंबेडकर के आदर्शों को जन जन पहुंचना ही प्राथमिकता

रितेश मिश्रा
हरदोई। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिले में स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
              इस अवसर पर डॉ अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आज हरदोई ग्रामीण मंडल के सैया पुरवा में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशा ने स्वच्छ कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। और साथ ही दीपोत्सव आयोजित किया गया। मुकुल सिंह आशा ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करऔर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।
कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया तथा आसपास के स्थानों को स्वच्छ बनाया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के संयोजक हरिहर बक्श, ग्रामीण मंडल महामंत्री राजू गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक सुभाष चंद्र गुप्ता, बूथ अध्यक्ष राजपाल वर्मा सहित कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
चोरी के पंपिंग सेट के साथ दो आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली शहर थाना छेत्र में पपिंग सेट चोरी होने के मामले में पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
       प्राप्त विवरण में 12 अप्रैल को सुनील कुमार पुत्र छोटेलाल ग्राम पिरोजा पुर मजरा बेहटी द्वारा थाना कोतवाली शहर पर तहरीर दी कि रौनक पुत्र सुभाष और शैलेन्द्र पुत्र जदुनाथ सर्वनिवासीगण ग्राम सौहा मजरा मझरेता थाना कोतवाली शहर द्वारा उसके खेत से पंम्पिंग सेट चोरी कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
      थाना कोतवाली शहर के उप निरीक्षक रोशन सिंह द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद  रौनक पुत्र सुभाष और शैलेन्द्र पुत्र जदुनाथ को चोरी किये गये पंम्पिग सेट सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
बालामऊ जंक्शन का कायाकल्प, महाप्रबंधक ने परखीं सुविधाएँ,

नए प्लेटफॉर्म के निर्माण को लेकर जताई कड़ी नाराजगी*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बालामऊ जंक्शन का सघन निरीक्षण किया। लगभग 50 मिनट तक चले इस हाई-प्रोफाइल दौरे के दौरान जीएम ने न केवल स्टेशन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा, बल्कि यात्री सुविधाओं में हो रही देरी और तकनीकी खामियों पर अधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाई। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा नए प्लेटफॉर्म का निर्माण रहा। जीएम ने नवनिर्मित मुख्य भवन का अवलोकन करते समय अधिकारियों से तीखे सवाल किए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि फरवरी माह में तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य भवन के ठीक पास नया प्लेटफॉर्म बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य न होने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और संबंधित विभाग को इस पर स्पष्टीकरण के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, रेलवे लाइनों और प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी यात्रियों, विशेषकर दैनिक यात्रियों और दिव्यांगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वीरेंद्र शुक्ला, दीपू शुक्ला, मनोज गुप्ता और अमित श्रीवास्तव सहित कई स्थानीय नागरिकों ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जीएम ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि यात्रियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।महाप्रबंधक अपनी विशेष निरीक्षण ट्रेन से दोपहर 12:01 बजे बालामऊ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरते ही उन्होंने सीधे मुख्य भवन, टिकट घर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का रुख किया। निरीक्षण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीएम ने एक-एक बिंदु की स्वयं जांच की। करीब 50 मिनट के सघन दौरे के बाद, दोपहर 12:51 बजे वह अपनी टीम के साथ हरदोई के लिए रवाना हो गए। जीएम के साथ इस दौरे में प्रमुख मुख्य अभियंता प्रेम सागर गुप्ता और मुरादाबाद मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि स्टेशन की साफ-सफाई में कोई कोताही न बरती जाए। आरपीएफ के भी जवान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करें। यात्री सुविधाओं और मूलभूत ढांचे के विकास में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी, आरपीएफ के जवान और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस ने आभूषण लुटकांड का चौथा आरोपी कार सहित किया गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।सवायजपुर थाना छेत्र निवासी बाइक सवार युवकों से ज़ेवर और फोन लूटने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।प्राप्त विवरण में 3 अप्रैल को राजवीर पुत्र श्री गोवर्धन निवासी ग्राम ऊंचागांव थाना हरपालपुर द्वारा तहरीर दी गई कि वह अपने भाई सोमपाल पुत्र गोवर्धन निवासी ऊंचा गांव थाना हरपालपुर व अपने साथी सुंदरम पुत्र संतराम सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर पंजा थाना हरपालपुर तीनों व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल से आभूषण गिरवी रखने हेतु शाहाबाद जा रहे थे। रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन, सैदापुर गांव के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इन्हें रोककर आभूषण व तीनों के मोबाइल फोन लूट लिए गए। इस सम्बन्ध में वादी राजवीर उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
      पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा टीम गठित कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
        थाना सवायजपुर के प्रभारी प्रिंस कुमार और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित कुलदीप पुत्र इच्छाराम निवासी ग्राम कामीपुर थाना शाहाबाद को एक कार (घटना में प्रयुक्त) सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।6 अप्रैल को सुंदरम पुत्र जगदेव निवासी ग्राम श्यामपुर बंजर थाना हरपालपुर, सत्यम उर्फ जयेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र श्यामू सिंह निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शाहाबाद,पंकज पुत्र रामलक्ष्मण निवासी ग्राम श्यामपुर बंजर थाना हरपालपुर को 01 मोबाइल फोन, 2500 रुपये नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
अलग अलग थाना पुलिस ने दो तमंचो सहित आरोपी किये गिरफ्तार

रितेश मिश्रा
हरदोई।में अवैध शस्त्र के निर्माण/बिक्री/परिवहन करने वालों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 12 अप्रैल को थाना कोतवाली देहात के उप निरीक्षक रामानंद मिश्रा द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रक्षपाल सिंह पुत्र स्व० रघुवीर निवासी ग्राम जजबासी थाना साण्डी को एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक मिस कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
    13 अप्रैल को थाना कछौना के उप निरीक्षक राज कुमार सिंह द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले की तलाश के दौरान अक्षय पुत्र किशनपाल रैदास निवासी ग्राम कीरतपुर कूड़ा थाना कछौना को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
         पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाने में शस्त्र अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया