एस.डी.एम के आश्वाशन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त    
                  

हरदोई ! बिलग्राम तहसील क्षेत्र के परौली स ई नदी पुल पर बिगत 10 दिन से कुरसठ बुजुर्ग देहात क्षेत्र के पट्टा धारको द्वारा अपने पट्टा पर कब्जा पाने के लिए किए जा रहे धरना प्रदर्शन के 11वे दिन  शुक्रबार को एस डी एम हरेराम, नायब तहसीलदार अनेक सिंह ,कानून गो अहिबरन लाल कानून गो शिवसिंह ,लेखपाल कपिल  लेखपाल नीरज अस्थाना   क्षेत्रीय लेखपाल जमाल अहमद एवं बडी तादात मे  राजस्व  एव़  पुलिस बल के साथ मौके पर पहमंचकर पट्टा धारक  रामस्वरूप पुत्र छुट्टा, अशोक पुत्र रामखेलावन,फकीरे पुत्र मटरे (दो पट्टे) , बाबू पुत्र महादीन,तिलक पुत्र बेचेलाल सहित छः पट्टे धारकों के समक्ष उपजिला अधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व कर्मियो को उनकी भूमि से अबैध कब्जा हटबाने के निर्देश दिए और उन्होने  से कहा कि पैमाइश कराकर मेडबंदी करा कर पट्टे धारकों को कब्जा दिलाया जाए इस मौके पर  रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पाण्डेय, समाजसेवी -अभिषेक पटेल, भाकियू इंडिया जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित, अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तर प्रदेश संयोजक के ओमप्रकाश, किसान अधिकार पंचायत जिला संयोजक देवीचरण पटेल आदि मौजूद रहे !!
संविलियन विद्यालय  में वार्षिकोत्स्व, परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी विकासखंड की न्याय पंचायत करीमनगर  के संविलियन विद्यालय करीमनगर में वार्षिकोत्स्व एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आदर्श अध्यापक डा कालीचरण, ए आर पी सत्येन्द्र वैश्य, संकुल शिक्षक अनिल मिश्रा    ने मां सरस्वती के चित्र पर  माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। संकुल शिक्षक अनिल मिश्रा ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने 5 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों का बाल वाटिका कक्षा में नामांकन  कराएं। जो भी बच्चे शिक्षा से वंचित है अथवा ड्रॉप आउट हैं ,ऐसे बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराकर उनके भविष्य का निर्माण करें।
प्रधानाध्यापक मंजुलता वर्मा ने  बताया कि जनपद में 1002 विद्यालय निपुण विद्यालय घोषित किए गए हैं।जिसमे करीमनगर विद्यालय को भी निपुण घोषित किया गया है प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से नियमित अपने पाल्य को स्कूल भेजनें की अपील की |।
नोडल संकुल शिक्षक रमेश चंन्द्र वर्मा ने  विद्यालय की शैक्षिक स्थिति तथा उपलब्धियां पर चर्चा की। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों तथा शैक्षिक उपलब्धि के आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा कालीचरण एवं संकुल शिक्षक अनिल मिश्रा द्वारा कक्षाओ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया एवं उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र भेंट करके उनका सम्मान किया गया,| बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन    अनुपमा कपूर     ने किया। कार्यक्रम में प्र0अ0 मंजुलता वर्मा संकुल शिक्षक अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे |आज के कार्यक्रम मे विद्यालय स्टॉफ से कृष्ण मोहन मिश्रा, अर्चना अवस्थी, निशात खानम, सुशीला, अनुपमा कपूर,आयुषी जौहर, नीलम देवी राम कृष्ण मिश्रा,कविता देवी आदि की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष मुन्नालाल सदस्य कौशल कुमार, पुत्तू लाल, नीरजकुंअर, रावेन्द्र, , मुन्नालाल आदि अभिभावक गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन जलपान से हुआ
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में सड़कों के नामकरण की मांग
रितेश मिश्रा

