आजमगढ़:-महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर वैचारिक गोष्ठी का हुआ आयोजन
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फूलपुर नगर की प्रताप प्रभात शाखा पर महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर वैचारिक चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक अधिवक्ता हरिश्चंद्र बरनवाल ने महर्षि दयानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फाल्गुन कृष्ण दशमी, 12 फरवरी 1824 को गुजरात प्रांत के टंकारा में मूल नक्षत्र में बालक मूलशंकर का जन्म पिता कर्षण तिवारी एवं माता यशोदा बाई के घर हुआ था। उनके आध्यात्मिक गुरु स्वामी विरजानंद दंडी ने उन्हें ‘दयानंद सरस्वती’ नाम प्रदान किया। स्वामी दयानंद सरस्वती आधुनिक भारत के प्रखर चिंतक, समाजसेवी, सुधारक और वेदों के महान भाष्यकार थे। उन्होंने ‘वेदों की ओर लौटो’ का आह्वान किया तथा आर्य समाज की स्थापना की। समाज में व्याप्त कुरीतियों बाल विवाह, सती प्रथा, ऊँच-नीच का भेदभाव और छुआछूत का उन्होंने प्रबल विरोध किया। वे सभी को शिक्षा के अधिकार के समर्थक थे। उन्होंने ‘स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का ध्येय वाक्य दिया, जिसे आगे चलकर लोकमान्य तिलक ने जन-जन तक पहुँचाया। उनके विचारों से प्रेरित होकर अनेक स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि दयानंद के विचार आज भी समाज को जागृत और मार्गदर्शित करते हैं। कार्यक्रम में सूर्यबली यादव, रामकृष्ण राय, अतुल जायसवाल, अनिल गुप्ता, कमल जायसवाल, रामप्यारे मौर्य, दीपांशु बरनवाल, शैलेन्द्र प्रजापति एवं अरविन्द कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
आजमगढ़:-एलआईसी फूलपुर शाखा के कर्मचारी हड़ताल पर, मुख्य गेट पर किया धरना प्रदर्शन

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा फूलपुर के कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार करते हुए शाखा के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी दिनभर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में एलआईसी में तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करना, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश का विरोध, दमनकारी श्रम संहिताओं को वापस लेना तथा कर्मचारियों और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर यूनियनों के साथ नियमित और व्यवस्थित वार्ता सुनिश्चित करना शामिल है। संघ के सदस्य के.के. यादव ने कहा कि यूनियन के आह्वान पर सभी कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने बताया कि आगे की रणनीति यूनियन के उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार तय की जाएगी। धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, सूरज मिश्रा, नागेंद्र सिंह, ललित, यतेंद्र, शशांक, विकास, आकाश, आशीष, अनवर, आलोक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आजमगढ़:-रिसेंट इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के माहुल कोर्राघाटमपुर स्थित रिसेंट इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।   पुलिस चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल ,ब्लाक प्रमुख शकील अहमद और प्रबन्धक असफाक अहमद  ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया ।  बच्चों ने  वार्षिकोत्सव का शुभारंभ स्वागत गीत और राष्ट्रीय गीत के साथ किया । इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक तथा मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पर आधारित प्रस्तुति देकर दर्शकों को जागरूक किया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।  इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अशफाक अहमद एवं सैफुल्लाह द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता आद्या प्रसाद सिंह, ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद, संतोष सिंह बबलू, लाल मुहम्मद, मिथिलेश पाण्डेय ‘गुड्डू’, राम फेर यादव तथा बिजय प्रकाश यादव आदि लोग रहे ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल सिंह ‘राही’  जबकि संचालन राहुल सिंह यादव, हाफिज आदिल एवं प्रधानाचार्या मरियम ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के सफल आयोजन पर अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय परिवार की सराहना की। सभी का आभार प्रबन्धक असफाक अहमद ने किया ।
आजमगढ़:-कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फूलपुर के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय, उदपुर फूलपुर में एल्बेंडाजोल दवा का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फूलपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फूलपुर के सहायक शोध अधिकारी उमेश यादव, डॉ. अजीम, एचईओ एम. एल. अग्रहरि तथा डॉ. आर. बी. वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
आजमगढ़:-पूर्व प्रमुख की पुण्यतिथि पर नम आंखों से श्रद्धांजलि
