प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव राज्य कर यूपी शासन कामिनी चौहान से मुलाक़ात किया*
सुल्तानपुर,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया की अध्यक्षता में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव राज्य कर उत्तर प्रदेश शासन कामिनी चौहान जी से मुलाकात किया और जीएसटी की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौपा।
मांग पत्र में संगठन की तरफ से लिखा गया है कि हम भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी गण आपके समक्ष व्यापार समुदाय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता प्रस्तुत करना चाहता हूँ। प्रदेश चेयरमैन सुधीर हलवासिया ने कहा कि महोदया,यह सर्वविदित है कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 से संबंधित GST पेनल्टी एवं ब्याज को मूल कर राशि जमा करने की शर्त पर माफ करके व्यापारियों को उल्लेखनीय राहत प्रदान की है। इस निर्णय ने वहाँ के छोटे, मध्यम एवं कुटीर उद्योगों को विशेष रूप से लाभान्वित किया और आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस छूट को उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए जिससे व्यापारियों उद्यमियों को राहत मिल सके।
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आपका ध्यान व्यापारिक समाज की कुछ गंभीर समस्याओं और विभागीय स्तर पर हो रहे उत्पीड़न की ओर आकृष्ट कराना है। सरकार की मंशा सदैव व्यापारियों को सुगम माहौल देन े की रही है, किंतु धरातल पर कुछ अधिकारियों की कार्यशैली से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल आपसे निम्नलिखित चार प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लेने और कार्यवाही करने का अनुरोध करता है:
1. वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध वसूली: माल परिवहन के दौरान सचल दल (Mobile Squad) या अन्य अधिकारियों द्वारा गाड़ियाँ रोकी जाती हैं। कई बार दस्तावेज सही होने के बावजूद अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और अवैध सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। इस प्रकार की अनैतिक वसूली पर तत्काल पूर्ण विराम लगाया जाए।
2. मानवीय त्रुटि (Clerical Error) पर उत्पीड़न न हो: जीएसटी और ई-वे बिल तकनीकी विषय हैं। यदि किसी व्यापारी के प्रपत्रों में कोई छोटी-मोटी मानवीय या लिपिकीय त्रुटि (Clerical Error) हो, और उसकी मंशा कर अपवंचना (Tax Evasion) की न हो, तो उस े परेशान न किया जाए और न ही गाड़ी सीज की जाए। (हमारा स्पष्ट मत है कि यद ि मंशा कर चोरी की है तो कार्यवाही हो, लेकिन सामान्य भूल पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।)
3. गोदाम से वाहन रिलीज के नाम पर अवैध वसूली: जब किसी वाहन को सीज कर गोदाम मे ं खड़ा कर दिया जाता है, तो व्यापारी द्वारा पेनल्टी भरने और रिलीज ऑर्डर (Release Order) प्राप्त करने के बाद भी उस े परेशान किया जाता है। गोदाम स्तर पर 'गेट पास' या 'खर्चा पानी' के नाम पर ₹500 से ₹1000 की अवैध मांग की जाती है। रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद किसी भी प्रकार की अतिरिक्त मांग को दंडनीय माना जाए।
4. फिजिकल वेरिफिकेशन (PV) के नाम पर वसूली बंद होः जीएसटी पंजीकरण या अन्य विभागीय कार्यो ं हेत ु जब अधिकारी फर्म के भौतिक सत्यापन (Physical Verification - PV) के लिए आते हैं, तो व्यापारियों से इसके बदले चार्ज या सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। यह प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क और पारदर्शी होनी चाहिए। इस प्रकार की अवैध मांग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करने का कष्ट करें,ताकि प्रदेश का व्यापारी भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर सके। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रदेश सहसंयोजक राकेश गुप्ता साईंअलीगढ़, नितिन अग्रवाल आगरा, प्रदेश संयुक्त मंत्री गोपाल महेश गुप्ता अनिरुद्ध बरनवाल जिला कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी सुल्तानपुर युवा उद्यमी शाश्वत त्रिपाठी आदि शामिल रहे तथा अपनी बात रखी। सधन्यवाद। जय प्रकाश मिश्र मिडिया प्रभारी

सुल्तानपुर,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया की अध्यक्षता में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आज व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव राज्य कर उत्तर प्रदेश शासन कामिनी चौहान जी से मुलाकात किया और जीएसटी की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौपा।
मांग पत्र में संगठन की तरफ से लिखा गया है कि हम भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी गण आपके समक्ष व्यापार समुदाय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता प्रस्तुत करना चाहता हूँ। प्रदेश चेयरमैन सुधीर हलवासिया ने कहा कि महोदया,यह सर्वविदित है कि उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 से संबंधित GST पेनल्टी एवं ब्याज को मूल कर राशि जमा करने की शर्त पर माफ करके व्यापारियों को उल्लेखनीय राहत प्रदान की है। इस निर्णय ने वहाँ के छोटे, मध्यम एवं कुटीर उद्योगों को विशेष रूप से लाभान्वित किया और आर्थिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस छूट को उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाए जिससे व्यापारियों उद्यमियों को राहत मिल सके।
प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि आपका ध्यान व्यापारिक समाज की कुछ गंभीर समस्याओं और विभागीय स्तर पर हो रहे उत्पीड़न की ओर आकृष्ट कराना है। सरकार की मंशा सदैव व्यापारियों को सुगम माहौल देन े की रही है, किंतु धरातल पर कुछ अधिकारियों की कार्यशैली से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल आपसे निम्नलिखित चार प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लेने और कार्यवाही करने का अनुरोध करता है:

सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज में बी एड़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) ने राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, नेपाल में 'वैश्विक सततताः शिक्षा, साहित्य, मानविकी एवं विज्ञान का समावेश" विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सारगर्भित एवं शोधपरक शोध-पत्र प्रस्तुत किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शोधात्मक उपलब्धियों एवं प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्व के लिए डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) को "ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड" से राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमर प्रसाद यादव एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार यादव ने सम्मानित किया । अपने व्याख्यान में डॉ संतोष अंश ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से व्यक्तिगत शिक्षण, स्मार्ट क्लासरूम, ऑनलाइन मूल्यांकन, डेटा आधारित शैक्षणिक निर्णय एवं शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव हुआ है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में असीम अवसर प्रदान करता है। इसके समक्ष डेटा सुरक्षा, नैतिकता, तकनीकी असमानता एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसी चुनौतियां भी विद्यमान है। चुनौतियों से निपटने के लिए उन्होंने संतुलित, जिम्मेदार एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। डॉ.संतोष अंश को सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, प्रबंधक बाल चंद्र सिंह, पूर्व प्रबंधक टी पी सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, राम बहादुर सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, प्राचार्य प्रो डी क़े त्रिपाठी, उप प्राचार्य प्रो निशा सिंह, एमजीएस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्रो विनोद सिंह, डॉ.भारती सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकों , कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने बधाई औऱ मंगलकामनाएं दी।
सुल्तानपुर,जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में 14 ब्लॉक और नगर क्षेत्र की ने बढ़िया प्रदर्शन किया l
197 अंक प्राप्त कर लगातार ग्यारहवीं बार भदैया बना ओवर आल चैंपियन,137 अंकों के साथ धनपतगंज ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया वहीं जयसिंहपुर ब्लॉक ने 116 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सुल्तानपुर,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह राज के नेतृत्व में व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
विजय मिश्रा एक वरिष्ठ भाजपा नेता की छवि के साथ-साथ व्यवसाय क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं, उनके द्वारा विजय मेडिकल एजेंसी का संचालन कुशलता पूर्वक किया जाता है, इसी के चलते उन्होनें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्षित रहने वाले संगठन में अपना विश्वास दिखाते हुए, संगठन के वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर हिमांशु मालवीय ने कहा कि,विजय मिश्रा जी को भविष्य में संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहकर अपनी कार्य कुशलता से व्यापारी एवं व्यापार मंडल को एक शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का कार्य करना है, जिस पर विजय मिश्रा द्वारा यह आश्वासन दिया कि वह व्यापारी हितों के लिए संगठन के साथ सदैव तत्पर रहेंगे।
सुल्तानपुर,श्रद्धा तिवारी का BCCI की UP सीनियर महिला टीम में हुआ सलेक्शन। खेल प्रेमियों,परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर। देहात कोतवाली के पखरौली गांव की रहने वाली श्रद्धा तिवारी ने कमाल कर दिया। अपनी प्रतिभा के बल पर श्रद्धा का चयन यूपी सीनियर क्रिकेट टीम में हो गया है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित 20 सदस्यीय टीम में श्रद्धा को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी लगते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है,वहीं जिले के खेल प्रेमी भी श्रद्धा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं,श्रद्धा के पिता संपूर्णानंद तिवारी उर्फ लल्लन एक व्यापारी और माता अनीता तिवारी गृहिणी है और श्रद्धा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर हैं और वे उसे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।
सुल्तानपुर,
मेरा टिकट-मेरा स्वाभिमान अभियान के तहत रेलवे की स्पेशल टीम ने तीन ट्रेनोें पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 250 यात्रियों से अधिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
हर वर्ष कि तरह इस अभियान के तहत
प्रयागराज-अयोध्या अप पैसेंजर,शटल अप एक्सप्रेस व बेगमपुरा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। जांच में कुल
253 यात्री बिना टिकट पाए गए। जिनसे 1,03,755 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा और
83 बिना टिकट यात्रियों को अलग अलग स्थानों से पकड़ कर बस से उन्हें सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया। जहां से
उन्हें रेलवे वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन के समक्ष पेश किया गया और उन लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।
सुल्तानपुर मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद कि माने तो इस
अभियान में सुल्तानपुर,लखनऊ व वाराणसी के 24 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल रहे और इसके अलावा 32 आरपीएफ व 5 जीआरपी कर्मी भी शामिल रहे। उन्होंने कहाकि अभियान
मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, एसीएम केके यादव व रोहित वर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।
सुल्तानपुर,पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक समारोह का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 14 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने दो दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 197 अंकों के साथ भदैया लगातार ग्यारहवीं बार ओवर ऑल चैंपियन बना, जबकि 137 अंकों के साथ धनपतगंज ने दूसरा और 116 अंकों के साथ जयसिंहपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर जूनियर में कूरेभार के अविनाश, चक्का फेंक जूनियर बालक में भदैया के वीरू, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में विभिन्न वर्गों में उत्साहजनक मुकाबले हुए। जूडो कुश्ती में भदैया और धनपतगंज का दबदबा देखा गया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालक वर्ग में दूबेपुर के जोहिद और बालिका में आर्या यादव कूरेभार विजेता रहे।
जूनियर बालक वर्ग में दूबेपुर के योगेश और बालिका वर्ग में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों के बीच दौड़ प्रतियोगिता में लंभुआ के पंकज सिंह प्रथम रहे, जबकि खेल अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों की दौड़ में भदैया के उमेश यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
संचालन अनिल यादव और बबिता सिंह ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराई जाएंगी। समारोह में जिला स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
मतदाता सूची से छेड़छाड़ पर कल कांग्रेस का आंदोलन।
(अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा कर्तव्य बोध कार्यक्रम का आयोजन हुआ)
1 hour and 39 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k