स्वानंद बाबा आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन
ठाणे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आश्रम के ट्रस्टी एवं बाबा के प्रमुख शिष्य प्रेम शुक्ल द्वारा सपरिवार विधिवत पूजन, दुग्धाभिषेक एवं हवन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर अभय मिश्र द्वारा संपादित प. पू. स्वानंद बाबा सेवा न्यास के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
समारोह में प्रमुख रूप से पं. दुर्गाप्रसाद पाठक, शांति शुक्ला, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, पंकज मिश्रा, डॉ. दीप नारायण शुक्ला, गजेंद्र भंडारी, पुष्पराज मिश्रा, राजकिशोर तिवारी, बलवीर नेगी, सरबजीत सिंह, जगत गौतम, विपेंद्र पाठक, धर्मेन्द्र पांडेय, संजय सिंह, अनिल मिश्र, शिवसागर मिश्र सहित अनेक श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे महाशिवरात्रि की पावनता और भी अधिक प्रभावशाली बन गई।
बीसीटी कोचिंग डिपो को मिला सर्वश्रेष्ठ रखरखाव का सम्मान

मुंबई।  देश की प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पिछले तीन वर्षों से सुचारू रूप से जारी है और अपनी उत्कृष्ट सेवा, समयपालन तथा आधुनिक सुविधाओं के कारण यह यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। वर्ष 2022 में 16 डिब्बों वाले रेक के साथ शुरू हुई इस ट्रेन की बढ़ती लोकप्रियता ने रिकॉर्ड स्तर की माँग पैदा की। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मई 2025 में पुराने रेक को संवर्धित कर 20 डिब्बों का किया गया जिससे अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सकी।

इस ट्रेन ने उत्कृष्ट परिचालन के साथ-साथ रखरखाव के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। पिछले वर्ष बीसीटी कोचिंग डिपो ने पश्चिम रेलवे के जोनल पुरस्कारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ रखरखाव डिपो का सम्मान प्राप्त किया। इसके अलावा 12953 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को भी सर्वश्रेष्ठ रखरखाव ट्रेन का पुरस्कार मिला जो डिपो की तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता का प्रमाण है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

पुरानी आरएसी मेंटेनेंस शेड के स्थान पर नए आधुनिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे रखरखाव सुविधाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी क्षमता विकसित की जा सकेगी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्ष भर रखरखाव गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 46 कर्मचारियों को डिपो स्तर पर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से वंदे भारत की मेंटेनेंस गतिविधियों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पर्यवेक्षक सहित 13 कर्मचारियों को अलग से सम्मान प्रदान किया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत का सफल संचालन केवल आधुनिक तकनीक का परिणाम नहीं बल्कि समर्पित कर्मचारियों की टीमवर्क, सतत निगरानी और उच्च स्तरीय रखरखाव प्रणाली का प्रतिफल है। आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए तकनीकी उन्नयन और आधारभूत ढाँचे के विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।
ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए संजय शाह

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन द्वारा
क्राइम प्रिवेंशन कमेटी के सहयोग से अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हाॅल में इस वर्ष के ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड और भारत भूषण अवॉर्ड - 2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्याम भाऊ शिंदे, फिल्म अभिनेता नफे खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह, राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध मराठी-हिंदी फिल्म निर्माता गणपत कोठारी (चेयरमैन, कोठारी फैब्रिक्स), भाजपा नगरसेविका सुधा सिंह, कांग्रेस नगरसेविका मेहर मोहसिन हैदर, श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई की महिला उपाध्यक्ष अल्पाबेन शाह, राकांपा (अजित पवार गुट) की युवा इकाई के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव साजिद पटेल, भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता फिल्म अभिनेता नफे खान, मॉडल व अभिनेत्री दीप्ति तिवारी, बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक अंजन गोस्वामी और अनीता गोस्वामी, बॉलीवुड अभिनेत्री अन्नू कश्यप, वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एएफ
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दादा दगडू सकपाल, सुलेमान शेख समेत तमाम दिग्गज उपस्थित रहे।

समारोह में 650 से अधिक जैन पाठशालाओं का संचालन कर 75 हजार से अधिक बच्चों में राष्ट्रभक्ति, शिक्षा तथा संस्कार की भावना प्रवाहित करने वाले श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल लाल शाह, संघ की महिला उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह, वैश्विक मैग्जीन 'लंदन हेराल्ड' के उप संपादक तथा भारत प्रमुख राजेश उपाध्याय को इस वर्ष के 'ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड' तथा कारोबार के साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, गौ-सेवा के साथ ही सभी क्षेत्रों में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान के लिए सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं राजस्थान सरकार के अधिकृत संगठन राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष गणपत कोठारी को 'भारत भूषण अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तमाम हस्तियों को भारत भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

