केंद्रीय मंत्री आठवले और सोनू निगम ने किया संगीत मासूम के एल्बम बेदर्दी का लोकार्पण
![]()
मुंबई। मासूम फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित हिंदी म्यूजिक एल्बम “बेदर्दी” का भव्य लोकार्पण समारोह मंगलवार सायं मुंबई के अंधेरी पश्चिम में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले और सोनू निगम के हाथों संगीत मासूम के म्यूजिक एल्बम " बेदर्दी " को रिलीज किया गया। प्रख्यात संगीतकार निखिल कामथ तथा विख्यात संगीतकार दिलीप सेन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। पद्मश्री और सुरों के शहंशाह सोनू निगम ने बेदर्दी के गीत के लेखन की तारीफ करते हुए इसे शानदार गीत बताया। उन्होंने अपने पिता और अगम कुमार निगम की गायिकी को भी सराहा। इसके साथ - साथ उन्होंने " बेदर्दी " के हीरो, उभरते रॉक स्टार संगीत मासूम के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनायें दीं। सुप्रसिद्ध बॉलीवुड संगीतकार दिलीप सेन ने मुकेश कुमार मासूम के लेखन, संगीत मासूम के अभिनय और अगम कुमार निगम की गायिकी को खूब सराहा और बेदर्दी एल्बम की सफलता के लिए शुभकामनायें दीं।
इसके गायक अगम कुमार निगम हैँ।
मासूम फ़िल्म कम्पनी के बैनर तले इसकी निर्मात्री सीमा हैँ। गीतकार मुकेश कुमार मासूम, संगीतकार रफ़ीक राजा, निर्देशक अनिल मेहता, नृत्य निर्देशक संजय चौधरी तथा मुख्य कलाकार संगीत मासूम , खुशबू पोद्दार एवं उजाला मेहता हैँ। संगीत मासूम की एक्टिंग दिल को छूने वाली है। बता दें कि
संगीत मासूम ने रोशन तनेजा एक्टिंग एकेडमी से अभिनय की ट्रेनिंग ली है तथा स्वर्गीय डांस डायरेक्टर सरोज खान जी से नृत्य की तालीम ली है जो उनके व्यक्तित्व में साफ दिखाई देती है।
इससे पहले संगीत मासूम के तीन गाने सुपर हिट हो चुके हैँ। मुख्य अतिथि रामदास आठवले ने अपने संबोधन में कहा कि कला और संगीत समाज को जोड़ने का माध्यम हैं, और ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने गीतकार मुकेश कुमार मासूम के लिखे गीत को सराहा और संगीत मासूम के शानदार अभिनय की खूब सराहना की। उन्होने कविता सुनाते हुए कहा -
"मैं जिंदगी में कभी भी नहीं मानता हूँ हार
क्योंकि मेरे बाजू में खड़े हैँ मुकेश गीतकार।
पद्मश्री सोनू निगम ने गायक अगम कुमार निगम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में भावनात्मक गहराई है, जो श्रोताओं तक सीधे पहुँचती है। हँसते - मुस्कराते हुए सोनू निगम ने कहा कि " मुझे ख़ुशी है कि मेरे पिता मासूमों से घिरे हुए हैँ "। समारोह में फ़िल्म निर्माता निर्देशक कैलाश मासूम, सुप्रसिद्द फ़िल्मी लेखक आदेश के. अर्जुन, विक्की नागर, फेमस संगीकार दिलीप सेन, फेमस संगीतकार अमन श्लोक, फेमस संगीतकार वैष्णव देवा, अभिनेत्री शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर तीरथ निषाद, रीच बॉलीवुड के अजय कालेपल्ली, आर्ट डायरेक्टर संतोष प्रजापति, ब्रह्म सिँह, परशुराम यादव, देवयानी, प्रॉड्यूसर उम्मेद सिंह राजपुरोहित एवं निर्माता रईस खान उपस्थित रहे।
“बेदर्दी” को दर्शकों एवं संगीत प्रेमियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और फ़िल्म जगत में इसे लोकप्रिय एल्बम माना जा रहा है।


मुंबई। बोरिवली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय उपाध्याय ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त को एक औपचारिक पत्र प्रेषित किया है, जिसमें चारकोप, सेक्टर ८ क्षेत्र में कोस्टल रोड परियोजना के अंतर्गत चल रहे पाइलिंग कार्य से स्थानीय निवासियों में उत्पन्न हुई गंभीर चिंता एवं भय की स्थिति का उल्लेख किया गया है। ११ फरवरी २०२६ से प्रारंभ हुए पाइलिंग कार्य के कारण आसपास की इमारतों में तीव्र कंपन अनुभव हो रहा है, जिससे निवासियों में भूकंप-सा भय व्याप्त हो गया है। कार्य आरंभ करने से पूर्व स्थानीय निवासियों को कोई पूर्व सूचना अथवा परामर्श नहीं दिया गया था। पत्र में श्री उपाध्याय ने आयुक्त को कहा है कि किसी भी कार्य की शुरुआत से पूर्व प्रभावित निवासियों को पूर्ण जानकारी प्रदान की जाए तथा उनकी राय ली जाए। समस्त निकटवर्ती इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा की जाँच वी.जे.टी.आई. तथा/अथवा आई.आई.टी. के विशेषज्ञों द्वारा कराई जाए। कार्य के दौरान किसी प्रकार की क्षति अथवा दुर्घटना न होने की लिखित गारंटी प्रदान की जाए। किसी भी क्षति/दुर्घटना की स्थिति में पूर्ण दायित्व स्वीकार करने का लिखित आश्वासन दिया जाए। निर्माण संबंधी समस्त नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्य स्थल पर पूर्णकालिक रूप से उत्तरदायी अधिकारी की नियुक्ति एवं निरंतर उपस्थिति अनिवार्य की जाए। प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों का सख्ती से अनुपालन किया जाए। निवासियों के जीवन, सुरक्षा एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।
