संविलियन विद्यालय में वार्षिकोत्स्व, परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी विकासखंड की न्याय पंचायत करीमनगर के संविलियन विद्यालय करीमनगर में वार्षिकोत्स्व एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आदर्श अध्यापक डा कालीचरण, ए आर पी सत्येन्द्र वैश्य, संकुल शिक्षक अनिल मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। संकुल शिक्षक अनिल मिश्रा ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने 5 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों का बाल वाटिका कक्षा में नामांकन कराएं। जो भी बच्चे शिक्षा से वंचित है अथवा ड्रॉप आउट हैं ,ऐसे बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराकर उनके भविष्य का निर्माण करें।
प्रधानाध्यापक मंजुलता वर्मा ने बताया कि जनपद में 1002 विद्यालय निपुण विद्यालय घोषित किए गए हैं।जिसमे करीमनगर विद्यालय को भी निपुण घोषित किया गया है प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से नियमित अपने पाल्य को स्कूल भेजनें की अपील की |।
नोडल संकुल शिक्षक रमेश चंन्द्र वर्मा ने विद्यालय की शैक्षिक स्थिति तथा उपलब्धियां पर चर्चा की। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों तथा शैक्षिक उपलब्धि के आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा कालीचरण एवं संकुल शिक्षक अनिल मिश्रा द्वारा कक्षाओ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया एवं उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र भेंट करके उनका सम्मान किया गया,| बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा कपूर ने किया। कार्यक्रम में प्र0अ0 मंजुलता वर्मा संकुल शिक्षक अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे |आज के कार्यक्रम मे विद्यालय स्टॉफ से कृष्ण मोहन मिश्रा, अर्चना अवस्थी, निशात खानम, सुशीला, अनुपमा कपूर,आयुषी जौहर, नीलम देवी राम कृष्ण मिश्रा,कविता देवी आदि की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष मुन्नालाल सदस्य कौशल कुमार, पुत्तू लाल, नीरजकुंअर, रावेन्द्र, , मुन्नालाल आदि अभिभावक गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन जलपान से हुआ
1 hour and 32 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k