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी महिला-पुरुषों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव द्वारा स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं चरण वंदन के साथ की गई। इसके पश्चात ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, स्थानीय नागरिकों व समर्थकों ने आंखों में आंसू लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व प्रमुख के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमरेथु उमाशंकर यादव ने बताया कि स्वर्गीय वीरेंद्र यादव ने वर्ष 2000 में ग्राम पंचायत सराबा से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और उसी वर्ष फूलपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख बने। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र यादव पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी की सेवा करते थे और जरूरत पड़ने पर दिन-रात लोगों के साथ खड़े रहते थे। यही कारण है कि वे आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में बसे हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव, रिजवान अहमद, मंशा यादव, खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल, अरविंद अस्थाना, पूर्व लेखाकार राम आसरे यादव, पवन जायसवाल, हरपत यादव, शिव पूजन उर्फ रिंकू यादव, मंगला यादव सहित सैकड़ों समर्थक व शुभचिंतक उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने दिवंगत मार्गदर्शक के दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी को एक सूत्र में जोड़कर चलने का प्रयास कर रही हैं और आगे भी जनसेवा का यह क्रम जारी रहेगा। पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा रक्तदान कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही लगभग 200 गरीब व असहाय महिलाओं एवं मजदूरों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण का कार्य ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं स्वर्गीय वीरेंद्र यादव के पुत्र मृगांक यादव ‘टाइगर’ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मृगांक यादव टाइगर ने उपस्थित सभी सहयोगियों व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के आशीर्वाद से जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।
आजमगढ़:-पूर्व प्रमुख की पुण्यतिथि पर नम आंखों से श्रद्धांजलि, ब्लाक मुख्यालय पर हुआ कार्यक्रम


वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। फूलपुर विकास खंड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी महिला-पुरुषों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव द्वारा स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं चरण वंदन के साथ की गई। इसके पश्चात ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, स्थानीय नागरिकों व समर्थकों ने आंखों में आंसू लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व प्रमुख के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमरेथु उमाशंकर यादव ने बताया कि स्वर्गीय वीरेंद्र यादव ने वर्ष 2000 में ग्राम पंचायत सराबा से क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और उसी वर्ष फूलपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख बने। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र यादव पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी की सेवा करते थे और जरूरत पड़ने पर दिन-रात लोगों के साथ खड़े रहते थे। यही कारण है कि वे आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में बसे हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव, रिजवान अहमद, मंशा यादव, खंड विकास अधिकारी इशरत रोमेल, अरविंद अस्थाना, पूर्व लेखाकार राम आसरे यादव, पवन जायसवाल, हरपत यादव, शिव पूजन उर्फ रिंकू यादव, मंगला यादव सहित सैकड़ों समर्थक व शुभचिंतक उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख अर्चना यादव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने दिवंगत मार्गदर्शक के दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी को एक सूत्र में जोड़कर चलने का प्रयास कर रही हैं और आगे भी जनसेवा का यह क्रम जारी रहेगा। पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा रक्तदान कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही लगभग 200 गरीब व असहाय महिलाओं एवं मजदूरों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण का कार्य ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं स्वर्गीय वीरेंद्र यादव के पुत्र मृगांक यादव ‘टाइगर’ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मृगांक यादव टाइगर ने उपस्थित सभी सहयोगियों व शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के आशीर्वाद से जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।
आजमगढ़:-पतंग लूटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया 13 वर्षीय छात्र, मौके पर मौत
