बसंतोत्सव में जवाहरलाल निर्झर कोदिया गया शब्द साधक सम्मान
मुंबई । पूर्वांचल मानस मंडल द्वारा मुंबई के मलाड़ पूर्व में शारदा ज्ञानपीठ सभागार में आयोजित बसंतोत्सव 2026 राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन रविवार 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।देश भर से कवियों साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई। उक्त अधिवेशन की अध्यक्षता हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने किया।स्वागताध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के सानिध्य में महानगर के वरिष्ठ कवि जवाहरलाल निर्झर को महानगरीय साहित्य गोष्ठियों के योगदान हेतु शब्द साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।राष्ट्रवाद के पर्याय ओज कवि योगेन्द्र शर्मा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने प्रथम सत्र की अध्यक्षता भी की। महानगर के प्रतिष्ठित हास्य-व्यंग्य के हस्ताक्षर महेश दुबे के साथ साथ सुविख्यात हास्यकवि मंच संचालक सुरेश मिश्रा ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में प्रथम सत्र की अध्यक्षता योगेन्द्र शर्मा और संचालन उमेश मिश्रा "प्रभाकर" ने किया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता निडर जौनपुरी व संचालन पंकज अंगार ने किया। त्रितीय सत्र की अध्यक्षता रामकृष्ण सहस्रबुद्धे व संचालन राजेश "अल्हड़ असरदार" ने किया।मुख्य अतिथि केवल कोठारी व विशिष्ट अतिथियों में स्थानिक नगरसेवक अधिवक्ता सिद्धार्थ शर्मा व संजय कांबले सहित विनय कुमार दुबे,प्रभाकर शुक्ला,राजेश गोहिल,प्रकाश राठोड़,शिव नारायण सोनी, संतोष राठोड़,लालचंद तिवारी,बंशीधर चौबे,राजेन्द्र चौबे तथा सौ. भारती श्रीवास्तव ने विभिन्न सत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वरिष्ठ साहित्यकार श्री राम सिंह,रेखा किंगर रोशनी, कमलेश पाण्डेय तरूण,दिनेश बैसवारी और डाॅ. कनकलता तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व काव्यपाठ किया।साहित्य अधिवेशन में उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु सहित महाराष्ट्र के नागपुर,सातारा मुंबई महानगर व उपनगरों के लगभग 70 कवियों ने काव्य पाठ किया।राकेश मणि त्रिपाठी, शारदा प्रसाद दुबे, सुजाता उदेशी, प्रकाश कुमार, संजीव द्विवेदी, श्रीधर मिश्रा, कविता झा, शिवकुमार सिंह, सुमित्रा गुप्ता, अमरनाथ द्विवेदी, मीना घुमे, लक्ष्मीकांत कमलनयन, किरन तिवारी, निरज शर्मा, कुसुम तिवारी, अरूण दुबे, शीतल देवयानी, राजीव मिश्रा, राजेश ऋतुपर्ण, माया मेहता, किरन मिश्रा, काजू निषाद, विनोद कुमार शुक्ल, रितेश गौड़, आनंद पांडेय, अनिल गौड़, इंदु मिश्रा, नीतू पाण्डेय आदि कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई व काव्यपाठ किया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद मुंबई, संगीत साहित्य मंच, हृदयांगन सामाजिक साहित्यिक संस्था, सुधा सामाजिक साहित्यिक संस्था, हस्ताक्षरम् सामाजिक साहित्यिक संस्था, बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट आदि संस्थाओं के सहयोग से अन्नपूर्णा गुप्ता "सरगम", बिट्टू जैन "सना", संगीता पाण्डेय, सीमा त्रिवेदी, डॉ मृदुल तिवारी "महक", हिरालाल चौधरी, बिपीन दुबे, रिना धीमान "स्वर्ण" के संयोजन में रामजीत गुप्ता, विधु भूषण त्रिवेदी, सत्यभामा सिंह, वाचस्पति तिवारी, रजनी साहू, बसंत आर्य व रामकृष्ण गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश दुबे "अल्हड़ असरदार" तथा सदाशिव चतुर्वेदी ने किया।

मुंबई । पूर्वांचल मानस मंडल द्वारा मुंबई के मलाड़ पूर्व में शारदा ज्ञानपीठ सभागार में आयोजित बसंतोत्सव 2026 राष्ट्रीय हिंदी साहित्य अधिवेशन रविवार 1 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया।देश भर से कवियों साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई। उक्त अधिवेशन की अध्यक्षता हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने किया।स्वागताध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के सानिध्य में महानगर के वरिष्ठ कवि जवाहरलाल निर्झर को महानगरीय साहित्य गोष्ठियों के योगदान हेतु शब्द साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।राष्ट्रवाद के पर्याय ओज कवि योगेन्द्र शर्मा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिन्होंने प्रथम सत्र की अध्यक्षता भी की। महानगर के प्रतिष्ठित हास्य-व्यंग्य के हस्ताक्षर महेश दुबे के साथ साथ सुविख्यात हास्यकवि मंच संचालक सुरेश मिश्रा ने उपस्थिति दर्ज कराई।

