हजारीबाग: मोबाइल छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 6 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग, 03 फरवरी 2026
हजारीबाग पुलिस ने बड़ा बाजार ओ०पी० क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल छिनतई करने वाले एक गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इनके पास से छिनतई के 19 मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
त्वरित कार्रवाई और छापेमारी दिनांक 02.02.2026 को बड़ा बाजार ओ०पी० क्षेत्र में एक स्कूटी सवार द्वारा मोबाइल छिनतई की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (सदर) श्री अमित आनन्द (भा०पु०से०) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने 02 और 03 फरवरी की मध्य रात्रि को शहर के संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार है: राहुल कुमार गुप्ता उर्फ छोटू (19 वर्ष), पिता- देवी साव, निवासी- बाकरगली खिरगांव, देव कुमार गुप्ता उर्फ गोलू (20 वर्ष), पिता- देवी साव, निवासी- बाकरगली खिरगांव, अमर कुमार उर्फ बबलू (19 वर्ष), पिता- नागेश्वर साव, निवासी- बाकरगली खिरगांव, पवन कुमार (23 वर्ष), पिता- संजय तुरी, निवासी- कम्हार टोली पारनाला, मो० हसनैन (24 वर्ष), पिता- मो० शकील, निवासी- डॉ० जाकिर हुसैन रोड, सुमीत कुमार (23 वर्ष), पिता- राजू प्रसाद गुप्ता, निवासी- ओकनी साई मंदिर
अपराधिक इतिहास पकड़े गए अभियुक्तों में से कई का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है: अमर कुमार उर्फ बबलू: इसके विरुद्ध सदर (बड़ा बाजार) थाना में वर्ष 2024 के तीन मामले (काण्ड संख्या 285/24, 369/24 और 262/24) दर्ज हैं.
मो० हसनैन: इसके विरुद्ध कटकमदाग थाना में वर्ष 2019 का एक मामला दर्ज है.
सुमीत कुमार एवं पवन कुमार: इनके विरुद्ध सदर थाना में वर्ष 2025 का एक मामला दर्ज है.
छापेमारी टीम में शामिल सदस्य इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के साथ बड़ा बाजार ओ०पी० प्रभारी पंकज कुमार, पेलावल ओ०पी० प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, पु०अ०नि० गौतम उरांव, पु०अ०नि० सुधीर कुमार, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

हजारीबाग पुलिस ने बड़ा बाजार ओ०पी० क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल छिनतई करने वाले एक गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इनके पास से छिनतई के 19 मोबाइल फोन और वारदातों में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुर्तिया में वन विभाग और चौपरण पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान दिवस को ड्राई-डे घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोडिया में पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो फरवरी दो हजार छब्बीस को प्राप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में अंजन के विभिन्न इलाकों में लगभग 25 एकड़ भूमि में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया।
समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
हजारीबाग: केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए आम बजट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने इस बजट को जनविरोधी, राज्य विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक करार देते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतरता है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह बजट 'विकसित भारत' के विराट विजन को धरातल पर उतारने वाला एक सशक्त रोडमैप है। उन्होंने इस बजट को देश के आर्थिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया जो केवल वार्षिक आय-व्यय का विवरण मात्र नहीं है, बल्कि समावेशी और आत्मनिर्भर विकास की ओर बढ़ता एक साहसिक कदम है। सांसद मनीष जायसवाल ने बजट में वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने की सराहना की और कहा कि यह निवेश बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
1 hour and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k