जिला एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा जनपदीय ट्रायल संपन्न*
जिला एथलेटिक एसोसिएशन सुल्तानपुर की संयोजकता में एकदिवसीय जनपदीय ट्रायल श्याम नगर खेल प्रांगण में संपन्न हुआ संगठन के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ बाबादिन चौधरी की संयोजकता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आर बी पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे के द्वारा 800 मीटर बालक वर्ग में स्टार्टिंग देकर किया गया, जिसमें शिवम वर्मा प्रथम व मोहित यादव द्वितीय स्थान पर रहे ट्रायल में कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। 800 मी बालिका में शगुन प्रथम,पायल मिश्रा द्वितीय स्थान पर रही 3000 मीटर बालक वर्ग में उमेश प्रथम व बालिका वर्ग में प्रिया शुक्ला प्रथम व सपना यादव द्वितीय स्थान पर रही है। गोला फेक में यश शुक्ला प्रथम स्थान पर रहे वहीं 200 मीटर बालक वर्ग में अंश बौद्ध प्रथम व आकाश वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। संगठन के चयन करता महेश कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी दिनांक 27 व 28 फरवरी 2026 को अयोध्या में होने वाली प्रथम उत्तर प्रदेश सिलेक्शन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे इस ट्रायल एवं चयन में सत्यवीर यादव, राकेश कुमार, अनिल यादव, अनुराग पांडे, राधेश्याम , धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार
स्वच्छता,साक्षरता और पर्यावरण राष्ट्रीय सेवा योजना की त्रिवेणी है-प्रो.मंजू मगन*
सुलतानपुर,राणा प्रताप महाविद्यालय के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं लंबरदार का पुरवा में स्वच्छता रैली निकाल करके लोगों को स्वच्छ जीवन यापन करने का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में बौद्धिक के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में संजय गांधी पी जी कॉलेज चौकिया की प्राचार्य प्रो0 मंजू मगन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ अर्चना सिंह जो प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी है कार्यक्रम में उपस्थिति रही। डॉ मंजू मगन ने कहा कि स्वच्छता, साक्षरता और पर्यावरण राष्ट्रीय सेवा योजना की त्रिवेणी है।उन्होंने शिविरार्थियों को कर्तव्य बोध कराते हुए अपने अनुभव को साझा किया और कहा कि आज का युग डिजिटलीकरण का है, इसे हम सभी को जन-जन तक पहुंचना है। सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं संचालित होती हैं किंतु जानकारी का अभाव होता है। अतः हमें जागरूकता अभियान करना चाहिए। डॉक्टर अर्चना सिंह ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वयं के लिए भी दस मिनट का समय निकाल करके जीवन को स्वस्थ बनाया जा सकता है। आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा सिंह ने और संचालन डॉ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने किया ।
दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य जारी रहा*
सुल्तानपुर,टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक जनपद के शिक्षक बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य संपादित कर रहे हैं। सोमवार को पूरे जिले के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर पढ़ाया। दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य जारी रहा।
+
विद्यालय बंद होने के बाद कुड़वार ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ तथा महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एकत्र होकर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान ने शिक्षकों में उत्साह और ऊर्जा भरते हुए भावुक उद्बोधन में कहा कि टीईटी अनिवार्यता की वापसी लाखों शिक्षकों के आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि जब तक अनिश्चितता का बादल छाया है, तब तक शिक्षकों के घरों में चिंता स्वाभाविक है। वर्षों का अनुभव, समर्पण और सेवा देने के बावजूद असुरक्षा की भावना किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला कर्मी नहीं, बल्कि समाज का निर्माता है। धैर्य, विश्वास और लोकतांत्रिक संघर्ष ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जिस दिन टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति मिलेगी, वह दिन शिक्षकों की एकता और संयमित आंदोलन की ऐतिहासिक जीत का दिन होगा। इससे विद्यार्थियों को भी अपने अनुभवी गुरुजनों का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा।
+
इस अवसर पर रेखा सिंह, अंजू, विनय पाण्डेय, प्रदीप यादव (अध्यक्ष, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन), राकेश शुक्ला, राम भवन, अरविंद कुमार, आशीष यादव, मृदुल देव तिवारी, मान सिंह, राजमणि यादव, कैलाश सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
*जानें क्यों,संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव,पिता ने हत्या का लगाया आरोप*
