बलिया: नवमनोनीत सभासद अमित जायसवाल का भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद


बलिया। नगर पंचायत बिल्थरा रोड से सरकार द्वारा मनोनीत सभासद बनाए जाने के बाद अमित जायसवाल जी का भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जी को माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अमित जायसवाल जैसे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता को नगर पंचायत में जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित जायसवाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।

अमित जायसवाल जी ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, पंकज जी, सभासद राम मनोहर गांधी, जिला योजना समिति सदस्य अमरेश सिंह जी, मंडल महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने नवमनोनीत सभासद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बलिया: नवमनोनीत सभासद अमित जायसवाल का भाजपा जिला कार्यालय में भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद


बलिया नगर पंचायत बिल्थरा रोड से सरकार द्वारा मनोनीत सभासद बनाए जाने के बाद अमित जायसवाल जी का भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जी को माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अमित जायसवाल जैसे युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता को नगर पंचायत में जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमित जायसवाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे जी ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।
अमित जायसवाल जी ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, पंकज जी, सभासद राम मनोहर गांधी, जिला योजना समिति सदस्य अमरेश सिंह जी, मंडल महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने नवमनोनीत सभासद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बिल्थरा रोड में गणतंत्र दिवस पर बच्चों में दिखा देशभक्ति का जोश, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत
बिल्थरा रोड। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बिल्थरा रोड में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।


यूनाइटेड क्लब में ध्वज फहराने के बाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर पंचायत बिल्थरा रोड के तत्वावधान में विभिन्न स्कूलों द्वारा निकाली गई परेड रैली में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से रैली में शामिल स्कूली बच्चों को पानी और मिठाई वितरित की गई। बच्चों ने “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। तिरंगे के साथ कदमताल करते बच्चों में देश के प्रति गर्व और समर्पण साफ़ दिखाई दिया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश का भविष्य इन बच्चों के हाथों में है और उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।  इस अवसर पर प्रशांत कुमार मंटू ने पुष्प अर्पित कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने लायक़ था। स्थानीय लोगों के साथ स्कूलों के टीचर और बच्चों ने जमकर इस आयोजन की सराहना की और इसे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में प्रेरणादायक पहल बताया  कार्यक्रम में सुनील कुमार टिंकू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, धमेंद्र सोनी, सूबेदार, अंचल वर्मा, ओम सिंह, शानू,प्रिंस,साहब आदि लोग मौजूद रहे।

सीयर ब्लाक में हाइमास्ट लाइटों से होगा कई जगह उजाला, ब्लाक प्रमुख ने दिए निर्देश


सीयर विकासखंड क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और पहल सामने आई है। क्षेत्र पंचायत द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हाइमास्ट लाइटों की मरम्मत का कार्य  व कई जगहों पर नए हाईमास्क लाईट ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर कार्य कराया जा रहा है।
कार्य के तहत सोनाडीह स्थित मां भगेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में लगी हाइमास्ट लाइट, दिगम्बर बाबा की परती, मोलनापुर ग्रामसभा के मंदिर परिसर सहित अन्य प्रमुख स्थानों की लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था सुचारू रह सके।

इस संबंध में ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में सीयर ब्लाक के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों के साथ-साथ उनकी समय-समय पर समीक्षा करना भी आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही रूप में पहुंच सके।

गौरतलब है कि ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह विकास कार्यों को लेकर अपनी सक्रिय और प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा पर मानवता की गंगा बही — बलिया के ग्रैंड महाराजा परिवार ने बांटे 20 हज़ार से अधिक भोजन पैकेट
बलिया के कदम चौराहा से गंगा घाट तक सेवा का संकल्प — सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक चलता रहा प्रसाद वितरण बलिया। आस्था, श्रद्धा और सेवा की इस पावन घड़ी में बलिया जिले ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु गंगा में पुण्य स्नान कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जिले के समाजसेवी युवाओं ने मानवता की गंगा बहा दी। कदम चौराहा से गंगा घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 2 बजे तक लगातार 20 हज़ार से अधिक भोजन पैकेटों और प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को डिब्बाबंद भोजन प्रेम और आदर के साथ बांटा गया। ठंडी रात और भारी भीड़ के बावजूद युवाओं का जोश और सेवा भावना देखते ही बनती थी। इस सेवा अभियान का नेतृत्व ग्रैंड महाराजा परिवार की ओर से किया गया, जिसके मुखिया सुधांशु सागर मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ रोशन राय, राज गुप्ता, अभिषेक सिंह, उमेश राय सहित कई समाजसेवी साथी इस आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर निःशुल्क भोजन वितरण बलिया जिले में पहली बार हुआ है। प्रसाद वितरण में जुटे इन युवाओं ने न किसी संस्था का बैनर लगाया, न प्रचार का सहारा लिया — बस सेवा को अपना धर्म मानकर निभाया। और बलिया में एक इतिहास रच दिया

