बालामऊ जंक्शन का कायाकल्प, महाप्रबंधक ने परखीं सुविधाएँ,

नए प्लेटफॉर्म के निर्माण को लेकर जताई कड़ी नाराजगी*

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई:* उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बालामऊ जंक्शन का सघन निरीक्षण किया। लगभग 50 मिनट तक चले इस हाई-प्रोफाइल दौरे के दौरान जीएम ने न केवल स्टेशन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा, बल्कि यात्री सुविधाओं में हो रही देरी और तकनीकी खामियों पर अधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाई। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा नए प्लेटफॉर्म का निर्माण रहा। जीएम ने नवनिर्मित मुख्य भवन का अवलोकन करते समय अधिकारियों से तीखे सवाल किए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि फरवरी माह में तत्कालीन महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य भवन के ठीक पास नया प्लेटफॉर्म बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य न होने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और संबंधित विभाग को इस पर स्पष्टीकरण के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, रेलवे लाइनों और प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी यात्रियों, विशेषकर दैनिक यात्रियों और दिव्यांगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। ट्रेन पकड़ने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वीरेंद्र शुक्ला, दीपू शुक्ला, मनोज गुप्ता और अमित श्रीवास्तव सहित कई स्थानीय नागरिकों ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जीएम ने यात्रियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि यात्रियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए।महाप्रबंधक अपनी विशेष निरीक्षण ट्रेन से दोपहर 12:01 बजे बालामऊ स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरते ही उन्होंने सीधे मुख्य भवन, टिकट घर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का रुख किया। निरीक्षण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीएम ने एक-एक बिंदु की स्वयं जांच की। करीब 50 मिनट के सघन दौरे के बाद, दोपहर 12:51 बजे वह अपनी टीम के साथ हरदोई के लिए रवाना हो गए। जीएम के साथ इस दौरे में प्रमुख मुख्य अभियंता प्रेम सागर गुप्ता और मुरादाबाद मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि स्टेशन की साफ-सफाई में कोई कोताही न बरती जाए। आरपीएफ के भी जवान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करें। यात्री सुविधाओं और मूलभूत ढांचे के विकास में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी, आरपीएफ के जवान और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस ने आभूषण लुटकांड का चौथा आरोपी कार सहित किया गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।सवायजपुर थाना छेत्र निवासी बाइक सवार युवकों से ज़ेवर और फोन लूटने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।प्राप्त विवरण में 3 अप्रैल को राजवीर पुत्र श्री गोवर्धन निवासी ग्राम ऊंचागांव थाना हरपालपुर द्वारा तहरीर दी गई कि वह अपने भाई सोमपाल पुत्र गोवर्धन निवासी ऊंचा गांव थाना हरपालपुर व अपने साथी सुंदरम पुत्र संतराम सिंह निवासी ग्राम श्यामपुर पंजा थाना हरपालपुर तीनों व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल से आभूषण गिरवी रखने हेतु शाहाबाद जा रहे थे। रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन, सैदापुर गांव के सामने एक मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इन्हें रोककर आभूषण व तीनों के मोबाइल फोन लूट लिए गए। इस सम्बन्ध में वादी राजवीर उपरोक्त की तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
      पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा टीम गठित कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।
        थाना सवायजपुर के प्रभारी प्रिंस कुमार और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित वांछित कुलदीप पुत्र इच्छाराम निवासी ग्राम कामीपुर थाना शाहाबाद को एक कार (घटना में प्रयुक्त) सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।6 अप्रैल को सुंदरम पुत्र जगदेव निवासी ग्राम श्यामपुर बंजर थाना हरपालपुर, सत्यम उर्फ जयेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र श्यामू सिंह निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शाहाबाद,पंकज पुत्र रामलक्ष्मण निवासी ग्राम श्यामपुर बंजर थाना हरपालपुर को 01 मोबाइल फोन, 2500 रुपये नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।
अलग अलग थाना पुलिस ने दो तमंचो सहित आरोपी किये गिरफ्तार