सुल्तानपुर में एक बार फिर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। घटना कोतवाली नगर के पंजाबी कालोनी की है। जहां मकान मालिक शेखू के मकान में सितारा बानो पत्नी तौफीक रहती थी। आज दोपहर बाद उसका शव कमरे में लटका हुआ पाया गया। तौफीक और मृतका अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दहियावां की मूल निवासी है। तौफीक यहां मेडिकल कंपनी में एमआर की जॉब करता था और किराए पर रहता था। मोहल्ले वासियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया है। पुलिस ने मृतका के पिता इदरीस को फोन पर घटना की सूचना दिया। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया करीब ढाई माह पूर्व तौफीक उनकी बेटी को भगाकर ले गया था। हमने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया। जहां अमेठी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की को बरामद किया और थाने लाकर सुलह समझौता कराते हुए लड़की को तौफीक के साथ भेज दिया। तौफीक दो बच्चों का बाप है और बहला फुसलाकर मेरी बेटी को लाया। इसके पिता, भाई और पहली पत्नी ने कहा था जिसको चाहूं निपटा दूंगा और निपटा दिया। मृतका दो भाइयों में अकेली बहन थी। इस मामले में सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - नाम बोला है
राजनीति विज्ञान के विविध कक्षा की प्रायोगिक/मौखिक परीक्षा तिथि घोषित
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विषय के बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 24 फरवरी को, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 25 फरवरी को ही प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय में संपन्न होगी। विभाग अध्यक्ष डॉ अभय सिंह ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। अनुपस्थित रहने की स्थिति में संपूर्ण उत्तरदायित्व छात्र एवं छात्र का होगा ।
फिर बने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह,मंत्री एच डी राम*
सुलतानपुर,23 फरवरी 2026 भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत से संबद्ध जिले में 14 विद्यालयों का संचालन करने वाली बाल कल्याण समिति का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हुआ। पुरानी समिति पर विश्वास करते हुए चुनाव में पूर्व कमेटी को पुनः बहाल कर डॉ0 विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं हरि दर्शन राम पुनः मंत्री बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित एवं भारतीय शिक्षा समिति से संबंध बाल कल्याण समिति सुलतानपुर की नई कार्य कारिणी का गठन सोमवार को सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग मे किया गया। चुनाव अधिकारी भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के अध्यक्ष कंचन सिंह, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य सुमंत पांडे, पूर्व संभाग निरीक्षक दयाराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुरानी समिति को बहाल करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह एवं मंत्री हरि दर्शन राम,कोषाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता पुनः बनाए गए। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर की कार्यकारिणी को भी पूर्ववत बहाल कर दिया गया है । जिसमें अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डॉक्टर पवन कुमार सिंह बनाए गए हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ रमाशंकर मिश्र, रूपेश सिंह, कृपा शंकर द्विवेदी, गोवर्धन कनोडिया, डॉक्टर देवी रमन त्रिपाठी एवं सभी विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अध्यक्ष मौके पर उपस्थित रहे। सत्य प्रकाश गुप्ता
सुल्तानपुर में विधिक सेवा शिविर का आयोजन,हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली*
सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सभी व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका क्रियान्वयन कार्यपालिका करती है। जिला जज ने बताया कि इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह शिविर पिछड़े वर्ग के लोगों को सभी प्रकार के लाभ दिलाने के लिए आयोजित किया गया है। यह न्यायपालिका और कार्यपालिका के सहयोग से आम जनमानस को लाभान्वित करने का एक प्रयास है। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि यदि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई कठिनाई आती है, तो वे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सचिव से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कराकर किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम सहित जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की देखरेख करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, अपना पंजीकरण कराया और लाभ प्राप्त किया। जिला जज संतोष कुमार ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद एसपी चारू निगम ने कहा कि महिलाओं के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को दिलाने में पुलिस विभाग सदैव तत्पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अपने संबोधन में बताया कि जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा अस्पतालों में निःशुल्क दवाओं और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का कुशल संचालन किया जा रहा है।