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेश्वर नाथ रोड क्रॉसिंग के पास गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में 13 वर्षीय छात्र की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोर कटी हुई पतंग लूटने के प्रयास में रेलवे ट्रैक पर चला गया था। जानकारी के अनुसार, फूलपुर देहात के मुंडेश्वर नाथ रोड निवासी विमलेश सोनकर का पुत्र सृजन सोनकर गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौटकर भोजन करने के बाद खेलने बाहर निकला था। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग को पकड़ने के लिए वह दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। तभी आजमगढ़ से शाहगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सृजन का पूरा ध्यान पतंग पर था, जिससे वह ट्रेन की आहट नहीं सुन सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सृजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी
आजमगढ़:-अनवार पब्लिक स्कूल की टैलेंट सर्च परीक्षा में एक हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। फूलपुर तहसील के गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस प्रतियोगी परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल एक हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की। टैलेंट सर्च परीक्षा में अनवार पब्लिक स्कूल के 400 तथा अन्य विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने बताया कि टैलेंट सर्च परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ-साथ उनकी पूरी पढ़ाई का खर्च अनवार पब्लिक स्कूल द्वारा वहन किया जाएगा। वहीं टॉप टेन में शामिल अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संकेत माथुर सहित दिव्यांशु, मो. सलमान, मनोज सिंह, अरविंद मौर्य, सकीरा, वंदना सिंह, पवन कुमार अग्रहरि, शिवानी, रजनी, कमरान, विजय सिंह, इरतजा निशात, कृष्णा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
आजमगढ़:-जहानागंज पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर घायल, दो गिरफ्तार,तमंचा, कारतूस, पिकअप व गोवंश बरामद
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। जनपद के थाना जहानागंज क्षेत्र में पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, एक पिकअप वाहन तथा एक गोवंश बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण में 7/8 फरवरी की रात लगभग 12:30 बजे थाना जहानागंज पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम गंभीरवन (बड़ैला ताल) के पास एक पिकअप वाहन में गोवंश लादा जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद बदमाशों ने दोबारा फायरिंग का प्रयास किया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा अभियुक्त मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त की पहचान मोहीम अहमद (32 वर्ष) पुत्र दिलशेर अहमद निवासी कोटिला (कंकाली टोला), थाना रानी की सराय के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त का नाम सुनील कुमार (30 वर्ष) पुत्र शोभनाथ निवासी जलाईपुर ऊँचेगांव, थाना रानी की सराय बताया गया है। घायल को उपचार हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है।
पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पिकअप वाहन संख्या UP 50 FT 1107 तथा एक बछड़ा बरामद किया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से गोवध एवं गौ-तस्करी में संलिप्त थे। अभियुक्त रात के समय सुनसान क्षेत्रों से गोवंश पकड़कर अवैध वध अथवा अन्य प्रांतों में बिक्री करते थे तथा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास करते थे।
पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त मोहीम अहमद के विरुद्ध पूर्व में गोवध, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व पशु क्रूरता सहित कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना जहानागंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आजमगढ़:-अहरौला पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर घायल, एक फरार, अवैध तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद

वी कुमार यदुवंशी

आजमगढ़। अहरौला क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अहरौला पुलिस शुक्रवार सुबह लगभग 2:40 बजे क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो गोतस्कर ग्राम तरकूलहा की ओर से गोवध की नीयत से जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। ग्राम तरकूलहा के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार हो गया।
घायल अभियुक्त की पहचान जाकिर उर्फ शैफ (38 वर्ष) पुत्र स्व. रफीक कुरैशी निवासी कुरैशी टोला माहुल थाना अहरौला के रूप में हुई है, जो थाने का हिस्ट्रीशीटर है। फरार अभियुक्त का नाम दिलशाद उर्फ लालू निवासी कस्बा माहुल बताया गया है।
मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त सुनियोजित तरीके से गोवध व गौ-तस्करी की घटनाओं को अंजाम देता था और उसके विरुद्ध हत्या, गैंगस्टर व गोवध सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।
घटना के संबंध में थाना अहरौला पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।