राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का किया निरीक्षण, एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में लिया भाग
एचपीवी टीकाकरण को लेकर  राज्यपाल महोदया ने दिया जागरूकता का संदेश

स्वस्थ, शिक्षित और विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर



बलरामपुर 10 फरवरी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज मंगलवार को माँ पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय, बलरामपुर के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण करने पहुंचीं।
इस अवसर पर  राज्यपाल  ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलाधिपति वाटिका में मौलिसरी का पौधरोपण किया। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन सरोवर का नामकरण कुलाधिपति सरोवर के रूप में किया गया।
राज्यपाल  ने प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, कुलपति आवास सहित अन्य निर्माणाधीन संरचनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

राज्यपाल  ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं तथा विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा के एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

इसके उपरांत  राज्यपाल  ने कलेक्ट्रेट में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।आयोजित एचपीवी टीकाकरण कैंप में 100 बच्चियों का टीकाकरण किया गया।

राज्यपाल  ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बेटियों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाकर एचपीवी वायरस के विरुद्ध टीकाकरण कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 9 से 14 वर्ष की आयु की बच्चियों को एचपीवी टीके की दो डोज लगाए जाने से वे लगभग 95 प्रतिशत तक सुरक्षित रह सकती हैं। यह टीका 26 वर्ष की आयु तक लगाया जा सकता है।
राज्यपाल  ने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में इंडस्ट्री एवं निजी कंपनियों का सहयोग भी प्राप्त किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने परिवारों से अपील की कि वे जागरूक बनें और अपनी बच्चियों का टीकाकरण अवश्य कराएं।
उन्होंने कहा कि 3 वर्ष का बच्चा अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी जाए तथा 6 वर्ष का बच्चा विद्यालय अवश्य जाए। विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब कोई भी बच्चा न तो बीमार रहे और न ही अशिक्षित।

उच्च शिक्षा में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री के निर्देशन में शिक्षा व्यवस्था को अधिक लचीला बनाया गया है, जिससे अब विद्यार्थी फिजिक्स के साथ संगीत और केमिस्ट्री के साथ भाषा जैसे विषयों का भी अध्ययन कर सकते हैं।
राज्यपाल  ने एक अभिभावक के रूप में बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपना मार्ग स्वयं तय करें, पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया।
उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवारों को ऐसे बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी को समान सम्मान मिले और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

इस दौरान  राज्यपाल  ने बच्चियों को पोषण किट एवं टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया।

इस अवसर पर मंडलायुक्त  शशि भूषण लाल सुशील, कुलपति प्रोफेसर  रवि शंकर सिंह, जिलाधिकारी  विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के पचपेड़वा विकासखंड में एक पुल बना मौत का झूला
बलरामपुर 9 फरवरी उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में स्थित पचपेड़वा विकासखंड के बिशनपुर कोरड मैं एक पुल लोगों की मौत का झूल बना हुआ है आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बताया कि काफी दिन से यह इसी प्रकार चल रहा है इस पर गाड़ियां भी जा रही हैं किंतु यह कभी भी गिर सकता है जिससे लोगों की जान जा सकती है बताया जाता है कि गुप्त क्षेत्र वनवासियों का क्षेत्र है जिसका कोई देखने वाला नहीं है ग्राम वासियों ने इस पुल को तुरंत बनवाए जाने की मांग की है ग्राम प्रधान ने बताया कि मैंने कई बार शासन प्रशासन को इसके बारे में अवगत कराया है किंतु कोई ध्यान नहीं दे रहा है अब मैं प्रदेश मुखिया योगी जी के पोर्टल पर इसे भेजने जा रहा हूं उम्मीद है कि हमारा मुखिया तो हमारी बात सुनेगा, लोगों ने जिले के मुखिया डीएम साहब से निवेदन किया है की एक नज़र इधर भी देख ले।
संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर सोनबरसा में भव्य कार्यक्रम, मुख्य अतिथि ने संत के आचरणों को भारत के विश्व गुरु बनने का रास्ता :-गंगा शर्मा कौशिक।
बलरामपुर 9 फरवरी विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के तत्वाधान में जनपद श्रावस्ती के ब्लाक सिरसिया के ग्राम सोनबरसा में रविदास जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई,
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष बलरामपुर चौधरी विजय सिंह  विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी राकेश दुबे विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता तिवारी

