140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है यह बजट-राजभर।
2047 तक विकसित भारत के सपने को मजबूत करने वाला बजट-राजभर।
अखिलेश का 2027 जीतना मुश्किल, लाखों यादव बीजेपी व मुसलमान ओवैसी के साथ-राजभर।
युवा व महिलाएं भारत का बनेंगी ग्रोथ इंजन-ओमप्रकाश राजभर।
पंचायत चुनाव होंगे समय पर भ्रम किया दूर-ओम प्रकाश राजभर।
भाजपा ने केन्द्रीय बजट पर आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस।सुलतानपुर,केन्द्रीय बजट 2026 -2027 देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है।इस बजट से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को गति मिलेगी।यह 2047 तक विकसित और समृद्धिशाली भारत बनाने का बजट हैं।यह बातें पंचायती राज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा बजट में गरीब, शोषित,वंचित,युवा,महिला,किसान,सभी का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य,खेती-किसानी,डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर व मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर पर भरपूर फोकस किया गया है।
केन्द्र सरकार के आम बजट से प्रदेश में विकास कार्य और तेज होंगे।यूपी को मिले दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।हर जिले में बेटियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।लघु व मध्यम उद्योग को चैंपियन बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का बजट है। सरकार ने शिक्षा पर सलाना 11 व स्वास्थ्य पर 8 प्रतिशत की दर से बजट बढ़ाया है।
सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए 2,73,108 करोड़ रुपए का बजट रखा है जो पिछले वर्ष से 21 प्रतिशत अधिक है।बजट में पशुपालक व मछली पालन करने वाले किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया है।हर जिले में ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी बनने से आम लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा युवा व महिलाएं भारत की ग्रोथ इंजन बनेंगी।यह बजट देश के युवाओं व महिलाओं के लिए नए रोजगार का द्वार खोलता है।इस बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के उनके दावों पर सवाल खड़े किए। प्रभारी मंत्री राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को सत्ता से दूर हुए 9 साल हो गए हैं।उन्होंने कहा लाखों यादव समाज के लोग इनमें ठेकेदार, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल है। भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं।इसके साथ ही करोड़ों मुसलमान असदुद्दीन ओवैसी के साथ चले गए हैं।
ऐसे में अखिलेश यादव 2027 का चुनाव जीतने की बात कैसे कर सकते हैं।यह समझ से परे है।उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर बनी भ्रम की स्थिति पर ड्यूटी कहां की पंचायत चुनाव समय पर होंगे।उसकी तैयारी चल रही है।मतपत्रों को जिले में पहुंचा दिया गया है। 28 तारीख को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की सदन में टिप्पणी से जुड़े सवाल पर विपक्ष पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा विपक्ष सरकार की प्रशंसा व वाहवाही करेगा तो जनता पूछेगी वोट मांगने क्यों आए हो। उन्होंने विपक्ष द्वारा फार्म -7 को लेकर उठे सवालों पर कहा आयोग विना सत्यापन किए किसी का नाम नहीं काटेगा। पारदर्शी वोटर लिस्ट के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रासाद उपाध्याय,सीताराम वर्मा,सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, संदीप सिंह,ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू,राहुल भान मिश्रा आदि मौजूद रहे।

2047 तक विकसित भारत के सपने को मजबूत करने वाला बजट-राजभर।
सुलतानपुर,केन्द्रीय बजट 2026 -2027 देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है।इस बजट से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को गति मिलेगी।यह 2047 तक विकसित और समृद्धिशाली भारत बनाने का बजट हैं।यह बातें पंचायती राज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा बजट में गरीब, शोषित,वंचित,युवा,महिला,किसान,सभी का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य,खेती-किसानी,डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर व मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर पर भरपूर फोकस किया गया है।
