डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर शुभांगी हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ राजेश गौतम का अनोखा कदम,गरीब-मजबूर का निःशुल्क सर्जरी का निर्णय*

सुल्तानपुर,भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर सुल्तानपुर के शुभांगी हॉस्पिटल ने अनोखा निर्णय लिया है। पूरे अप्रैल माह को यहां भीम राव अम्बेडकर माह के रूप में मनाया जाएगा,इसके तहत इस हॉस्पिटल में यहां गरीब और असहाय मरीजों की निःशुल्क सर्जरी की जाएगी,साथ ही जांच और दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी। इसका उद्घाटन आज एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। दरअसल नगर कोतवाली के डिहवा पर स्थित शुभांगी हॉस्पिटल ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर संचालक डॉ राजेश गौतम ने अनोखा निर्णय लिया है। पूरे अम्बेडकर माह में यह। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों का निःशुल्क सर्जरी की जाएगी। इसी का शुभारंभ आज सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उद्घाटन करने के बाद एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान से गरीबों को इलाज में सहूलियत मिलेगी, इस अवसर पर उन्होंने डॉ राजेश गौतम को बधाई दी। वहीं हॉस्पिटल के संचालक ने डॉ राजेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर ये शिविर लगाया गया है। इसमें मरीजों को जांच और दवाएं भी निःशुल्क दी जाएंगी। इनकी माने तो पिछले 10 वर्ष से ये मुहिम चलाया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से परेशान लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसके तहत मरीज को एक बार आकर हॉस्पिटल में दिखाना पड़ेगा।
स्मार्ट मीटर और गैस महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*
10 दिनों के भीतर कार्यवाही हो सुनिश्चित अन्यथा आंदोलन को करेंगे तेज : अभिषेक सिंह राणा।

सुल्तानपुर। स्मार्ट मीटर की जबरन स्थापना तथा घरेलू गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया, जिसमें शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की सक्रिय उपस्थिति रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक जोरदार नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।स्मार्ट मीटर बनाने व लगाने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। किसी भी मीटर रीडर की नौकरी न छीनी जाए। घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कर बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल वसूले जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर मांगें न माने जाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत से आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि रसोई तक महंगाई की मार पहुंच चुकी है और गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद व जिला महासचिव अतहर नवाब ने स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की आशंका है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। युवा कांग्रेस नेता मानस तिवारी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता सड़कों पर उतरने को विवश हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेता सुब्रत सिंह सनी ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है, यदि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
स्टेडियम में नए सत्र में तरण ताल का उद्घाटन नामांकन प्रारंभ
*तैराकी में कैरियर बनाएं युवा खेलो को बढ़ावा देने को सरकार तत्पर - चंदन नरायन सिंह भाजपा उपाध्यक्ष*

सुल्तानपुर l जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नए सत्र में तरण ताल का उद्घाटन किया गया l मुख्य अतिथि चंदन नरायन सिंह विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम सिंह एडवोकेट राकेश सिंह ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया l कई वर्षों से बंद पड़े तरण ताल विगत वर्ष से संचालित हो रहा है जिसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला l जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि तैराकी में प्रशिक्षक आनंद श्रीवास्तव लाइफ सेवर चंचल भट्टाचार्य की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण के साथ भविष्य बनाने का मौका मिलेगा l इस अवसर पर स्टेडियम कोच प्रदीप यादव प्रवीण मिश्र राम नरेश फ़ायज़ा मौजूद रही l
मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का किया शुभारम्भ
सुलतानपुर, ।जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वीबीडी के नोडल अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को संचारी रोगों की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात जनजागरूकता के उद्देश्य से रैली निकाली गई, जिसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिकाएं, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, सफाई कर्मचारी, शहरी क्षेत्र की आशा बहुएं तथा स्वास्थ्य विभाग एवं वीबीडी नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
जागरूकता रैली के दौरान मच्छरों के घनत्व को कम करने हेतु उपयोग में लाई जाने वाली फॉगिंग मशीन तथा लार्वारोधी रसायनों के छिड़काव में प्रयुक्त नैपसैक पंप का प्रदर्शन भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल 2026 तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद की सभी आशा कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, लक्षणों की पहचान एवं उपचार संबंधी सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियानh के तहत दिमागी बुखार सहित विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायतीराज, ग्राम विकास, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, समाज कल्याण एवं सूचना विभाग संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान के दौरान अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि जनपद को संचारी रोगों से सुरक्षित बनाया जा सके।
दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मंत्र
*सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से संगठन होगा मजबूत – विजय रघुवंशी*

*तीन मण्डलों मोतिगरपुर, सेमरी व गोसैसिंहपुर में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न*