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आर/दक्षिण विभाग द्वारा आयोजित बालकोत्सव प्रतियोगिता 2025–26 के अंतर्गत संपन्न लोकनृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में चारकोप सेक्टर–1 हिंदी विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्विटी रोहित पाटील के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रस्तुति दी। गणेश नगर हिंदी विद्यालय ने द्वितीय तथा चारकोप गांव मराठी विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एम.पी.एस. गणेश नगर विद्यालय को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में दीपिका पाटिल (उपशिक्षणाधिकारी पश्चिम विभाग),मुख्तार शाह (उपशिक्षणाधिकारी पी.पी. सेल), तौहीद शेख (अधीक्षक) उपस्थित रहे। इस अवसर पर अशफाक शेख (प्रशासकीय अधिकारी), विभाग निरीक्षक मीना कवले तथा राजेश बुजड भी उपस्थित रहे।
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक काव्यसृजन न्यास व हमरूह प्रकाशन दिल्ली के संयुक्त प्रयास से और विनय शर्मा दीप के अथक लगन से यह स्वप्न साकार हुआ जो आप सबके समक्ष पुस्तक का रूप लेकर प्रस्तुत है।लोक भाषा शास्त्रीय विधान से परिपूर्ण सावनी फुहार का विमोचन अध्यक्ष डाॅ कृपाशंकर मिश्र,विशिष्ट अतिथि कमलेश राय (मुन्ना) व मुख्य अतिथि श्रीमती विनिता सहल के कर कमलों व भगवान श्रीराम जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।संचालन पं.जमदग्निपुरी एवं संयोजन संस्था अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र ने किया।श्रीराम जानकी मंदिर बद्रीधाम 90 फिट रोड लालबहादुर शास्त्री नगर साकीनाका मुम्बई के प्रांगण में कवि माता प्रसाद शर्मा ने कजरी प्रस्तुत कर आयोजन का शुभारंभ किया।गीत ग़ज़ल कविता होली गीत से कवि एन.पंडित,विनय अथवाल,लालबहादुर यादव कमल,ओमप्रकाश तिवारी, डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र, रामप्यारे रघुवंशी,ओमप्रकाश सिंह,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, विनिता सहल,डॉ कृपाशंकर मिश्र, प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल,कल्पेश यादव,हीरालाल यादव,ताज मोहम्मद सिद्दीकी, मास्टर राजवीर सरवन, पं.जमदग्निपुरी ने आनंद दायक बनाया।श्रोताओं ने जमदग्निपुरी द्वारा होली गीत भक्तों के संग खेलइं होली श्याम खाटू बनिके हमजोली पर खूब तालियां बजाई। लालबहादुर यादव कमल द्वारा प्रस्तुत ऋतुराज आ गया पर खूब झूमे भी।श्रीधर मिश्र ने आत्मा का परमात्मा से मिलन कराया तो ओमप्रकाश तिवारी ने तीक्ष्ण प्रहार किया।विनिता सहल और आनन्द पाण्डेय केवल ने कविता के द्वारा ही कविता पर प्रकाश डाला।जहां रामप्यारे रघुवंशी ने गांव की शैर कराई तो सदाशिव चतुर्वेदी ने ठुमरी प्रस्तुत कर सबको झुमा दिया।डॉ शारदा प्रसाद दूबे शरदचंद्र ने बेटी के बारे में संवेदनशील कविता पढ़ी तो अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल ने मधुर बयार का आनंद छलकाया।एन पंडित हीरालाल यादव हीरा व ताज मोहम्मद सिद्दीकी ने अपनी ग़ज़लों से शमा बाॅंध दिया।समारोह अध्यक्ष डाॅ कृपाशंकर मिश्र ने सबकी विधिवत और सुन्दर समीक्षा की और अपनी सवइया से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।मंचासीन अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ से किया।