अध्यक्ष मातृशक्ति जिला अध्यक्ष श्रावस्ती राजेश तिवारी ने संबोधित किया संचालन कटेहरी महाराज ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने संत शिरोमणि रविदास के बारे में विस्तृत रूप से कई कहानियों के माध्यम से उनके जीवन तथा आचरण से ऐसा था जो सभी को एक रहने का रास्ता बताता है श्री कौशिक ने बताया महलों में रहने वाली मीराबाई को संत रविदास को अपना गुरु माना उन्होंने कहा कि ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र सभी संत के अनुयाई थे अखंड भारत में कभी छुआछूत नहीं रहा, हर हिंदू को एक साथ रहने व भारतीय संस्कृति पर चलते हुए प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में प्रदेश और देश में एकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया श्री कौशिक ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के रास्ते पर चलकर भारत विश्व गुरु व हिंदू राष्ट्र बनेगा उन्होंने योगी तथा मोदी को अवतारी पुरुष भी बताया।
चौधरी विजय सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में सभी सनातन सनातनियों हिंदुओं को एक रहने तथा भारत राष्ट्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया उन्होंने कहा एक रहेंगे नेक रहेंगे बटेंगे तो कटेंगे, विशिष्ट अतीत श्रीमती सुनीता तिवारी ने नारी शक्ति का आवाहन करते हुए रानी लक्ष्मीबाई जैसा तथा हर महिलाओं से ब्रह्म मुहूर्त में उठकर बच्चों को सही मार्ग दिखाने व हिंदू संस्कृति में ढालने की बात कही उन्होंने कहा योगीराज में आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं।
अंत में सभा जिलाअध्यक्ष श्रावस्ती राजेश तिवारी ने  सभी का आभार व्यक्त करते हुए हिंदुओं को एक रहने की सलाह दी उन्होंने संत रविदास के "मन चंगा तो कटौती में गंगा "सहित आदर्श को पालन करने का रास्ता बताया कार्यक्रम में आसपास गांव के तमाम लोग तथा विश्व हिंदू महासंघ श्रावस्ती के कटेहरी महाराज संतोष कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिरसिया राम सवारे दास बाबा अर्जुन मिश्रा एडवोकेट जिला मीडिया प्रभारी , जय सिंह जिला मीडिया प्रभारी बलरामपुर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य हाल,फॉल सीलिंग,एसी एवं वॉल पैनलिंग का लोकार्पण
    
                  ‌‌‌‌‌                   
डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के सौजन्य से हरिका रवींद्र नागेश्वर सेवा फाउंडेशन द्वारा करा गया निर्माण।  
                                                                                                                                                                                                                        बलरामपुर।  नगर के वीर विनय चौराहे स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में निर्मित भव्य हाल,फॉल सीलिंग,वातानुकूलित व्यवस्था एवं आकर्षक वॉल पैनलिंग का विधिवत लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य हरिका रविंद्र नागेश्वर (HRN) सेवा फाउंडेशन द्वारा कराया गया है,जिससे मंदिर परिसर को आधुनिक एवं सुविधाजनक स्वरूप प्राप्त हुआ है।

लोकार्पण कार्यक्रम परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत कमल नयन दास शास्त्री जी महाराज,महंत हनुमानगढ़ी मंदिर बलरामपुर एवं उत्तराधिकारी श्री मणि राम दास छावनी सेवा ट्रस्ट अयोध्या जी,स्वामी गुरु महेंद्र दास जी महाराज तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर संपन्न किया गया।

मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल हाल तैयार होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा मंदिर विकास एवं जनसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर पूज्य महंत जी का दिव्य आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

लोकार्पण समारोह में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,डीपी सिंह बैस,डॉ.अजय सिंह पिक,संजय शुक्ल,उमाशंकर तिवारी,अशोक पान्डेय गौरव मिश्र,शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक, साधु-संत एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भगवती गंज धर्मपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वायु प्रदूषण सांस लेना मुश्किल।
बलरामपुर 8फरवरी इंडस्ट्रियल एरिया धर्मपुर में कुछ है धान की भूसी उड़ने से वायु प्रदूषण में सांस लेना मुश्किल हो रहा है इंडस्ट्रियल एरिया के लिए कुछ मिलल मलिऑफिस में छिपकर रहने को मजबूर है कुछ धान मिल वायु प्रदूषण नियंत्रक मशीन तथा मानक विहीन कार्यों से धर्मपुर सहित पूरे भगवतीगंज वह आसपास क्षेत्र तक पूरा वायु प्रदूषण हो रहा है जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है और लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बना हुआ है अगर इसकी गुणवत्ता की सही जांच की जाए तू सही जानकारी भी मिल सकती है लोगों ने ऐसे लोगों पर शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है इसका जीता जागता सबूत स्वर्गीय कैलाश नाथ अग्रवाल द्वार के बगल देखा जा सकता है।
रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर हनुमानगढ़ी मंदिर में पांच दिवसीय मानस प्रवचन के बाद विशाल भंडारा आयोजित     
     
