बेल्थरा रोड से आज़मगढ़ के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू , पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिखाया झंडी
बेल्थरा रोड (बलिया) से आज़मगढ़ के लिए नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोरख पासवान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। साथ ही ड्राइवर को इस सुखद यात्रा के लिए माला पहनाकर स्वागत किया । यह सेवा प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशानुसार शुरू की गई है।जानकारी के अनुसार, यह बस प्रतिदिन सुबह 7 बजे बेल्थरा रोड से प्रस्थान करेगी। मार्ग में बस बेलौली, उधरन, भीमपुरा, रतनपुरा और मऊ होते हुए आज़मगढ़ पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह बस शाम 4 बजे आज़मगढ़ से चलकर पुनः बेल्थरा रोड पहुंचेगी।
स्थानीय लोगों के लिए यह बस सेवा काफी सुविधाजनक साबित होगी,क्योंकि मऊ के लिए बस सेवा सिर्फ प्राइवेट थी। अब सरकारी बस होने से मरीजों को काफी सहुलियत मिलेगा और क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बेहतर विकल्प मिलेगा। यात्रियों ने इस नई सेवा की शुरुआत पर खुशी जाहिर की है।






कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अमित जायसवाल जैसे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता को नगर पंचायत में जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित जायसवाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।
बलिया। आस्था, श्रद्धा और सेवा की इस पावन घड़ी में बलिया जिले ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु गंगा में पुण्य स्नान कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जिले के समाजसेवी युवाओं ने मानवता की गंगा बहा दी।
कदम चौराहा से गंगा घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 2 बजे तक लगातार 20 हज़ार से अधिक भोजन पैकेटों और प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को डिब्बाबंद भोजन प्रेम और आदर के साथ बांटा गया। ठंडी रात और भारी भीड़ के बावजूद युवाओं का जोश और सेवा भावना देखते ही बनती थी।
इस सेवा अभियान का नेतृत्व ग्रैंड महाराजा परिवार की ओर से किया गया, जिसके मुखिया सुधांशु सागर मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ रोशन राय, राज गुप्ता, अभिषेक सिंह, उमेश राय सहित कई समाजसेवी साथी इस आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
1 hour and 47 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.3k