सुलतानपुर। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत सेमरी, गोसैसिंहपुर व मोतिगरपुर मण्डलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को विचारधारा, कार्यपद्धति व बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई।मोतिगरपुर मण्डल के अंतिम सत्र में जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया, नमो व सरल एप तथा एआई के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि देश में करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं।जबकि 65 करोड़ लोग सोशल मीडिया के यूजर्स हैं।
विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने सरकार की उपलब्धियों व क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वक्ताओं पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, डॉ.आर.ए.वर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह,घनश्याम चौहान,संदीप सिंह व संजय उपाध्याय ने वैचारिक अधिष्ठान,पार्टी का इतिहास,कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन एवं सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।वर्ग अधिकारी रूपेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष डॉ विनय प्रजापति,डॉ आरके विश्वास, विनोद कुमार सिंह, डॉ गौतम, बब्बन चौबे, पूर्व प्रमुख कौशल सिंह आदि ने प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय योगदान दिया।वर्ग में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मंत्र
*सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से संगठन होगा मजबूत – विजय रघुवंशी*

*तीन मण्डलों मोतिगरपुर, सेमरी व गोसैसिंहपुर में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न*

सुलतानपुर। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत सेमरी, गोसैसिंहपुर व मोतिगरपुर मण्डलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ।सात सत्रों में कार्यकर्ताओं को विचारधारा, कार्यपद्धति व बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई।मोतिगरपुर मण्डल के अंतिम सत्र में जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने सोशल मीडिया, नमो व सरल एप तथा एआई के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि देश में करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं।जबकि 65 करोड़ लोग सोशल मीडिया के यूजर्स हैं।
विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने सरकार की उपलब्धियों व क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वक्ताओं पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, डॉ.आर.ए.वर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह,घनश्याम चौहान,संदीप सिंह व संजय उपाध्याय ने वैचारिक अधिष्ठान,पार्टी का इतिहास,कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन एवं सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।वर्ग अधिकारी रूपेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष डॉ विनय प्रजापति,डॉ आरके विश्वास, विनोद कुमार सिंह, डॉ गौतम, बब्बन चौबे, पूर्व प्रमुख कौशल सिंह आदि ने प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय योगदान दिया।वर्ग में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
59 आंगनवाडी केन्द्रो का लोकार्पण 6 आंगनवाडी कार्यकत्री एवं 136 आंगनवाडी सहायिका को नियुक्ति पत्र एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन का वितरण कार्
सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण तथा आंगनवाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण/शिलान्यास आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आंगनवाडी केन्द्रों के नवीन भवनों की डिजाइन के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि पूरी शुचिता के साथ नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि जब आप ईमानदारी से काम करेंगे और कठिन परिश्रम करेंगे तो सफलता जरूर मिलती है। ऐसे में अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी है कि वो भी बिना किसी भेदभाव के काम करें और अपने कर्तव्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाएं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आंगनबाड़ी की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह है। जिस तरह मां यशोदा ने बच्चों का पालन पोषण किया वैसे ही आपकी भी जिम्मेदारी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख करें। याद रखें कि जब भी भगवान श्री कृष्ण का नाम आता है तो मां यशोदा का भी नाम आता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार जताते हुए प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ये दिन प्रदेश की प्रगति का दिन है। महिला आत्मशक्ति का दिन है। इस मौके पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला  ने कहा ये ऐतिहासिक पल आया है। ये बाल शक्ति और मातृ शक्ति का पत्र है। सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ आप मां के रूप में सेविका भी हैं। अपने दायित्व को सरकारी सेवा तक ही सीमित न समझे। इसी क्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में 59 आंगनवाडी केन्द्रो का लोकार्पण एवं 06 आंगनवाडी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र वितरण तथा 136 आंगनवाडी सहायिका की नियुक्ति सम्पन्न कराई गयी इसी प्रकार जनपद में कार्यरत मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन का वितरण  जनप्रतिनिधिगण की अध्यक्षता में कराई गयी उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी सुना गया ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विधायक सुलतानपुर  विनोद सिंह विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय विधायक लम्भुआ  सीताराम वर्मा  एवं  नगर पालिका अध्यक्ष  प्रवीण कुमार अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य विकास अधिकारी श्री विनय सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी प्रवीण कुमार विश्वकर्मा सीडीपीओ लम्भुआ अजीत कुमार सीडीपीओ बल्दीराय राजेन्द्र प्रसाद सीडीपीओ धनपतगंज पूजा त्रिपाठी सीडीपीओ जयसिंहपुर ममता नायक सीडीपीओ दूबेपुर डीसी उमेंश तिवारी कनिष्ठ सहायक नवनीत श्रीवास्तव डीपीए अमर पाल सहित अन्य कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे !!
स्कूल चलो अभियान का समारोह सत्र 2026-27 का आयोजन