                             
  बलरामपुर। श्री हनुमानगढ़ी मंदिर,वीर विनय चौराहा स्थित परिसर में रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन,रामनाम संकीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत योगी मिथिलेश नाथ जी महाराज द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का संदेश देता है। धर्म के माध्यम से ही मनुष्य को अच्छाई और बुराई का ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखना हम सबका दायित्व है और अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना ही सच्ची समाजसेवा है।
मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने हवन पूजन कर कई दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से भक्तों का मन निर्मल होता है तथा धर्म और अधर्म के बीच अंतर समझ में आता है। कथा और हवन के पश्चात वातावरण भक्तिमय हो उठा।
हवन की पूर्णाहुति के बाद शाम चार बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में सदर जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,विधायक पल्टूराम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी,प्रवीण सिंह बिक्की,पंकज सिंह,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,पवन शुक्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और सेवा का वातावरण बना।
आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर द्वारा खम्भों की लाइट गुल रहती है।
बलरामपुर 5 फरवरी आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर द्वारा खम्भों के लगी लाईटें अधिकतर खराब होने से अंधेरा बना रहता है जिससे नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आदर्श नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता सहित कर्मियों से भी कई बार मौखिक कहा गया किंतु कोई सुनने वाला नहीं।
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर रक्तदान
बलरामपुर । विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की साप्ताहिक जयंती कार्यक्रम पर 5 फरवरी को संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवनलाल उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ सुनीता तिवारी कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा भारत यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान का महादान किया इसी कड़ी में 8 फरवरी को देवीपाटन मंदिर परिसर में भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का लगाया गया कैम्प
विशेष अभियान चलाकर युवक युवतियों को वोटर बनाया गया

जनपद बलरामपुर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कैम्प लगाया गया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने निरीक्षण किया जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक युवतियों को वोटर बनाने का अभियान चलाया गया विधानसभा बलरामपुर की मतदाता सूची को दुरूस्त कराने का विशेष पुनरीक्षण अभियान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के सुपरवाइजर,अनिल कुमार लेखपाल व प्रशांत वर्मा सुपरवाइजर लेखपाल, सुपरवाइजर राहुल कुमार वर्मा ने एमपीपी इंटर कॉलेज,डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर आदि कई बूथो पर जाकर निरीक्षण किया,जिसमे डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर जाकर नया वोटर कार्ड बनवाने हेतु फार्म 6 व मतदाता सूची में यदि नाम गलत है तो सुधार करवाने हेतु फार्म 8 भरने के लिए सम्मानित लोगों को जागरूक किया जिसमें बूथ लेवल अधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता,अजय कसेरा,अब्दुल वहीद,अनीता श्रीवास्तव,रंन्जू गुप्ता,पूनम सिंह,प्रशंसा शुक्ला नूरजहां,गौरी शंकर सिंह आदि लोग डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर सभी बीएलओ उपस्थित रहे
संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम।
बलरामपुर 4 फरवरी संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा थाना गौरा के निकट गोविंदपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ, हरि ओम पाठक मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता चौधरी विजय सिंह ने की संचालन प्रेमनाथ मिश्रा ने किया सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दीप जलाकर तथा संत रविदास के चित्र पर पुष्पर्जन एवं माल्यार्पण अर्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मिथिलेश गिरी आदि ने संबोधित किया।

गौ रक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डा, हरिओम पाठक ने अपने वक्तव्य में संत शिरोमणि रविदास के जीवन के बारे में प्रकाश डाला वहीं उन्होंने देश के भविष्य छात्रों के बारे में कुछ गुरु मंत्र देते हुए उन्हें परिवारों से लागू करने को कहा, कार्यक्रम को पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने संबोधित करते हुए सभी को जात-पात में ना बटकर इकट्ठा रहने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि सभी एक रहे हमारे विधानसभा में किसी को कोई कष्ट हो हम तक पहुंचाएं हम उनका काम तुरंत करेंगे,कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में आए सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए झांसी से पधारे गौ रक्षा प्रपोश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हरिओम पाठक का विशेष आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू का आभार व्यक्त किया। तथा 5 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास के साप्ताहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदान देने का आवाहन किया उन्होंने भारी संख्या में शोभा यात्रा में रहे लोगों का भी आभार व्यक्त कियाअंत में आसपास क्षेत्र से आए भारी संख्या में ग्राम वासियों तथा भक्तों ने सहभोज में भाग लिया। कार्यक्रम में चौधरी विजय सिंह जय सिंह जीवन लाल मिथिलेश गिरी राधेश्याम, पाटेश्वरी उर्फ विक्की, सुग्रीव श्रीमती सुनीता तिवारी पंडित मातेश्वरी प्रसाद प्रेमनाथ मिश्रा नरेंद्र देव सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया।