दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य जारी रहा*
सुल्तानपुर,टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक जनपद के शिक्षक बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य संपादित कर रहे हैं। सोमवार को पूरे जिले के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर पढ़ाया। दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य जारी रहा।
+
विद्यालय बंद होने के बाद कुड़वार ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ तथा महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एकत्र होकर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान ने शिक्षकों में उत्साह और ऊर्जा भरते हुए भावुक उद्बोधन में कहा कि टीईटी अनिवार्यता की वापसी लाखों शिक्षकों के आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना होगी।उन्होंने कहा कि जब तक अनिश्चितता का बादल छाया है, तब तक शिक्षकों के घरों में चिंता स्वाभाविक है। वर्षों का अनुभव, समर्पण और सेवा देने के बावजूद असुरक्षा की भावना किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला कर्मी नहीं, बल्कि समाज का निर्माता है। धैर्य, विश्वास और लोकतांत्रिक संघर्ष ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जिस दिन टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति मिलेगी, वह दिन शिक्षकों की एकता और संयमित आंदोलन की ऐतिहासिक जीत का दिन होगा। इससे विद्यार्थियों को भी अपने अनुभवी गुरुजनों का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा।
+
इस अवसर पर रेखा सिंह, अंजू, विनय पाण्डेय, प्रदीप यादव (अध्यक्ष, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन), राकेश शुक्ला, राम भवन, अरविंद कुमार, आशीष यादव, मृदुल देव तिवारी, मान सिंह, राजमणि यादव, कैलाश सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

सुल्तानपुर,टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर 23 फरवरी से 25 फरवरी तक जनपद के शिक्षक बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य संपादित कर रहे हैं। सोमवार को पूरे जिले के शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ काली पट्टी बांधकर पढ़ाया। दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य जारी रहा।
उन्होंने कहा कि जब तक अनिश्चितता का बादल छाया है, तब तक शिक्षकों के घरों में चिंता स्वाभाविक है। वर्षों का अनुभव, समर्पण और सेवा देने के बावजूद असुरक्षा की भावना किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा संकट है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला कर्मी नहीं, बल्कि समाज का निर्माता है। धैर्य, विश्वास और लोकतांत्रिक संघर्ष ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जिस दिन टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति मिलेगी, वह दिन शिक्षकों की एकता और संयमित आंदोलन की ऐतिहासिक जीत का दिन होगा। इससे विद्यार्थियों को भी अपने अनुभवी गुरुजनों का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा।

सुल्तानपुर में एक बार फिर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने दामाद और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है।
घटना कोतवाली नगर के पंजाबी कालोनी की है। जहां मकान मालिक शेखू के मकान में सितारा बानो पत्नी तौफीक रहती थी। आज दोपहर बाद उसका शव कमरे में लटका हुआ पाया गया। तौफीक और मृतका अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दहियावां की मूल निवासी है। तौफीक यहां मेडिकल कंपनी में एमआर की जॉब करता था और किराए पर रहता था। मोहल्ले वासियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया है।
पुलिस ने मृतका के पिता इदरीस को फोन पर घटना की सूचना दिया। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया करीब ढाई माह पूर्व तौफीक उनकी बेटी को भगाकर ले गया था। हमने मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया। जहां अमेठी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की को बरामद किया और थाने लाकर सुलह समझौता कराते हुए लड़की को तौफीक के साथ भेज दिया।
तौफीक दो बच्चों का बाप है और बहला फुसलाकर मेरी बेटी को लाया। इसके पिता, भाई और पहली पत्नी ने कहा था जिसको चाहूं निपटा दूंगा और निपटा दिया। मृतका दो भाइयों में अकेली बहन थी।
इस मामले में सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - नाम बोला है
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विषय के बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 24 फरवरी को, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 25 फरवरी एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की मौखिक परीक्षा 25 फरवरी को ही प्रातः 10 बजे से महाविद्यालय में संपन्न होगी।
विभाग अध्यक्ष डॉ अभय सिंह ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना है। अनुपस्थित रहने की स्थिति में संपूर्ण उत्तरदायित्व छात्र एवं छात्र का होगा ।
सुलतानपुर,23 फरवरी 2026 भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत से संबद्ध जिले में 14 विद्यालयों का संचालन करने वाली बाल कल्याण समिति का चुनाव सोमवार को सकुशल संपन्न हुआ। पुरानी समिति पर विश्वास करते हुए चुनाव में पूर्व कमेटी को पुनः बहाल कर डॉ0 विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं हरि दर्शन राम पुनः मंत्री बनाया गया है।
समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि विद्या भारती द्वारा संचालित एवं भारतीय शिक्षा समिति से संबंध बाल कल्याण समिति सुलतानपुर की नई कार्य कारिणी का गठन सोमवार को सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग मे किया गया। चुनाव अधिकारी भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के अध्यक्ष कंचन सिंह, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य सुमंत पांडे, पूर्व संभाग निरीक्षक दयाराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुरानी समिति को बहाल करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह एवं मंत्री हरि दर्शन राम,कोषाध्यक्ष डॉ राम जी गुप्ता पुनः बनाए गए।
सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सभी व्यक्तियों के लिए सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका क्रियान्वयन कार्यपालिका करती है।
जिला जज ने बताया कि इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह शिविर पिछड़े वर्ग के लोगों को सभी प्रकार के लाभ दिलाने के लिए आयोजित किया गया है। यह न्यायपालिका और कार्यपालिका के सहयोग से आम जनमानस को लाभान्वित करने का एक प्रयास है।
उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि यदि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई कठिनाई आती है, तो वे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सचिव से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने जिला जज संतोष कुमार चतुर्थ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कराकर किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, अपर जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक (एसपी) चारू निगम सहित जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की देखरेख करने वाले लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, अपना पंजीकरण कराया और लाभ प्राप्त किया।
जिला जज संतोष कुमार ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद एसपी चारू निगम ने कहा कि महिलाओं के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को दिलाने में पुलिस विभाग सदैव तत्पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अपने संबोधन में बताया कि जनमानस को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा अस्पतालों में निःशुल्क दवाओं और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का कुशल संचालन किया जा रहा है।