सुल्तानपुर में विधिक सेवा शिविर का आयोजन,हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली*
सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सभी व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका क्रियान्वयन कार्यपालिका करती है। जिला जज ने बताया कि इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह शिविर पिछड़े वर्ग के लोगों को सभी प्रकार के लाभ दिलाने के लिए आयोजित किया गया है। यह न्यायपालिका और कार्यपालिका के सहयोग से आम जनमानस को लाभान्वित करने का एक प्रयास है। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि यदि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई कठिनाई आती है, तो वे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सचिव से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कराकर किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम सहित जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की देखरेख करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, अपना पंजीकरण कराया और लाभ प्राप्त किया। जिला जज संतोष कुमार ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद एसपी चारू निगम ने कहा कि महिलाओं के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को दिलाने में पुलिस विभाग सदैव तत्पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अपने संबोधन में बताया कि जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा अस्पतालों में निःशुल्क दवाओं और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का कुशल संचालन किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से तनाव,पुलिस जांच में जुटी*
सुल्तानपुर,लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि एक युवक ने भारत रत्न भीमराव आंबेडकर तथा चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे उनके समर्थकों में रोष फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुल्हापुर निवासी सूरज मिश्रा पुत्र शीतला मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी टिप्पणी की, जिसे लेकर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में आजाद समाज पार्टी के लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुमार ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दीपक कुमार का कहना है कि टिप्पणी से समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। वहीं, थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर संयम बरतें और किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को साझा करने से बचें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।
जेईई मेंन 2025-26 में सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर के छात्रों ने फहराया परचम*
विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ एवं उत्साहजनक प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली भैया बहनें ही हमारे ब्रांड अम्बेसडर-राकेशमणि त्रिपाठी प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के छात्रों ने जे ईई मेंन 2025/26 की परीक्षा में अद्वितीय सफलता अर्जित की है।भैया आयुष प्रताप वर्मा ने 98.6%, आशुतोष द्विवेदी 98.3%,आदर्श वर्मा 97.97%, तथा सागर तिवारी ने 97.58% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। तो वहीं आयुष कुमार तिवारी 96.24%,बहन प्रज्ञा श्रीवास्तव और श्लोक बरनवाल 96.5%, दिव्यांश श्रीवास्तव 95.27%,अर्पित सिंह 94.61%, कौशल 93.56%,मनीष यादव एवं आदित्य यादव ने ने संयुक्त रूप से 93.5% और भैया संभव सिंह ने 92.71% अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 11 भैया बहनें ऐसे हैं, जिन्होंने 90से 93 परसेंटाइल के मध्य अंक प्राप्त किए हैं। भैया बहनों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ एवं उत्साह वर्धक प्रदर्शन कर वाले ये प्रतिभाशाली भैया बहनें ही हमारे सरस्वती विद्या मन्दिर के ब्रांड अम्बेसडर हैं। हमारी उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली की मूल एवं नैतिक पहचान हैं। इनकी इस अतुलनीय उपलब्धि पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रधानाचार्य जी ने इन सभी बहनों का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्या मन्दिर के अपने उन आचार्य बन्धु भगिनी को दिया है जिनके योजना बद्ध शिक्षण, अनवरत सहयोग परामर्श एवं कुशल मार्गदर्शन में उन्हें यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई। इसके साथ ही अपने माता-पिता की उत्साह वर्धक प्रेरणा को भी अपनी सफलता का श्रेय प्रदान किया है।