भाजपा नगरसेविका सुधा सिंह ने संस्था द्वारा विश्व के तमाम देशों में वंचितों की मदद, मानवाधिकार के संरक्षण के साथ ही किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए कार्यों के लिए संस्था द्वारा 'भारत भूषण अवॉर्ड' से सम्मानित किए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार जीवन में और भी बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं, और मैं इस कसौटी पर खरी उतरने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध हूं। आयोजन को सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ अविनाश साकुंडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अफसर कुरैशी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजेश उपाध्याय, मुंबई अध्यक्ष जोहा अफसर कुरैशी, अर्जुन चव्हाण, परविंद संधू समेत समूची टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन गणेश मोदवे तथा आभार संस्थापक अध्यक्ष डाॅ अविनाश साकुंडे ने व्यक्त किया।
हर हर महादेव के नारों से गूंजा भायंदर का काशी विश्वनाथ मंदिर
भायंदर। विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रेरणा से प्रख्यात समाजसेवी तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क में अपने माता-पिता की स्मृति में बनाए गए दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दिनभर भजन का सिलसिला जारी रहा। सुबह 4:30 बजे लल्लन तिवारी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी के साथ भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी लालजी तिवारी, मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पांडे, समाजसेवी बीआर मिश्रा, समाजसेवी अभयराज चौबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। भगवान शंकर के जयकारों के बीच देर शाम तक शिव भक्तों की भीड़ जमी रही।
सत्यनारायण पूजा एवं महाप्रसाद का आयोजन
ठाणे । जय अंजनी दर्शन को.आपरेटिव सोसायटी,डोंबिवली पश्चिम स्थित प्रांगण में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार 14 फरवरी 2026 को सत्यनारायण कथा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सोसायटी के पदाधिकारियों के संयोजन में संपन्न हुआ। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात गीत संगीत का आनंद उठाया। उक्त कार्यक्रम में अंकों के खेल की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें पांच लोगों ने जीत हासिल किया।कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।सत्यनारायण पूजा एवं महाप्रसाद का आयोजन सोसायटी कमेटी एवं कार्यकर्ता पदाधिकारियों के संयोजन में आयोजित किया गया।
रामधनी यादव के परिवार को 50 लाख रुपए का मुवायजा दे सरकार : डॉ द्रिगेश यादव
मुंबई। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, मुलुंड पर निर्माणाधीन मेट्रो 4 की कंक्रीट स्लैब गिरने से जौनपुर जनपद के मणियांहूं से समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष तथा ग्राम सभा भरथानी के प्रधान रामधनी यादव की मौत हो गई। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए रामधनी यादव की मृत्यु  ठेकेदारों की लापरवाही और सुरक्षा की कमी के चलते हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपए की मुवायजा राशि को बेहद कम बताते हुए उन्होंने कहा कि रामधनी यादव के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपए का मुवायजा दिया जाना चाहिए। साथ ही इस तरह की घटना का पुनरावर्तन रोकने की दिशा में सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए।
के. सी. कॉलेज के चार विद्यार्थियों का एक साथ राजभाषा विभाग में चयन

मुंबई। इस सप्ताह एच एस एनसी विश्वविद्यालय के के.सी. कॉलेज हिंदी-विभाग ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। विभाग के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का देश के पाँच प्रतिष्ठित संस्थानों के राजभाषा विभागों में चयन हुआ है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हिंदी भाषा की व्यावसायिक संभावनाओं को भी सशक्त रूप से रेखांकित करती है।

*प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन*
चयनित विद्यार्थियों में पल्लवी जायसवाल और सुप्रिया पंधारे का चयन आयात-निर्यात बैंक में लगभग 19-19 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। वहीं अभिमन्यु कुमार को मुम्बई पोर्ट अथॉरिटी में 17.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। पल्लवी जायसवाल का चयन अतिरिक्त रूप से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 17 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर भी हुआ है। साथ ही संस्कृति सिंह का चयन हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड राजस्थान रिफाइनरी कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 11 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है।
विशेष उल्लेखनीय है कि पल्लवी जायसवाल का दो प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है।

*कुलपति ने दी बधाई*
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) हेमलता बागला ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, योग्यता और जज़्बे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाषा केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व को संस्कारित और पूर्ण बनाने वाली शक्ति है। रोजगार की दृष्टि से हिंदी के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं, किंतु योग्य प्रतिभाओं का अभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से हिंदी को एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में देखने का आह्वान किया।

*प्राचार्य ने बताया प्रेरणास्रोत*
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तेजश्री शानभाग ने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इनकी सफलता अन्य भाषा-विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इस तथ्य को प्रमाणित करती है कि हिंदी का अध्ययन आज कॉर्पोरेट और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी सम्मानजनक स्थान दिला रहा है।

*विभागाध्यक्ष ने व्यक्त किया हर्ष*

हिंदी-विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार राय ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय विद्यार्थियों की लगन और सतत परिश्रम को जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी-विभाग का गौरवशाली इतिहास अनेक प्राध्यापकों, शिक्षकों, पत्रकारों और राजभाषा अधिकारियों के निर्माण से समृद्ध रहा है, और इन विद्यार्थियों ने उस परंपरा में एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ दिया है। यह उपलब्धि स्पष्ट करती है कि हिंदी आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की ठोस आधारशिला भी बन चुकी है।
सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट ने विनोद कुमार शर्मा का किया सम्मान


