
एस के यादव
मार्टीनगंज (आज़मगढ़) तहसील क्षेत्र के खरसहन कला, दीदारगंज स्थित महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक सम्मेलन समारोह मंगलवार को हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार, खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव, कांग्रेस नेता अवधेश सिंह, टीडी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य राम आसरे सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर दीदारगंज से विधायक कमला कान्त राजभर, प्राचार्य धीरेन्द्र मिश्र, सौरभ सिंह वीनू, जितेंद्र सिंह, अनिल नारायण सिंह, दिलीप यादव, सुरेंद्र सिंह, राम आसरे सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव, चंद्रभान सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अचल यादव ने की, जबकि संचालन जितेंद्र मिश्रा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
2 hours and 3 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1