हजारीबाग में आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में बच्चों के लिए नि:शुल्क ओपीडी, 25 से अधिक बच्चों की हुई जांच
हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में शनिवार को बच्चों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवा प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
नि:शुल्क ओपीडी के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरभि कुमारी ने 25 से अधिक बच्चों की जांच की। बच्चों का वजन, लंबाई, पोषण स्तर तथा सामान्य शारीरिक परीक्षण किया गया। फरवरी में बदलते मौसम को देखते हुए सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण एवं एलर्जी से बचाव के संबंध में अभिभावकों को विशेष सलाह दी गई।
डॉक्टर सुरभि कुमारी ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को सुबह और शाम की ठंडी हवाओं से बचाएं, हल्के लेकिन गर्म कपड़े पहनाएं, संतुलित आहार दें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच बच्चों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अस्पताल के संस्थापक हर्ष अजमेरा ने कहा कि आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल लगातार सामाजिक सरोकारों के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा सहज और सुलभ रूप में मिले। प्रत्येक शनिवार को नि:शुल्क ओपीडी का आयोजन इसी संकल्प का हिस्सा है।
अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ बनाना है। बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि अब प्रत्येक शनिवार को अस्पताल में बच्चों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवा नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी, ताकि जरूरतमंद परिवार अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में शनिवार को बच्चों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवा प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
हजारीबाग। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत मालवीय मार्ग स्थित भवानी प्लाजा के समीप शुक्रवार को वार्ड प्रत्याशी गुंजन उर्फ गुंजन मद्धेशिया ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड के सम्मानित नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और गरिमामयी बना दिया।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार वार गांव में प्रकृति और मानव के बीच बढ़ते असंतुलन ने भयावह रूप ले लिया। हाथियों के झुंड ने एक ही रात में छह लोगों को कुचलकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
हजारीबाग। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के कोलघट्टी, नूरा, राजा बंगला, ओकनी, लोहसिंघना, दक्षिणी शिवपुरी, उत्तरी शिवपुरी, न्यू एरिया एवं ओकनी आदर्श नगर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चन्द्रवंशी) के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है । यह गिरोह मुख्य रूप से स्कोर्पियो गाड़ियों की चोरी कर उन्हें बिहार में शराब माफियाओं को बेचता था, ताकि उनका उपयोग अवैध शराब की तस्करी के लिए किया जा सके । पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी की एक सफेद स्कोर्पियो और 05 मोबाइल फोन बरामद किए हैं ।
हजारीबाग। दिनांक 12.02.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत दैहर पंचायत के मॉर्निया एवं बर्दाग के जंगल में वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 4 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से की गई अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मॉर्निया के जंगल में की गई खेती के मुख्य तस्कर को चौपारण पुलिस द्वारा दिनांक 11.02.2026 को गिरफ्तार किया गया था। कड़ाई से पूछताछ के क्रम में मॉर्निया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अफीम की खेती का सटीक लोकेशन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर इतने बड़े क्षेत्र में विनष्टीकरण की कार्रवाई संभव हो सकी। इसे चौपारण पुलिस हजारीबाग की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
हजारीबाग: विधायक जनसेवा कार्यालय परिसर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार “चन्द्रवंशी” के समर्थन में संकल्प पत्र का विधिवत् विमोचन किया गया। यह संकल्प पत्र हजारीबाग को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने की दिशा में एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल बताया गया, जिसमें नगर विकास के लगभग सभी महत्वपूर्ण आयामों को शामिल किया गया है।
निर्वाचन व्यय की जांच को लेकर उम्मीदवारों के साथ बैठक आयोजित - नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षक श्री रविराज शर्मा एवं व्यय प्रेक्षक श्री पंकज नारायण द्वारा बुधवार को विभिन्न मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथ) एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हजारीबाग। अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 11.02.2026 को चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा एवं करगा के जंगलों में वन विभाग और चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।
1 hour and 22 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k