वक्फ संशोधन बिल पर विपक्ष फैला रहा भ्रम : अनवार अंसारी
गौरीगंज, अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अमेठी द्वारा वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत सिधियावाँ, जगदीशपुर विधानसभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष तौसीफ खान के निवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अनवार अंसारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समाज के हित में है। इसका उद्देश्य न तो मदरसे हटाना है, न ही कब्रिस्तानों को समाप्त करना, बल्कि वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी और न्यायसंगत उपयोग को सुनिश्चित करना है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं और सच्चाई से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के गरीबों के लिए कार्य कर रही है। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का वास्तविक किराया हजारों करोड़ में होना चाहिए, जबकि वर्तमान में यह बहुत कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का दुरुपयोग हुआ और कांग्रेस सरकार ने सच्चर समिति की सिफारिशों को भी नजरअंदाज किया।
विधायक सुरेश पासी ने कहा कि भाजपा की सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। वक्फ संशोधन बिल का उद्देश्य गरीब मुसलमानों के कल्याण हेतु वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों में इकबाल हैदर, खालिद, फैजान वारिस, विष्णु मिश्रा (जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), प्रभात शुक्ला, उमा रमन सिंह, जसकरण सिंह, गिरीश शुक्ला, राजेश सिंह, शेखर तिवारी, रणवीर सिंह, शंकर बक्श सिंह, अमरनाथ, दीपचंद्र पांडेय, हेमंत विक्रम सिंह, राजकिशोर पांडेय, सुरेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।


2 hours and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k