आभार अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल ने प्रकट किया तथा राष्ट्रगान के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला मलाड पूर्व के कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन 31 जनवरी को रानी सती मनपा शाला सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, सूर्यलाल यादव, विभाग निरीक्षक नम्रता गोसावी, फूला देवी जयसवाल, उज्जवला तलवारे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह कौशिक, केपी सिंह चौहान तथा नरेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य गुलाबधर पांडे, ज्योतिषाचार्य पंडित विजय कुमार मिश्रा, सुनंदा बुधावले, शिव शंकर तिवारी, राकेश पांडे, प्रहलाद प्रजापति, बजरंग लाल यादव, रामचंद्र जैसवार, महेंद्र पासी, सरिता चौहान, सुमन शर्मा, फरीदा मुलानी, अर्जुन माडावी, राजाराम पाल तथा प्रमुख वक्ता के रूप में वीरेंद्र प्रताप सिंह, राम सिंह, अजय कुमार सिंह, लव कुमार मिश्रा, चंद्रकांत पांडे, ईश्वरदेव पाल उपस्थित रहे। संगीत शिक्षक राजेश सिंह तथा राजेश हरिश्चंद्र द्वारा प्रस्तुत गीतों ने विदाई समारोह को आनंददाई बना दिया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव मिश्रा ने किया।
वसई। श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हास्पिटल द्वारा स्व.नरसिंह दुबे की 17 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज 28 जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 10.00 बजे तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसमे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,सुदृढ बालक प्रतियोगिता, पाचन संस्थान पर आधारित वनौषधीयों की प्रदर्शनी, संभाषा प्रतियोगिता, भावपूर्ण श्रद्धांजली, विशुद्ध भोजपुरी-अवधी कवि संमेलन आदी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शूरुवात दीप प्रज्वलन, धन्वंतरी पूजन और बाबूजी की प्रतिमा को माल्यार्पण से की गई l नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1127 मरीजों ने विभिन्न चिकित्सा का लाभ लिया l जिसमे रक्त परीक्षण, इसीजी, एक्स-रे आदि नि:शुल्क परीक्षण चिकित्सकों के सलाह के अनुसार किया गया। किफायती दाम में चष्मा वितरण भी किया गया l महाविद्यालय के सभागृह में सुदृढ बालक प्रतियोगिता संपन्न हुईl नालासोपारा के प्रसिद्ध बालरोग तज्ञ डॉ.जयश्री देशपांडे तथा नालासोपारा के प्रसिद्ध आयुर्वेद के बालरोग विशेषज्ञ डॉ.सोनम कर्णावत ने बालकों का चयन किया।इस प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार 1501/-द्वितीय पुरस्कार 1001/- तृतीय पुरस्कार 751/- प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर विजेताओ को पुरस्कृत किया गया l 6 माह से 2 साल तक में प्रथम पारितोषिक - शिव योगेश दांडेकर, द्वितीय पारितोषिक - आदित्य दिगंबर गवळी, तृतीय पारितोषिक. - ताशविक वैष्णव इनको दिया गया l 2 साल से 3 साल तक में प्रथम पारितोषिक - देवांश दीपेश राणे, द्वितीय पारितोषिक - गार्गी सचिन चव्हाण, तृतीय पारितोषिक - भूमी सिंह इनको दिया गया l 3 साल से 5 साल तक में प्रथम पारितोषिक - आश्वि सिंह, द्वितीय पारितोषिक - शिवाय मिश्रा, तृतीय पारितोषिक- नैन्सी तिवारी इन्हें देकर पुरस्कृत किया गया l
मुंबई। प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी विधानसभा क्षेत्र (249) में समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति संजय मिश्रा का जन्मदिन मंगलवार को मुंबई के पाँच सितारा होटल में अत्यंत भव्य, आत्मीय और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह अवसर केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं रहा, बल्कि समाजसेवा, मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया।
मुंबई। देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को इस सप्ताह 2 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राष्ट्र सेवा और समाज सेवा की क्षेत्र में जहां उन्हें “ राष्ट्रीय रत्न अवार्ड “ प्राप्त हुआ, वहीं सायबर अवेयरनेस तथा डिजिटल सेफ्टी के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के चलते “ व्हाट नाउ अवार्ड " प्राप्त हुआ । देखा जाए तो डॉ मंजू लोढ़ा हमेशा से ही समाज को मजबूत करने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नारी सम्मान, देश भक्ति, पर्यावरण सुरक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में उन्होंने रचनात्मक काम किया है। सायबर सुरक्षा की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की गई। एक सप्ताह के भीतर दो अवार्ड मिलना गौरव की बात है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से काम की जिम्मेदारी और गति बढ़ जाती है।
2 hours and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1