मुंबई । जनपद जौनपुर के युवा समाजसेवी,भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल प्रबंधक क्लब सदस्य विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू के मुंबई आगमन पर सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट ने सम्मान किया।विनोद कुमार शर्मा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं असहाय परिवार की सहायता,परिवार की प्रगति हेतु उनका मार्गदर्शन एवं बच्चों को दिशा निर्देश हेतु पहचाने जाते हैं।

महानगर मुंबई के युवा समाजसेवी एवं क़दम क़दम क़दम साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रबंध संपादक अनिल कुमार शर्मा तथा सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के सदस्य कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,संतोष कुमार शर्मा,सियाराम शर्मा, राजम स.शर्मा,शुभ संतोष शर्मा,लक्ष्मी शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा,कर्पूरी शर्मा,सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, मनोज जगदीश शर्मा,बाबुल्ले शर्मा,विनोद शर्मा, राधा शर्मा,सह संपादक क़दम क़दम पर के हरिशंकर शर्मा, अधिवक्ता अनिल शर्मा,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी ने जन्मभूमि के समाजसेवी का सम्मान किया। मुंबई आगमन पर विनोद कुमार शर्मा ने सभी के समक्ष प्रस्ताव रखा कि शादियों में तमाशा, दिखावा एवं दहेज प्रथा को बंद कीजिए पुरातन रिति-रिवाज पद्धति से शादी कीजिए तथा बच्चों को शिक्षित बनाईए।
छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले को डूब मरना चाहिए : भगत सिंह कोश्यारी

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि छ्त्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले और अपमान करने की सोचने वाले को डूब कर मर जाना चाहिए । भगत सिंह कोश्यारी मुंबई में आयोजित वाग्धारा सम्मान समरोह में संबोधित करते हुए युवाओं को आव्हान किया कि उन्हें एआई के साथ भारत की आध्यात्मिक इंटेलिजेंस भी सीखनी चाहिए । इस समारोह में कोश्यारी ने वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सचदेव को वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया।

इस समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह, वाग्धारा के अध्यक्ष वागीश सारस्वत, अरविंद डेगवेकर ,डॉ रीता कुमार, वाग्धारा की ओर से दुर्गेश्वरी सिंह,एडवोकेट भार्गव तिवारी और नीता वाजपेयी ने मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी का पुष्प गुच्छ,स्मृति चिह्न और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा देकर स्वागत किया.समारोह का संचालन अभिनेता व कवि रवि यादव ने किया । जयराज सलगांवकर, संजय दुधाट,राकेश अचल अरविंद बब्बल, विजय पंडित,शंकर कनोजिया,जयंती माला मिश्रा व कृष्णकुमार मिश्र को वाग्धारा नवरत्न सम्मान प्रदान किया गया।

इस समारोह में फिल्मकार रूमी जाफरी को जूरी अवार्ड,सुलभा कोरे को संध्या पांडेय स्मृति सम्मान, शैलेंद्र श्रीवास्तव को नेत्रपाल सिंह रेल सेवा सम्मान तथा अरविंद राही को डॉ.शंकरलाल सारस्वत स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। हिंदुस्तानी प्रचार सभा के ट्रस्टी अरविंद डेगवेकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश्वरी सिंह ने वाग्धारा का परिचय दिया।

सम्मानमूर्ति विश्वनाथ सचदेव ने कहा कि हर सम्मान एक उत्तरदायित्व लेकर आता है।काल निर्णय के संपादक जयराज सालगांवकर ने कहा कि हिंदी भाषा की सेवा मेरे जीवन का आधार रही है।
हिंदुस्तान प्रचार सभा के ट्रस्टी अरविंद डेगवेकर ने समारोह के अंत में आभार व्यक्त किया। वाग्धारा की सम्मान चयन समिति के अध्यक्ष जयंत देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र , अवधेश कुमार पांडेय,श्रीकृपा पांडेय,गीतकार विसू,विनोद दुबे ,श्रधा मोहिते और नंदिता माजी शर्मा सहित मुंबई के पत्रकार, साहित्यकार, रंगकर्मी और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्मान समारोह का आयोजन वाग्धारा व हिंदुस्तानी प्रचार सभा ने संयुक्त रूप से किया ।
अनिल गलगली ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
मुंबई। तुंगा गांव स्थित शिवशक्ति नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस जन औषधि केंद्र का उद्घाटन महाराष्ट्र के प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर दिलीप माटेकर, नरेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह (झिंटु), अश्विनी साहू, महाजन कदम, नितिन, सचिन धुरी,  सुभाष, उषा पवार , पत्रकार मनोजकुमार यादव, हरेश गुजेटी, मुकेश पंचोली, राजहंस मौर्या, अमर काकड़े तथा सोशल एजुकेशनल वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष सगीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही पवई विकास समिति तथा कोंकण सेवा संघ की टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। सुनील पंचोली ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल गलगली ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ होगा। उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।