रितेश मिश्रा
हरदोई।में अवैध शस्त्र के निर्माण/बिक्री/परिवहन करने वालों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 12 अप्रैल को थाना कोतवाली देहात के उप निरीक्षक रामानंद मिश्रा द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रक्षपाल सिंह पुत्र स्व० रघुवीर निवासी ग्राम जजबासी थाना साण्डी को एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस व एक मिस कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
    13 अप्रैल को थाना कछौना के उप निरीक्षक राज कुमार सिंह द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले की तलाश के दौरान अक्षय पुत्र किशनपाल रैदास निवासी ग्राम कीरतपुर कूड़ा थाना कछौना को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
         पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाने में शस्त्र अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया
बहलोलपुर में शिक्षक चौपाल: निपुण भारत लक्ष्य और गुणवत्ता शिक्षा पर जोर

रितेश मिश्रा
हरदोई संडीला विकास खंड बेहंदर के अंतर्गत न्याय पंचायत बहलोलपुर में सोमवार को ‘शिक्षक चौपाल’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, निपुण भारत मिशन की प्रगति और विद्यालयों में जन-सहभागिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश राम एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को समाज का दर्पण बताते हुए नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक भोला शंकर और श्रवण कुमार ने शिक्षकों को समाज और विद्यार्थियों से मजबूत जुड़ाव बनाए रखने की सीख दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्र मोहन ने नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता बताई। एआरपी टीम की वर्तिका सिंह, महेंद्र पटेल और पारुल मिश्रा ने बाल वाटिका, डिजिटल लर्निंग, डीबीटी तथा टीएलएम के प्रभावी उपयोग पर शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में अनुराग गुप्ता, ललित किशोर, रामलाल, जितेंद्र सिंह, देशराज सिंह व कल्पना यादव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन संकुल शिक्षक सुधीर कुमार ने किया। अंत में सभी ने शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने का
गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क .
रितेश मिश्रा
हरदोई:  में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली शहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सुरसा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 179/25 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित अभियुक्त धीरज गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता निवासी ग्राम काईमऊ थाना बघौली जनपद हरदोई के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी हरदोई के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अभियुक्त के दो मंजिला भवन को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹2,25,14,000 आंकी गई है। बताया गया कि अभियुक्त ने चोरी जैसे अपराधों से अर्जित धन से यह संपत्ति बनाई थी।

*कुर्क की गई संपत्ति का विवरण:*

स्थान: ग्राम बम्हना खेड़ा, तहसील सदर, जनपद हरदोई
स्थिति: लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित
गाटा संख्या: 270/0.7180 एवं 273/0.1900
कुल रकबा: 0.9080 हेक्टेयर (जिसमें 1/8 भाग पर निर्माण)
संपत्ति: दो मंजिला भवन
अनुमानित कीमत: ₹2,25,14,000

*कार्रवाई में शामिल टीम*

*#राजस्व टीम:*
नायब तहसीलदार – संतोष कुमार
राजस्व निरीक्षक – अतुल कुमार शुक्ल
लेखपाल – समिष्टा गुप्ता
संग्रह अमीन – नवीन शुक्ल

*पुलिस टीम (कोतवाली शहर):*
प्रभारी निरीक्षक – संजय कुमार त्यागी
उप निरीक्षक – रामशंकर पाण्डेय
कांस्टेबल – सुधीर गंगवार

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ सजीव प्रसारण
भारी संख्या में महिलाओं की दर्ज हुई उपस्थिति*