केन्द्र सरकार के आम बजट से प्रदेश में विकास कार्य और तेज होंगे।यूपी को मिले दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।हर जिले में बेटियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।लघु व मध्यम उद्योग को चैंपियन बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का बजट है। सरकार ने शिक्षा पर सलाना 11 व स्वास्थ्य पर 8 प्रतिशत की दर से बजट बढ़ाया है।
सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए 2,73,108 करोड़ रुपए का बजट रखा है जो पिछले वर्ष से 21 प्रतिशत अधिक है।बजट में पशुपालक व मछली पालन करने वाले किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया है।हर जिले में ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी बनने से आम लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा युवा व महिलाएं भारत की ग्रोथ इंजन बनेंगी।यह बजट देश के युवाओं व महिलाओं के लिए नए रोजगार का द्वार खोलता है।इस बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के उनके दावों पर सवाल खड़े किए। प्रभारी मंत्री राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को सत्ता से दूर हुए 9 साल हो गए हैं।उन्होंने कहा लाखों यादव समाज के लोग इनमें ठेकेदार, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल है। भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं।इसके साथ ही करोड़ों मुसलमान असदुद्दीन ओवैसी के साथ चले गए हैं।
ऐसे में अखिलेश यादव 2027 का चुनाव जीतने की बात कैसे कर सकते हैं।यह समझ से परे है।उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर बनी भ्रम की स्थिति पर ड्यूटी कहां की पंचायत चुनाव समय पर होंगे।उसकी तैयारी चल रही है।मतपत्रों को जिले में पहुंचा दिया गया है। 28 तारीख को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की सदन में टिप्पणी से जुड़े सवाल पर विपक्ष पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा विपक्ष सरकार की प्रशंसा व वाहवाही करेगा तो जनता पूछेगी वोट मांगने क्यों आए हो। उन्होंने विपक्ष द्वारा फार्म -7 को लेकर उठे सवालों पर कहा आयोग विना सत्यापन किए किसी का नाम नहीं काटेगा। पारदर्शी वोटर लिस्ट के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है।
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रासाद उपाध्याय,सीताराम वर्मा,सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, संदीप सिंह,ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू,राहुल भान मिश्रा आदि मौजूद रहे।

सुल्तानपुर,कांग्रेस पार्टी के आरटीआई विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का शनिवार को सुल्तानपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वे रविवार को वाराणसी में आयोजित होने वाली संविधान संवाद रैली की तैयारियों के सिलसिले में बनारस जा रहे थे।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने से पूर्व पयागीपुर चौराहे पर आरटीआई विभाग के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में आयोजित संविधान संवाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश का संविधान आज खतरे में है।
भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। वाराणसी में होने वाली संविधान संवाद रैली इस लड़ाई का अहम पड़ाव है, जिसमें जन-जन की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम जनता को रैली से जोड़ें और संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के अभियान को मजबूत करें।
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा कॉमेडियन संजय यदुवंशी के द्वारा मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं पीड़ित परिवार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाने के संबंध में पीड़ित परिवार के साथ सीओ सिटी सौरभ सावंत को लिखत रूप से ज्ञापन सौंपा कर कड़ी कार्यवाही कि मांग कि गई।
ज्ञापन कि अगुआई संस्था अध्यक्ष डॉ.सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि देश के चौथे स्तंभ मीडिया बंधुओ पर निरंतर संजय यदुवंशी के द्वारा अभद्र टिप्पणी कि जा रही है जिसे समाजसेवियों और पत्रकारों में काफी रोष है आखिर पुलिस प्रशासन के द्वारा मीडिया के सुरक्षा के तमाम वादे हवा हवाई साबित हो रहे हैं । लेकिन कटका क्लब इस लड़ाई का लगातार लड़ती रहेगी। पीड़ित धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि बंधुआकला थाना संजय यदुवंशी को बचाने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है मेडिकल के अनुसार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाए और आरोपी कि जल्द गिरफ्तारी कि