ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए संजय शाह
![]()
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन द्वारा
क्राइम प्रिवेंशन कमेटी के सहयोग से अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हाॅल में इस वर्ष के ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड और भारत भूषण अवॉर्ड - 2026 समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्याम भाऊ शिंदे, फिल्म अभिनेता नफे खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह, राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध मराठी-हिंदी फिल्म निर्माता गणपत कोठारी (चेयरमैन, कोठारी फैब्रिक्स), भाजपा नगरसेविका सुधा सिंह, कांग्रेस नगरसेविका मेहर मोहसिन हैदर, श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई की महिला उपाध्यक्ष अल्पाबेन शाह, राकांपा (अजित पवार गुट) की युवा इकाई के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव साजिद पटेल, भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता फिल्म अभिनेता नफे खान, मॉडल व अभिनेत्री दीप्ति तिवारी, बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक अंजन गोस्वामी और अनीता गोस्वामी, बॉलीवुड अभिनेत्री अन्नू कश्यप, वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स एएफ
के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दादा दगडू सकपाल, सुलेमान शेख समेत तमाम दिग्गज उपस्थित रहे।
समारोह में 650 से अधिक जैन पाठशालाओं का संचालन कर 75 हजार से अधिक बच्चों में राष्ट्रभक्ति, शिक्षा तथा संस्कार की भावना प्रवाहित करने वाले श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ, मुंबई के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल लाल शाह, संघ की महिला उपाध्यक्ष अल्पाबेन संजय शाह, वैश्विक मैग्जीन 'लंदन हेराल्ड' के उप संपादक तथा भारत प्रमुख राजेश उपाध्याय को इस वर्ष के 'ग्रेट इंडियन पार्लियामेंट अवॉर्ड' तथा कारोबार के साथ ही सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, गौ-सेवा के साथ ही सभी क्षेत्रों में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान के लिए सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं राजस्थान सरकार के अधिकृत संगठन राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष गणपत कोठारी को 'भारत भूषण अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तमाम हस्तियों को भारत भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
भाजपा नगरसेविका सुधा सिंह ने संस्था द्वारा विश्व के तमाम देशों में वंचितों की मदद, मानवाधिकार के संरक्षण के साथ ही किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए कार्यों के लिए संस्था द्वारा 'भारत भूषण अवॉर्ड' से सम्मानित किए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुरस्कार जीवन में और भी बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं, और मैं इस कसौटी पर खरी उतरने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध हूं। आयोजन को सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार राजदूत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ अविनाश साकुंडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अफसर कुरैशी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजेश उपाध्याय, मुंबई अध्यक्ष जोहा अफसर कुरैशी, अर्जुन चव्हाण, परविंद संधू समेत समूची टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन गणेश मोदवे तथा आभार संस्थापक अध्यक्ष डाॅ अविनाश साकुंडे ने व्यक्त किया।


भायंदर। विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रेरणा से प्रख्यात समाजसेवी तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी द्वारा भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क में अपने माता-पिता की स्मृति में बनाए गए दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दिनभर भजन का सिलसिला जारी रहा। सुबह 4:30 बजे लल्लन तिवारी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी के साथ भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी लालजी तिवारी, मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम पांडे, समाजसेवी बीआर मिश्रा, समाजसेवी अभयराज चौबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। भगवान शंकर के जयकारों के बीच देर शाम तक शिव भक्तों की भीड़ जमी रही।
ठाणे । जय अंजनी दर्शन को.आपरेटिव सोसायटी,डोंबिवली पश्चिम स्थित प्रांगण में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार 14 फरवरी 2026 को सत्यनारायण कथा एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सोसायटी के पदाधिकारियों के संयोजन में संपन्न हुआ। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया तत्पश्चात गीत संगीत का आनंद उठाया। उक्त कार्यक्रम में अंकों के खेल की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें पांच लोगों ने जीत हासिल किया।कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।सत्यनारायण पूजा एवं महाप्रसाद का आयोजन सोसायटी कमेटी एवं कार्यकर्ता पदाधिकारियों के संयोजन में आयोजित किया गया।
मुंबई। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, मुलुंड पर निर्माणाधीन मेट्रो 4 की कंक्रीट स्लैब गिरने से जौनपुर जनपद के मणियांहूं से समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष तथा ग्राम सभा भरथानी के प्रधान रामधनी यादव की मौत हो गई। पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए रामधनी यादव की मृत्यु ठेकेदारों की लापरवाही और सुरक्षा की कमी के चलते हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपए की मुवायजा राशि को बेहद कम बताते हुए उन्होंने कहा कि रामधनी यादव के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपए का मुवायजा दिया जाना चाहिए। साथ ही इस तरह की घटना का पुनरावर्तन रोकने की दिशा में सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए।
मुंबई। तुंगा गांव स्थित शिवशक्ति नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस जन औषधि केंद्र का उद्घाटन महाराष्ट्र के प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया।
मुंबई। बिंद समाज विकास संघ द्वारा आचार्य अत्रे ग्राउंड पंतनगर घाटकोपर ईस्ट मुंबई में रविवार 8 फरवरी 2026 को बी एस वी एस तीसरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट महान समाजसेवी, स्वर्गीय सहदेव प्रसाद महतो ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित किया गया।जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया सभी के कप्तानों ने कुशल नेतृत्व करते हुए अपने खिलाड़ियों का हर्षवर्धन हौसला बढ़ाया।वर्ली ब्लास्टर की टीम ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर टूर्नामेंट ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। द्वितीय स्थान पर रही कांदिवली चैंपियंस,तीसरे स्थान पर विक्रोली एक्सप्रेस, वर्ली ब्लास्टर के कप्तान ओमप्रकाश बिंद ,कांदिवली चैंपियंस के कप्तान रतन बिंद विक्रोली एक्सप्रेस के कप्तान विकास बिंद ने अच्छे नेतृत्व का परिचय देते हुए अपने सभी खिलाड़ियों के साथ हंड्रेड परसेंटेज देकर टूर्नामेंट में अव्वल रहे। विजेता टीमों को और मैन ऑफ द मैच सभी खिलाड़ियों,बेस्ट टूर्नामेंट सीरीज में, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट क्षेत्ररक्षण ने सीरीज अवॉर्ड लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब रहे।चर्चित समाजसेवी सुशील साहनी, के आर बिंद कंपनी के मालिक सी ए किशोरी लाल बिंद , उद्योगपति आर्यन बिंद, बिल्डर राम बहादुर बिंद, समाजसेवी राजेंद्र बिंद, सुरेश कुमार बिंद, मेवालाल निषाद, प्रकाश इंडस्ट्रीज के मालिक प्रकाश राधेश्याम बिंद, तमाम समाज सेवियों ने सभी खिलाड़ियों को अपने हाथों द्वारा चमचमाती हुई ट्रॉफी और उचित पुरस्कार देकर और बिंद समाज विकास संघ द्वारा सभी टीमों और खिलाड़ियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।मैदान में आए हुए सभी दर्शकों ने बिंद समाज विकास संगठन की बहुत तारीफ की सभी ने कहा कि ऐसे अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर समाज और देश के भविष्य के होनहार खिलाड़ियों को तरासने का काम करें ताकि देश और समाज का नाम रोशन हो सके।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1