मुंबई। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था राजस्थानी महिला मंडल द्वारा 28 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे से मरीन लाइन स्थित पाटकर हॉल में टूटते परिवार, बिखरते रिश्ते पर आधारित जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती राजश्री बिड़ला करेंगी जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्रीमती पूनम महाजन उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती उज्ज्वला चक्रदेव शामिल होंगी। देश के सुप्रसिद्ध विचारक एवं वक्ता शेखर सेन प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। प्रख्यात मनोवैज्ञानिक सुश्री अंबरीन प्रधान पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों पर प्रकाश डालेंगी। सम्मेलन में विशेष आकर्षण का केंद्र प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट राहुल आर्य द्वारा बनाई गई कलाकृतियां होंगी। इस अवसर पर दमयंती पित्ती को महिला प्रतिभा सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि संसाधनों और भौतिकता की दौड़ में मनुष्य अकेला पड़ता जा रहा है। परिवार टूट रहा है और रिश्ते बिखर रहे हैं। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को प्रेरणा मिलती है।
मुंबई। प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बीमा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ प्रतिष्ठित एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) अवॉर्ड प्राप्त किया है। वर्ष 2025 के दौरान श्री गलगली ने बीमा जगत की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि को सफलतापूर्वक हासिल किया। इस अवसर का भव्य समारोह एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय, घाटकोपर पूर्व, मुंबई में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक राहिल जैटली और कार्यालय प्रमुख महेश चौधरी ने एमडीआरटी (MDRT) का मानक हासिल करने वाले उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अनिल गलगली, अब्दुल लतीफ, अशफाक अहमद, नमिता ठाक्कर और शैजू जोसे शामिल हैं, जिन्होंने भी एमडीआरटी बेंचमार्क सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। यह आयोजन एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा और बीमा क्षेत्र में बढ़ती उत्कृष्टता का प्रतीक बना।
मुंबई | श्री जैन धार्मिक शिक्षा संघ द्वारा आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में श्री गीतांजलि श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ संचालित पाठशाला को वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित ‘श्रेष्ठ पाठशाला अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। जैन शासन की प्रभावना तथा नई पीढ़ी में धार्मिक मूल्यों और संस्कारों के सिंचन हेतु पाठशाला की उत्कृष्ट सेवाओं की विशेष सराहना की गई। गीतांजलि संघ की पाठशाला में वर्तमान में 300 से अधिक विद्यार्थी नियमित रूप से धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनका मार्गदर्शन 15 से अधिक समर्पित शिक्षक कर रहे हैं। पाठशाला की उल्लेखनीय उपलब्धि यह है कि यहां से अब तक लगभग 25 मुमुक्षुओं ने दीक्षा ग्रहण कर जैन शासन की कीर्ति में वृद्धि की है। उत्साही कार्यकर्ताओं, ट्रस्टियों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से पाठशाला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और संस्कार शिक्षा का प्रेरणादायी केंद्र बन चुकी है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पाठशाला के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के अध्यक्ष सुरेश देवचंद संघवी ने कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए समयानुकूल शिक्षण पद्धति अपनाना और निरंतर प्रोत्साहन देना आवश्यक है। वहीं संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह ने कहा कि भगवान महावीर द्वारा बताए गए परोपकार और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हमारी जैन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखना पाठशालाओं का पवित्र दायित्व है। संघ के कोषाध्यक्ष अशोक नरसी चरला ने कहा कि बच्चों में धर्म के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग अनिवार्य है। इसी दिशा में ‘डिजिटल पाठशाला’ की शुरूआत की गई है तथा पाठशाला के ढांचे के आधुनिकीकरण की आवश्यकता है ।इस अवसर पर धार्मिक विषयों में उत्कृष्ट ज्ञान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री गीतांजलि जैन संघ के ट्रस्टी दिलीपभाई विनयचंद्र शाह, बीपीनभाई प्रभुदास शाह, जयेशभाई व्रजलाल रवासा तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने शिक्षा संघ के पदाधिकारियों का सम्मान किया। समारोह में भाजपा विधायक संजय उपाध्याय का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के संस्थापक अध्यक्ष जवाहर मोतीलाल शाह, सुरेश देवचंद संघवी, संजय जीवनलाल शाह, अशोक नरसी चरला, मंत्री विमलेशभाई नरपतभाई झवेरी, किरीटभाई फोफानी, श्रेष्ठीवर्य पंकजभाई शाह, राजूभाई जवाहरभाई शाह, महिला विभाग की उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ठाणे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आश्रम के ट्रस्टी एवं बाबा के प्रमुख शिष्य प्रेम शुक्ल द्वारा सपरिवार विधिवत पूजन, दुग्धाभिषेक एवं हवन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अभय मिश्र द्वारा संपादित प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
1 hour and 32 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1