जाए। कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मीडिया के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले संजय यदुवंशी के खिलाफ जल्द कड़ी कार्यवाही कि जाएगी,उन्होंने भरोसा दिलाया है जल्द कार्यवाही कि जाएगी उन्होंने सभी प्रकरण से अवगत है। ज्ञापन के दौरान केदानाथ वर्मा, राजकुमार कन्नौजिया, प्रधान शोहराब खान, के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर पहुंचे सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बजट लेकर आज प्रेस कांफ्रेंस किए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बजट पर चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
दरअशल आज सुभासपा अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सुल्तानपुर पहुंचे और जिला पंचायत सभागार में भाजपा नेताओं और पत्रकारों के समक्ष बजट सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।सरकार द्वारा राज्यसभा में सरकारी स्कूल बंद होने और प्राइवेट स्कूल के ज्यादा खुलने पर बोले ओ पी राजभर।
गरीब हो या अमीर,कोई ऐसा घर नहीं जहां मोबाइल के रिचार्ज के लिए सभी के पास पैसा,लेकिन अपने बच्चे के रिचार्ज के पास बोला जाता है पैसा नहीं है।पांच घंटे मोबाइल रिचार्ज न हो तो पागलपन छा जाता है, अपने बच्चे के लिए क्यों नहीं करता। जितने भी सरकारी स्कूल है वहां सारी व्यवस्था सरकार दे रही है, जो लोग वहां नहीं जा रहे वही खराब है।
नाले पर अतिक्रमण हटवाने गई नगर निगम की टीम को फोन कर हड़काने वाले सुभाषपा विधायक का ऑडियो वायरल होने पर बोले राजभर।ऐसा कुछ नही है, अगर लेखपाल ऐसा कह रहा है तो उसके मोबाइल की रिकॉर्डिंग निकाल कर दे दीजिए। वीडियो वायरल होने पर बोले।देखिए प्रकरण नियम 51 के तहत विधानसभा में उठाया गया था, जहां वास्तव में नाला है वहां ठेकेदारों ने अपना फ्लैट बना रखा है, ठेकेदार चाह रहे हैं कि किसी और की जमीन से नाला निकलवा दें, विधायक चाहते हैं जहां नाला है वहीं से नाला निकले। नाले की जमीन पर विधायक जी का मैरिज लॉन नहीं बना है। उसकी चार चार पैमाईश हुई है,पार्षद पार्टी से प्रेरित है।
SIR की सीमा एक माह बढ़ाए जाने और पंचायत चुनाव की स्थिति पर बोले राजभर।पंचायत चुनाव समय पर होगा, मतपत्र छप गए हैं, 75 जिलों में मतपत्र पहुंचा दिए गए हैं। फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 28 को होगा, समय पर चुनाव होगा।
सुल्तानपुर,पति की मौत से सदमे में आई एक पत्नी ने चलती ट्रेन से छलांग लगा कर अपनी जान दे दिया। उसका शरीर चार हिस्सों में बट गया। आरपीएफ व कोतवाली देहात पुलिस ने शव के टुकड़ो को समेत कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतका बिहार प्रांत की रहने वाली थी।
जीआरपी थाना प्रभारी भोला सिंह के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के रायपुरा गांव की रहने वाली नीतू उपाध्याय (35) परिजनों के साथ लखनऊ से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से जा रही थी। ट्रेन गुरुवार रात तक़रीबन 1:40 पर सुल्तानपुर-वाराणसी रेलमार्ग पर पखरौली रेलवे स्टेशन के पास अभियाकला गांव के निकट पहुंची थी। उसी समय नीतू उपाध्याय शौच के बहाने गेट के पास गईं और चलती ट्रेन से छलांग लगा दिया। यात्रियों ने इस घटना पर तत्काल चेन पोलिंग कर ट्रेन को रोका। कुछ दूर जाकर देखा तो नीतू का शरीर टुकड़ो में बट गया था। परिजनों ने इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दिया। जिस पर आरपीएफ व कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर सिपाही विजय सिंह और कोतवाली देहात थाने के उप निरीक्षक नदीम अहमद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के टुकड़ो को जमा किया और पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल भेजा। जहां से शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
बता दें कि अजीत का एक साल पहले किडनी टलांसप्लांट हुआ था। इधर कुछ माह से उसे समस्या बढ़ी तो लखनऊ से इलाज हो रहा था। 24 जनवरी को उसे SGPGI में एडमिट कराया गया था जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अजीत के शव को परिजन एंबुलेंस से घर ले जा रहे थे वहीं नीतू को परिजन और रिश्तेदार उन्हें श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से साथ लेकर जा रहे थे। पति का शव एक एंबुलेंस से घर भेजा जा रहा था।
मृतक की दो बेटियां अनन्या, अमान्या और एक नौ साल का बेटा सत्यजीत है। अजीत तीन भाई चार बहन में छटे नंबर पर था। उसकी मां लैसम देवी और पिता मुरलीधर का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में तीन दिवसीय भव्य हनुमत महोत्सव का आयोजन।