रितेश मिश्रा
हरदोई भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण संपन्न हुआ। जिला कार्यालय पर  भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता के साथ सजीव देखा। कार्यक्रम के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रेमवती ने महिला आरक्षण पर भविष्य के फैसले काे लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह निर्णय विकसित भारत की एक मजबूत कड़ी साबित होगा।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि वर्ष 2023 में नई संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में पहला कदम उठाया गया था और अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसे प्रभावी रूप से देश में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान का समापन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पास होने से महिलाओं को नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा तथा महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का मजबूती से निर्वहन कर सकेंगी। कहा की यह ऐतिहासिक निर्णय भारतीय लोकतंत्र में नारी शक्ति के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक है। 'संकल्प से सिद्धि' का यह मंत्र महिलाओं को निर्णायक नीति-निर्माता के रूप में स्थापित करता है। लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण सुनिश्चित करना राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे शासन में लैंगिक समानता और ज़मीनी मुद्दों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह कानून नारी के सामर्थ्य पर भरोसे का प्रमाण है।
जिलाध्यक्ष ने नारी शक्ति को समर्पित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा किया। कहा कि सभी कार्यक्रम १५ से २० अप्रैल तक आयोजित होंगे।
* जनपद की प्रत्येक विधानसभाओं में नारी शक्ति सम्मेलन
* जिला मुख्यालय पर नारी शक्ति पदयात्रा
* जिला मुख्यालय पर नारी शक्ति श्रृंखला
* मिस्ड कॉल अभियान ( मोबाइल नंबर - 9667173333)
* बाइक रैली
* सांस्कृतिक कार्यक्रम
* प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं पॉडकास्ट
* नारी शक्ति मार्च
* नारी शक्ति विजय दौड़
कार्यक्रम मे जिला मंत्री नीतू चंद्रा, अदिति कुशवाहा, दीपा विश्वास, रामनंदिनी, नगर मंत्री प्रियंका सिंह, निधि सिंह, बाबी ओमर, शोभना सिंह, सुहाना जैन, परिषा तिवारी, चेतना शुक्ला, पुष्पा देवी, रीना गुप्ता,  अनुपमा सिंह सहित जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, सौरभ गौर, जिला मंत्री निर्देश राजपूत मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया  सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक, मुकुल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदुमन आनंद मिश्रा एवं बड़ी संख्या मे सामजिक महिला कार्यक्रत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जन सनुवाई मे सुनी 107 शिकायतें
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 107 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
बिलग्राम नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,

रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम। नगर पालिका परिषद बिलग्राम में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज हर्षोल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अवनीत शर्मा "टोनू", आलोक मौर्य "टीनू", अनुराग मिश्रा, आरती गुप्ता एवं विजय वाल्मीकि ने सभासद पद की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
शपथ नन्हे राम (उपजिलाधिकारी बिलग्राम) द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में अनिल सिंह राठौर, रमेश वर्मा, नीरज गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, मंगतराम अर्कवंशी, वन्दना तिवारी समेत अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि आशीष सिंह आशू ने अपने संबोधन में सभी नव-नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सभी सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरदोई डीएम ने लिया संज्ञान: जर्जर सई नदी भैंसटा पुल पर कार्रवाई शुरू, बरसात से पहले प्रशासन सतर्क


पानी के प्रवाह में बाधा दूर करने के लिए टूटान कार्य प्रारंभ, बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी तेज

विनोद गुप्ता
हरदोई पिहानी कस्बे  में लंबे समय से जर्जर स्थिति में खड़े सई नदी के भैंसटा पुल को लेकर आखिरकार प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लेते ही पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाने का कार्य तेज़ी से प्रारंभ करा दिया गया है। इस पहल से अब नदी के जल प्रवाह में आ रही बाधा दूर होगी और बरसात के मौसम में संभावित जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि पुल की जर्जर हालत के कारण नदी का पानी रुक-रुक कर बह रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
बरसात के मद्देनज़र प्रशासन ने पहले ही सतर्कता बरतते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते उठाए गए इस कदम से न केवल जल निकासी सुचारु होगी, बल्कि आसपास के गांवों और खेतों को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा

"जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जर्जर पुल को हटाने का कार्य शुरू कराया गया है। बरसात में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
नहर में नहाने गए पुलिस कर्मी का 20 घंटे  बाद  मिला शव

मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

विनोद गुप्ता

हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिसकर्मी कुछ अपने  साथियों के साथ नहर में नहाने गए थे, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी कथित रूप से गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग पर चल रहे पुलिसकर्मी गौरव उर्फ़ राजन टड़ियावां क्षेत्र में रसूलापुर के सामने नहर में नहाने पहुंचे थे। उनके डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों और एस डी आर एफ टीम की मदद से शव को बीस घंटे बाद तलाश लिया गया है वहीं शव पोस्टमार्टम है भेजा गया