बेल्थरा रोड में मनोनित सभासद अमित जायसवाल का हुआ पन्ना लाल कटरा में भव्य स्वागत,
बेल्थरा रोड (बलिया)। नगर पंचायत बेल्थरा रोड में शासन द्वारा मनोनित सभासदों को जिम्मेदारी मिलने के साथ ही पूरे नगर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत कर यह विश्वास जताया कि अब नगर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।
शासन द्वारा , तथा को नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पन्नालाल कटरा, बेल्थरा रोड में अमित जायसवाल के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं से नव-मनोनित सभासद का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , तथा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग्य और सक्रिय व्यक्तियों को जिम्मेदारी दिए जाने से नगर पंचायत के विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं नव-मनोनित सभासदों ने नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
समारोह का समापन आपसी सहयोग, एकता और नगर के समग्र विकास के संकल्प के साथ हुआ।
समारोह के दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं से नव-मनोनित सभासद का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. शेषमणि सिंह, मनीष सिंह, विवेक पांडेय, डॉ. विष्णु प्रसाद, विजय चौरसिया, रघुवंश सिंह, जितेंद्र प्रसाद, विष्णु वर्मा, विशाल सिंह, भगवती ठठेरा, संजय जायसवाल, मनीष मिश्रा, पवन जायसवाल, पिंटू सिंह, बबलू वर्मा, विश्वामित्र जी, अच्छे लाल गुप्ता, असलम गुड्डू, रंजीत कुशवाहा, आशीष जायसवाल, अनुपम वरनवाल, संतोष राजभर तथा विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अमित जायसवाल जैसे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता को नगर पंचायत में जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित जायसवाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।
बलिया। आस्था, श्रद्धा और सेवा की इस पावन घड़ी में बलिया जिले ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु गंगा में पुण्य स्नान कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जिले के समाजसेवी युवाओं ने मानवता की गंगा बहा दी।
कदम चौराहा से गंगा घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 2 बजे तक लगातार 20 हज़ार से अधिक भोजन पैकेटों और प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को डिब्बाबंद भोजन प्रेम और आदर के साथ बांटा गया। ठंडी रात और भारी भीड़ के बावजूद युवाओं का जोश और सेवा भावना देखते ही बनती थी।
इस सेवा अभियान का नेतृत्व ग्रैंड महाराजा परिवार की ओर से किया गया, जिसके मुखिया सुधांशु सागर मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ रोशन राय, राज गुप्ता, अभिषेक सिंह, उमेश राय सहित कई समाजसेवी साथी इस आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं और वक्ताओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जीवन, पराक्रम, नीति, धर्म और मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं में राजेश जी,अंकुर जायसवाल, रवि जायसवाल, किशन, आशीष, अमन , विशाल , गुलाब चन्द भोलू सन्नी,आदि ने अपने-अपने संबोधन में कुलगुरु के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में एकता, अनुशासन तथा प्रगति का संदेश दिया। नगर पंचायत व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत मंटू ने कहा कि “भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के आदर्श आज भी समाज के मार्गदर्शक हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”वहीं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े विनोद कुमार पप्पू ने अपने संबोधन में कहा कि “आज जायसवाल समाज के लोग राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में कई समाजसेवी उम्मीदवार समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने समाज के प्रतिनिधियों को सहयोग और प्रोत्साहन देना चाहिए। ”पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्ति और उत्साह से भरा रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयघोष से धर्मशाला गूंज उठी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और अपने आराध्य देव के प्रति आस्था प्रकट की।
1 hour and 31 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2