सेवानिवृत्त पर उपनिरीक्षक को दी गई विदाई
![]()
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़:: पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित एलआईयु कार्यालय में उपनिरीक्षक पद पर तैनात पीतांबर यादव के रिटायरमेंट पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें इंस्पेक्टर अरविंद राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शरद सिंह, उपनिरीक्षक इस्लाम खां, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव व कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पीतांबर यादव को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व फूलमालाओं से लादकर सम्मानित कर सेवाकाल के दौरान इनकी सेवाओं व उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वही वरिष्ठ अधिकारियों व सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए पीतांबर ने कहा कि पुलिस विभाग उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा है, उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इस दौरान शशिधर सिंह, अजय, पुष्पेंद्र, सुमन यादव, बलराम सिंह, अनुभव, मनीष सिंह, आदित्य यादव, लल्लन शर्मा, अविनाश फर्स्ट, अविनाश सेकंड, जीनम, रामतेज, शैलेंद्र, मनजीत, रविंद्र गौतम, कमल किशोर, जितेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।


उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शहर के हरिऔध कला केंद्र में पुलिस विभाग के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन और ओपी जायसवाल ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिस कर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक प्रोफाइल से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और ओटीपी फ्रॉड के संबंध में विस्तार से बताया। वहीं साइबर एक्सपर्ट ओपी जायसवाल ने सुरक्षित पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का महत्व, महिलाओं और बच्चों को साइबर बुलिंग से सुरक्षित रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर प्रेजेंटेशन भी दिया।






उपेन्द्र कुमार पांडेय
उपेन्द्र कुमार पांडेय
उपेन्द्र कुमार पांडेय
उपेन्द्र कुमार पांडेय
उपेन्द्र कुमार पांडेय
2 hours and 50 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k