केंद्र का बजट जनविरोधी, झारखंड की उपेक्षा का दस्तावेज : कुणाल यादव
हजारीबाग: केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए आम बजट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने इस बजट को जनविरोधी, राज्य विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक करार देते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतरता है।
कुणाल यादव ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, आदिवासी, दलित और मध्यम वर्ग के साथ खुला अन्याय है। महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता से जूझ रही जनता को इस बजट से किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्य के साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार किया गया है। राज्य को उसका बकाया, रॉयल्टी और विशेष सहायता पैकेज देने को लेकर बजट पूरी तरह मौन है। यह केंद्र सरकार की झारखंड विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
झामुमो प्रवक्ता ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के वादे एक बार फिर जुमले साबित हुए हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी, खाद-बीज और डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। इससे साफ है कि सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। युवाओं के रोजगार को लेकर भी बजट निराशाजनक है। कुणाल यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन बजट में स्थायी रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है। सिर्फ आंकड़ों और घोषणाओं से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अपेक्षित निवेश न होना यह साबित करता है कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता नहीं बल्कि बड़े उद्योगपति और कॉरपोरेट घराने हैं। कुणाल यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बजट का पुरजोर विरोध करता है और केंद्र सरकार से मांग करता है कि वह राज्य के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करे, महंगाई पर नियंत्रण के ठोस कदम उठाए और किसानों व युवाओं के हित में वास्तविक और प्रभावी योजनाएं लाए।

हजारीबाग: केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए आम बजट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने इस बजट को जनविरोधी, राज्य विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक करार देते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा नहीं उतरता है।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह बजट 'विकसित भारत' के विराट विजन को धरातल पर उतारने वाला एक सशक्त रोडमैप है। उन्होंने इस बजट को देश के आर्थिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया जो केवल वार्षिक आय-व्यय का विवरण मात्र नहीं है, बल्कि समावेशी और आत्मनिर्भर विकास की ओर बढ़ता एक साहसिक कदम है। सांसद मनीष जायसवाल ने बजट में वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने की सराहना की और कहा कि यह निवेश बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।
हजारीबाग - विकास की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता सामने आई है। जीटी रोड (एनएच-2) पर चौपारण से गोरहर तक सिक्स लेन निर्माण के अंतर्गत वर्षों से लंबित चौपारण-बरकट्ठा फ्लाईओवर का कार्य अब आधिकारिक रूप से दोबारा शुरू हो गया है।
हजारीबाग - केंद्र सरकार द्वारा रविवार को संसद भवन में प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर हजारीबाग शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने इसे देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने वाला, रोजगारोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास, स्थिरता और सामाजिक संतुलन का बेहतर समन्वय प्रस्तुत करता है।
सामाजिक समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि रविदास जयंती सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत ओरिया में दिन रविवार को काफी धूमधाम से मनाया गया। जयंती समारोह की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा के बाद उपस्थितजनों में प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस अवसर केक काटकर खुशियाँ मनाया गया। रविदास समाज के मुख्य गणमान्य लोगों ने संत शिरोमणि रविदास जी की जीवनी एवं संदेश पर प्रकाश डाला एवं उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही हमेशा समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान गाजे- बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाला गया। ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहा तक घुमाया गया। संत रविदास के जीवन संघर्ष को शोभायात्रा के माध्यम से सबो के बीच पहुंचा। मौके पर मुख्य रूप से मनोज कुमार रविदास, पप्पू कुमार राम, मधुसूदन रविदास, राजेश रविदास, फिरोज़ रविदास, रामसहाय राम, राजु राम, गणपति रविदास, धनेश्वर राम, संजय रविदास, विशाल रविदास, राहुल रविदास, विश्वनाथ रविदास, सुखदेव रविदास, रामवृक्ष रविदास, सुरत रविदास सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
मतदाता की संतुष्टि के लिए नकदी, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण रिश्वत है और यह एक दण्डनीय अपराध है। निर्वाचनों के दौरान नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन के अधीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज 31 जनवरी को पदमा प्रखंड का दौरा कर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने पंचायत भवन बंदरबेला का निरीक्षण कर सीएससी केंद्र के संचालन की स्थिति की समीक्षा की तथा पंचायत सचिव से जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र पंजी के संधारण की जांच की। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं से संबंधित ग्राम सभा बैठकों की कार्यवाही का अवलोकन किया गया।
हजारीबाग – हजारीबाग नगर निगम चुनाव को लेकर गुरुवार को मेयर पद के प्रत्याशी सरफाज अहमद ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सरफाज अहमद अपने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हजारीबाग डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
1 hour and 21 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k