सुल्तानपुर,लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि एक युवक ने भारत रत्न भीमराव आंबेडकर तथा चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे उनके समर्थकों में रोष फैल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुल्हापुर निवासी सूरज मिश्रा पुत्र शीतला मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी टिप्पणी की, जिसे लेकर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में आजाद समाज पार्टी के लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुमार ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दीपक कुमार का कहना है कि टिप्पणी से समुदाय विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है।
वहीं, थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर संयम बरतें और किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को साझा करने से बचें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ एवं उत्साहजनक प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली भैया बहनें ही हमारे ब्रांड अम्बेसडर-राकेशमणि त्रिपाठी
प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के छात्रों ने जे ईई मेंन 2025/26 की परीक्षा में अद्वितीय सफलता अर्जित की है।भैया आयुष प्रताप वर्मा ने 98.6%, आशुतोष द्विवेदी 98.3%,आदर्श वर्मा 97.97%, तथा सागर तिवारी ने 97.58% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
तो वहीं आयुष कुमार तिवारी 96.24%,बहन प्रज्ञा श्रीवास्तव और श्लोक बरनवाल 96.5%, दिव्यांश श्रीवास्तव 95.27%,अर्पित सिंह 94.61%, कौशल 93.56%,मनीष यादव एवं आदित्य यादव ने ने संयुक्त रूप से 93.5% और भैया संभव सिंह ने 92.71% अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 11 भैया बहनें ऐसे हैं, जिन्होंने 90से 93 परसेंटाइल के मध्य अंक प्राप्त किए हैं।
भैया बहनों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ एवं उत्साह वर्धक प्रदर्शन कर वाले ये प्रतिभाशाली भैया बहनें ही हमारे सरस्वती विद्या मन्दिर के ब्रांड अम्बेसडर हैं। हमारी उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली की मूल एवं नैतिक पहचान हैं। इनकी इस अतुलनीय उपलब्धि पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रधानाचार्य जी ने इन सभी बहनों का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्या मन्दिर के अपने उन आचार्य बन्धु भगिनी को दिया है जिनके योजना बद्ध शिक्षण, अनवरत सहयोग परामर्श एवं कुशल मार्गदर्शन में उन्हें यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई। इसके साथ ही अपने माता-पिता की उत्साह वर्धक प्रेरणा को भी अपनी सफलता का श्रेय प्रदान किया है।
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटका बाजार में गौरैया आओ मेरे देश में अभियान पर जोर देने के साथ पर्यावरण के प्रति कार्य करने के लिए हुआ आवाह्न। कार्यक्रम के नेतृत्व संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने किया।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने बताया कि आप पिंजरों में बंद छोटे-छोटे पक्षियों को खरीदकर अपने घर ला सकते हैं, लेकिन आजाद घूम रहे पक्षियों को सुबह उनके लिए दाना पानी और उनके लिए घोंसले का प्रबंध नहीं कर सकते हैं। गर्मियों में पक्षी अन्न एवं पानी के लिए व्याकुल होते हैं। पक्षियों की इस पीड़ा को दूर करने के लिए कटका क्लब कई सालों से काम कर रहा है। शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि वे नियमित रूप से अपने-अपने घर की छत पर अनाज और पानी की व्यवस्था करें। जिसे कि पुनः गौरैया को बुलाया जा सके।
संस्था ने इस वर्ष एक हजार पक्षी जलपत्र लगाने का लक्ष्य लिया है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि नई पीढ़ी के बच्चों ने गौरैया नहीं देखी है,आज के युवाओं को भी इनके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और भीषण गर्मी को देखते हुए दाना पानी कि व्यवस्था करनी चाहिए। गोष्ठी के दौरान राजदेव शुक्ला,नरेन्द्र कुमार मिश्र,धर्मेंद्र शर्मा,प्रांजल मिश्र,अभय मिश्र,गणेश गौड़, बृजेंद्र मिश्र के साथ दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
1 hour and 40 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1