सुलतानपुर ,उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट, दूबेपुर,सुलतानपुर के परिसर में किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय एम.एल.सी.शैलेन्द्र प्रताप सिंह,माननीय विधायक विनोद सिंह व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया l पी.एम.श्री प्रा.वि.दूबेपुर के बच्चों ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की l उच्च प्राथमिक विद्यालय उघडपुर भटपुरा व प्रा.वि. तुराबखानी के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान पर नाटक प्रस्तुत करके उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया l  माननीय एम. एल. सी. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि *बेसिक शिक्षा,बच्चों के सीखने की नींव होती है l इसलिए सभी बच्चों को सीखने का अवसर देने के लिए शत - प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराना हम सभी की जिम्मेदारी है l सभी बच्चों को विद्यालय में खेल विधि से व करके सीखने का अधिक से अधिक अवसर मिले, इसे सभी विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाए l माननीय विधायक विनोद सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालयों में देश के भविष्य का निर्माण होता है, इसलिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जरुरी है l आपने आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से बेसिक शिक्षा में हो रहे बेहतर बदलाव की सराहना की l मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने स्कूल चलो अभियान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि आज बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों का चयन राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति , नवोदय व विद्या ज्ञान जैसी परीक्षाओं में हो रहा है,यह बेसिक शिक्षा में हो रहे बदलाव का शुभ संकेत है। आपने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों से सम्पर्क करने का सुझाव दिया। स्कूल चलो अभियान के संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने माननीय मुख्यमंत्री जी के शुभकामना संदेश को पढ़कर उपस्थित जनसमुदाय को सुनाते हुए कहा कि सभी बच्चे पढ़ें व आगे बढ़े यही हमारे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य है। आपने उपस्थित जनसमुदाय से शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी विद्यालय में कराने की अपील की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने कहा कि बच्चे रोज स्कूल आयें इसके लिए शिक्षक विद्यालय में ऐसा शिक्षण करें कि बच्चों को पढ़ने में आनंद आए l जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र यादव ने बेसिक शिक्षा में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बालिका शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की। जिला समन्वयक योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक अभिभावकों से सम्पर्क करके बच्चों का नामांकन अपने विद्यालय में करेंगे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा टी.एल.एम. स्टाल व विज्ञान माडल का अवलोकन करते हुए बच्चों व शिक्षकों से विद्यालय में पठन- पाठन पर संवाद किया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत दो प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों को गिफ्ट व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया l खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर राम तीर्थ वर्मा,जिला समन्वयक योगेन्द्र कुमार मिश्र, श्याम सुंदर यादव ने स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की व्यवस्था में सराहनीय सहयोग किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप पाण्डेय, रमेश तिवारी, राजीव मिश्र, फिरोज अहमद एस. आर. जी. सत्यदेव पाण्डेय, एस.आर.जी.सुनील कुमार सिंह तथा पंकज कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, इरफान, चन्द्र प्रकाश, राकेश, प्रेम, राजनाथ,वृजेश सिंह, अनुपम शुक्ला, कांती सिंह, मिनी पाण्डेय, प्रतिमा यादव तथा समस्त एआरपी व शिक्षक संकुल दूबेपुर ने सक्रिय योगदान दिया। स्कूल चलो अभियान समारोह का संचालन दीपिका द्विवेदी व अनिल यादव ने किया l
सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का सफल आयोजन किया गया

इस शैक्षणिक कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव, सहायक आचार्य एनॉटमी विभाग द्वारा “सीखने एवं न्यूरोप्लास्टिसिटी की न्यूरोएनाटॉमी” विषय पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने बताया कि सीखना मस्तिष्क की वह प्रक्रिया है जिसमें अनुभव के आधार पर ज्ञान, कौशल और व्यवहार में परिवर्तन होता है, जबकि न्यूरोप्लास्टिसिटी मस्तिष्क की वह क्षमता है जिससे वह स्वयं को संरचनात्मक एवं कार्यात्मक रूप से परिवर्तित कर सकता है।

व्याख्यान में मस्तिष्क के प्रमुख भागों जैसे हिप्पोकैम्पस, अमिग्डाला, प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स, सेरेबेलम एवं बेसल गैंग्लिया की भूमिका, सिनैप्टिक प्लास्टिसिटी (दीर्घकालिक सुदृढ़ीकरण एवं दीर्घकालिक अवसाद), तथा इसके आणविक एवं संरचनात्मक तंत्रों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही इसके नैदानिक महत्व—जैसे स्ट्रोक के बाद रिकवरी, मस्तिष्क चोट के पुनर्वास एवं न्यूरोलॉजिकल रोगों में इसकी भूमिका—पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में डॉ. प्रियंक वर्मा, प्राचार्य ,  वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव , डॉ. सुपर्णा , डॉ. आर. के. तिवारी  सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, वरिष्ठ रेजिडेंट, कनिष्ठ रेजिडेंट एवं इंटर्न्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यह सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
सत्र के पहले दिन तिलक व पुष्पवर्षा कर बच्चों का किया गया स्वागत
आज दिनांक 1 अप्रैल को शिक्षा सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस को स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा में बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्पववर्षा करके स्वागत किया गया। भदैया विकास खंड अंतर्गत कंपोजिट स्कूल खानीपुर में  प्रधानाध्यापक हनुमंत कुमार सिंह ने प्रात: प्रार्थना सभा में माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके पश्चात शिक्षक शक्ति प्रकाश पाठक ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर , पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सभी बच्चों से प्रतिदिन समय से विद्यालय आने और नामांकन को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात सभी बच्चों को संचारी रोग निवारण संबंधी शपथ ग्रहण भी कराया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बरसाती यादव एवं  शिक्षक संदीप गुप्ता, विजय कुमार, शिक्षामित्र सत्येंद्र सिंह, शिक्षिका भानुमती वर्मा, अनु शुक्ला, एवं रसोइया मोतीलाल व सावित्री देवी उपस्थित रही।