हरदोई सवर्ण चेतना सभा ने राज्यपाल को राजभवन में अनुरोध पत्र दिया जिसमें गांवों के मार्गों को सेनानियों के नाम से जोड़ने का प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान को लेकर सवर्ण चेतना सभा ने राज्यपाल को अनुरोध पत्र भेजा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्र (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ) की ओर दिये गए पत्र में मांग की गई है कि जिन गांवों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों या लोकतंत्र सेनानियों का निवास रहा है, वहां जाने वाले मार्गों का नाम उनके नाम पर रखा जाए।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में सेनानियों के योगदान को व्यापक स्तर पर सामने लाया गया। ऐसे में प्रदेश स्तर पर भी स्थायी रूप से उनके सम्मान के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। संगठन का मानना है कि मार्गों का नामकरण किए जाने से न केवल स्थानीय लोगों में गर्व की भावना बढ़ेगी, बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी इन महान व्यक्तित्वों के योगदान से परिचित हो सकेंगे।

सवर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों ने इस पहल को ‘अमृत काल’ में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राज्यपाल से इस प्रस्ताव पर गम्भीरता से विचार कर प्रदेशभर में इसे लागू करने की अपील की है।
हरदोई में जाम से मिलेगी राहत: शहर से बाहर शिफ्ट होंगे निजी बस अड्डे .
हरदोई। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। हरदोई के जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के भीतर संचालित सभी निजी बस अड्डों को अब शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।
प्रशासन की ओर से इस योजना के तहत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नए बस अड्डों के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इन स्थानों पर भूमि समतलीकरण (मिट्टी भराई) का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द ही बसों का संचालन नए निर्धारित स्थलों से शुरू कियजा सके। अधिकारियों के मुताबिक, इस निर्णय के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम में काफी कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू होगी। साथ ही यात्रियों को भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बस स्टैंड की सुविधा मिल सकेगी।
शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने वाले प्रमुख रूटों में हरदोई-लखनऊ, सांडी, हरपालपुर, बिलग्राम, सीतापुर, शाहजहांपुर और पिहानी मार्ग शामिल हैं। इन सभी रूटों पर संचालित निजी बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके से नए स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्य को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि शहर की सुगमता और सुंदरता में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे
जनसुनवाई की शिकायतों का हो न्याय पूर्ण निस्तारण
हरदोई।शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पीड़ितों की शिकायतों को सुनते हुए अधिनस्थों को न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
  पुलिस कार्यालय पर न्याय पाने की आस में आये पीड़ितों से उन्होंने पुलिस कार्यालय तक आने की वजह भी जानी और सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्र का गहनता से अवलोकन कर सम्बंधित अधीनस्थ को कार्यवाही के लिए अग्रसारित किया।इस अवसर पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेताया है कि थाने आने वाले पीड़ितों की तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनका न्यायपूर्ण निस्तारण किया जाए।ताकि पीड़ितों को पुलिस कार्यालय तक न्याय के लिए भटकना न पड़े।
आजाद समाज पार्टी के सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

हरदोई संडीला आजाद समाज पार्टी द्वारा ग्राम सभा रैसों में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का आयोजन लोकसभा प्रभारी (मिश्रिख) अजय चौधरी के संयोजन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों—प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम और प्रदेश सचिव आदिल नसीम सिद्दीकी द्वारा 160 विधानसभा (मिश्रिख) के पार्टी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करने के साथ हुई।सम्मेलन में मंडल संयोजक सोहेल सिद्दीकी, भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक संगम मौर्य, उन्नाव जिला अध्यक्ष राज चौधरी तथा हरदोई जिला अध्यक्ष मूलचंद आजाद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, जिनमें उसराहा के प्रधान अफसर गाजी, अभिषेक कुमार वर्मा, नवनीत चौधरी, दयाराम, सचिन गौतम, सुनीता गौतम, राजू गौतम और अंकित गौतम समेत कई नाम शामिल रहे। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिसमें यास्मीन नाज़, माया देवी, मीना देवी, पूनम मौर्य और बबली देवी प्रमुख रहीं।
सम्मेलन में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, पंचायत चुनाव न कराए जाने के मुद्दे पर विरोध तथा धार्मिक स्वतंत्रता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही बहुजन, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समाज के बीच एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ताओं और वॉलिंटियर्स का अहम योगदान रहा। अंत में लोकसभा प्रभारी अजय चौधरी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।