आजमगढ़ : भाजपा जिला कार्यालय पर नव मनोनीत सभासदों का हुआ भव्य स्वागत, पट्टा पहनाकर किया सम्मान
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लालगंज जिला अध्यक्ष बिनोद राजभर के नेतृत्व में सरकार द्वारा लालगंज के 8 नगर पंचायतों के मनोनीत नगर पंचायत सभासदों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवमनोनीत सभासदों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिनोद राजभर ने कहा कि सरकार द्वारा मनोनीत किए गए सभासद जनता और शासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सभासदों से अपेक्षा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ खड़ी रहती है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अपने अनुशासन और समर्पण के लिए जानी जाती है, और यही कारण है कि आज पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीत रही है।
कार्यक्रम में माहुल नगर पंचायत के मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल आशु , शिवा शर्मा ,बिंदेश्वरी ठाकुर ,गोबिन्द यादव, कमला प्रसाद प्रजापति ,मनीष सोनकर , शिव कुमार सोनकर ,दीपक मोदनवाल , अनिल राय ,कृष्ण कुमार मोदनवाल ,पंचम भारती ,दीपेश राजभर ,सबिता गुप्ता ,ठाकुर प्रसाद ,राम स्वारथ राजभर , बिजय प्रताप बिटटू गौतम ,बिमलेश पाण्डेय ,राम मिलन अग्रहरि ,पवन चौहान ,गोपाल मोदनवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवमनोनीत सभासदों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k