हरदोई रेडक्रॉस ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200 से अधिक मरीजों को मिला लाभ
राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ,
रितेश मिश्रा
हरदोई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दिया निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व स्वास्थ्य सेवाएं
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रेडक्रॉस भवन परिसर में आज निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और समय-समय पर इनका आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
शिविर में हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी, पेट रोग, ऑर्थोपेडिक एवं सामान्य रोगों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। इस अवसर पर 200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में चरक अस्पताल लखनऊ के सीईओ प्रदीप सिंह चौहान, रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ रमेश अग्रवाल, डॉ सुरेश अग्निहोत्री, सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अलका गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, महेश चंद्रा, बॉबी ओमर, आशुतोष गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, सुधीर अवस्थी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
1 hour and 19 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k