उन्होंने बताया कि हनुमत महोत्सव की भजन संध्या में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण रहेंगी। उनके साथ गायक आर्यन बाबू लिटिल स्टार,अवधी गायक अनुराग पंडित, अभिषेक शुक्ला, गायक विवेक पांडेय तथा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था रहेगी। यथार्थ मानस सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीनारायण पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं, जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

सुल्तानपुर,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया की अध्यक्षता में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव राज्य कर उत्तर प्रदेश शासन कामिनी चौहान जी से मुलाकात किया और जीएसटी की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौपा।
मांग पत्र में संगठन की तरफ से लिखा गया है कि हम भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी गण आपके समक्ष व्यापार समुदाय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता प्रस्तुत करना चाहता हूँ। प्रदेश चेयरमैन सुधीर हलवासिया ने कहा कि महोदया,यह सर्वविदित है कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 से संबंधित GST पेनल्टी एवं ब्याज को मूल कर राशि जमा करने की शर्त पर माफ करके व्यापारियों को उल्लेखनीय राहत प्रदान की है। इस निर्णय ने वहाँ के छोटे, मध्यम एवं कुटीर उद्योगों को विशेष रूप से लाभान्वित किया और आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस छूट को उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए जिससे व्यापारियों उद्यमियों को राहत मिल सके।
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आपका ध्यान व्यापारिक समाज की कुछ गंभीर समस्याओं और विभागीय स्तर पर हो रहे उत्पीड़न की ओर आकृष्ट कराना है। सरकार की मंशा सदैव व्यापारियों को सुगम माहौल देन े की रही है, किंतु धरातल पर कुछ अधिकारियों की कार्यशैली से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल आपसे निम्नलिखित चार प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लेने और कार्यवाही करने का अनुरोध करता है:
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज में बी एड़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) ने राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, नेपाल में 'वैश्विक सततताः शिक्षा, साहित्य, मानविकी एवं विज्ञान का समावेश" विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सारगर्भित एवं शोधपरक शोध-पत्र प्रस्तुत किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शोधात्मक उपलब्धियों एवं प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्व के लिए डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) को "ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड" से राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमर प्रसाद यादव एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार यादव ने सम्मानित किया । अपने व्याख्यान में डॉ संतोष अंश ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से व्यक्तिगत शिक्षण, स्मार्ट क्लासरूम, ऑनलाइन मूल्यांकन, डेटा आधारित शैक्षणिक निर्णय एवं शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव हुआ है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में असीम अवसर प्रदान करता है। इसके समक्ष डेटा सुरक्षा, नैतिकता, तकनीकी असमानता एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसी चुनौतियां भी विद्यमान है। चुनौतियों से निपटने के लिए उन्होंने संतुलित, जिम्मेदार एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। डॉ.संतोष अंश को सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, प्रबंधक बाल चंद्र सिंह, पूर्व प्रबंधक टी पी सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, राम बहादुर सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, प्राचार्य प्रो डी क़े त्रिपाठी, उप प्राचार्य प्रो निशा सिंह, एमजीएस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्रो विनोद सिंह, डॉ.भारती सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकों , कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने बधाई औऱ मंगलकामनाएं दी।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.5k