एक श्रद्धालु ने भावुक होकर कहा —

> “गंगा स्नान के बाद भूख लगी थी, और लौटते वक्त किसी ने प्रेम से भोजन का डिब्बा थमा दिया। ऐसा लगा जैसे मां गंगा ने ही भेजा हो।”


स्थानीय प्रशासन ने भी इस अनुकरणीय सेवा भावना की प्रशंसा की है। पूरे जिले में अब चर्चा है कि —
अक्षय नवमी पर बेल्थरा रोड में श्रद्धा का माहौल, महिलाओं ने डाकबंगला पर बनाया प्रसाद और किया सामूहिक भोजन

बलिया जनपद के बेल्थरा रोड स्थित डाकबंगला परिसर में आज अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी धजी डाकबंगला पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से व्रत किया और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बनाकर सामूहिक भोजन ग्रहण किया।
पूरे दिन वातावरण भक्ति-मय बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को अक्षय नवमी की शुभकामनाएं दीं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने साफ-सफाई और व्यवस्था की विशेष देखभाल की गई।

यूनाइटेड क्लब के स्थानीय लोगों का कहना था कि अक्षय नवमी का यह पर्व धर्म, दान और पूजा का प्रतीक है, जो हर वर्ष समाज में आस्था और एकता का संदेश देता है।
बिल्थरा रोड के जायसवाल धर्मशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयंती
बलिया जनपद के बिल्थरा रोड स्थित जायसवाल धर्मशाला में मंगलवार को कलचुरी वंश, कलवार, कलार, कलाल एवं जायसवाल समाज के आराध्य देव, भगवान विष्णु के 24वें अवतार राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज का प्राकट्य दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा प्रसाद मधुलाला ने की, जबकि जायसवाल समाज के अध्यक्ष रतन लाल जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन सुनील कुमार टिंकू ने बड़े ही प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के युवाओं और वक्ताओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जीवन, पराक्रम, नीति, धर्म और मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं में राजेश जी,अंकुर जायसवाल, रवि जायसवाल, किशन, आशीष, अमन , विशाल , गुलाब चन्द भोलू सन्नी,आदि ने अपने-अपने संबोधन में कुलगुरु के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में एकता, अनुशासन तथा प्रगति का संदेश दिया। नगर पंचायत व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत मंटू ने कहा कि “भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के आदर्श आज भी समाज के मार्गदर्शक हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।”वहीं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े विनोद कुमार पप्पू ने अपने संबोधन में कहा कि “आज जायसवाल समाज के लोग राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में कई समाजसेवी उम्मीदवार समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने समाज के प्रतिनिधियों को सहयोग और प्रोत्साहन देना चाहिए।  ”पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्ति और उत्साह से भरा रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयघोष से धर्मशाला गूंज उठी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और अपने आराध्य देव के प्रति आस्था प्रकट की।
बिल्थरा रोड में नवरात्रि मेले पर बरसी आफ़त की बारिश, पंडाल और सजावट को लाखों का नुकसान


बिल्थरा रोड।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर नगर के विभिन्न क्लबों और मोहल्लों में लगे आकर्षक पंडालों और मेले की तैयारियों पर बुधवार की तेज़ बारिश ने पानी फेर दिया। मौसम की बेरुख़ी ने न केवल श्रद्धालुओं के उत्साह को ठंडा किया बल्कि आयोजकों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
सबसे अधिक असर यूनाइटेड क्लब के भव्य पंडाल पर पड़ा, जिसकी लागत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। बारिश से पूरा पंडाल भीग गया और सजावट की चमक फीकी पड़ गई। इसी तरह, रोड पर लगाए गए लाखों की रंग-बिरंगी लाइटें पानी में खराब हो गईं, जिससे रात का दृश्य उदास नज़र आया।

नगर के अन्य प्रमुख स्थानों जैसे लोहापट्टी, इंडियन क्लब, यंग क्लब, अमरज्योति क्लब और विभिन्न मोल्लों के पंडाल भी बारिश की चपेट में आ गए। कई जगहों पर सजावट के कपड़े और बिजली के उपकरण भीगकर अनुपयोगी हो गए।

श्रद्धालुओं ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश से दर्शन और भक्ति कार्यक्रमों में खलल पड़ा। लोग सुरक्षित जगहों पर भागते दिखे, वहीं आयोजक नुकसान की भरपाई की चिंता में डूब गए

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से अपील की है कि बिजली और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के माँ दुर्गा के दर्शन कर सकें।
बिल्थरा रोड में पुलिस लाठीचार्ज से भक्ति माहौल बिगड़ा, श्रद्धालु आक्रोशित
बिल्थरा रोड में पुलिस लाठीचार्ज से भक्ति माहौल बिगड़ा, श्रद्धालु आक्रोशित