तारिक रहमान की जातपोशीः आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत से लोकसभा अध्यक्ष होंगे शामिल
![]()
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारीक रहमान आज देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। बांग्लादेश में 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में पार्टी को शानदार जीत दिलाने वाले तारिक रहमान मंगलवार आज देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दो दशक बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की देश की सत्ता में वापसी हो रही है।
तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में टूटेगी परंपरा
लंबे समय से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए 60 साल के रहमान को बांग्लादेश की संसद के साउथ प्लाजा में शपथ दिलाई जाएगी। इसके पहले प्रधानमंत्री और मंत्रियों को राष्ट्रपति के आवास बंगभवन के दरबार हाल में शपथ दिलाई जाती रही है।
पहले होगा संसदीय पार्टी के नेता का चुनाव
बीएसएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रपति मोहमम्मद शाहबुद्दीन मंगलवार दोपहर जाटिया सांग्सद परिसर के साउथ प्लाज़ा में नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। संसद सचिवालय की सचिव कनीज़ मौला ने कहा कि संसद के सदस्यों को पहले साउथ प्लाज़ा में शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद बीएनपी की संसदीय पार्टी की बैठक संसद भवन में होगी, जिसमें संसदीय पार्टी के नेता का चुनाव किया जाएगा।
इन देशों के प्रतिनिधियों को न्यौता
शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को न्यौता दिया गया। बांग्लादेश की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह के लिए बारत समेत मालदीव, पाकिस्तान, मलेशिया, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधि निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई के भी प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।
भारत से लोकसभा स्पीकर होंगे शामिल
तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा था। पीएम मोदी इस समारोह में नहीं शामिल होंगे। उनकी जगह लोकसभा स्पीकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री और लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी जा सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्पीकर की भागीदारी भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी और स्थायी दोस्ती को रेखांकित करती है।








1 hour and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.9k